Aruku Lok Sabha Election Result 2019: YSRCP के जी. माधवी की जीत
Aruku Lok Sabha Election Result 2019 अराकु लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के उम्मीदवार जी. माधवी ने 562190 वोट हासिल कर जीत दर्ज की।
नई दिल्ली, जेएनएन। Aruku Lok Sabha Election Result 2019: अराकु लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के उम्मीदवार जी. माधवी ने 562190 वोट हासिल कर जीत दर्ज की। उन्होंने टीडीपी के उम्मीदवार किशोर चंद्र देव को 224089 वोटों से हराया।
वर्ष 2014 में, आंध्रप्रदेश राज्य में, अराकु लोकसभा क्षेत्र से कोथापल्ली गीता का निर्वाचन हुआ. उन्हें 413191 वोट मिले. उनकी पार्टी वाईएसआरसीपी है. उन्होंने गुमिधी संध्यारानी को 91398 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी टीडीपी थी. 2014 में कुल 71.82 प्रतिशत वोट पड़े।
अराकू आंध्र प्रदेश के 25 लोकसभा निर्वाचन क्षेत्रों में से एक है। यह निर्वाचन क्षेत्र 2008 में अस्तित्व में आया। यहां से पहली बार किशोर चंद्र देव कांग्रेस के ओर से चुनाव जीतकर लोकसभा पहुंचे। अराकू विशाखापट्टनम जिले में है। यह पर्वतों और वनों से घिरा होने के कारण पर्यटकों का पसंदीदा स्थान है। गालिकोंडा यहां का सबसे ऊंचा पर्वत है। यह क्षेत्र कॉफी उत्पा।दन के लिए मशहूर है। यहां की प्राकृतिक सुंदरता के कारण कई फिल्मों के दृश्या फिल्मावए गए हैं। यह क्षेत्र आंध्र प्रदेश की राजधानी हैदराबाद से करीब 702 किलोमीटर दूर है। नई दिल्लीर से इसकी दूरी करीब 1617 किलोमीटर है।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप