Lok Sabha Election 2019: बाबूलाल के गढ़ पहुंचीं अन्नपूर्णा, मांगा सहयोग
नॉमिनेशन गिरिडीह में करने के बाद अन्नपूर्णा देवी ने तिसरी बरनवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में लोगों से समर्थन मांगा
By Edited By: Published: Thu, 18 Apr 2019 12:03 AM (IST)Updated: Thu, 18 Apr 2019 08:58 AM (IST)
गावां, जेएनएन। कोडरमा लोकसभा क्षेत्र की भाजपा उम्मीदवार अन्नपूर्णा देवी ने बाबूलाल मरांडी के गढ़ में मंगलवार को वोट मांगा। उन्होंने गावां-तिसरी प्रखंड का दौरा किया। यह इलाका झाविमो सुप्रीमो और महागठबंधन प्रत्याशी बाबूलाल मरांडी का गढ़ माना जाता है।
तिसरी में बाबूलाल मरांडी का घर है। अन्नपूर्णा समर्थकों के साथ पिहरा स्थित खेरडा मोड़, हरिहरपुर, महतपुर, गड़गी होते हुए खरसान पहुंची। पटना चौक व गावां में पैदल भ्रमण किया। गावां टिकैतगढ़ में भाजपा कार्यकर्ता के ठाकुर भवानी के घर जाकर कार्यकर्ताओं से मिलीं। गावां कालीमंडा में मां दुर्गा के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। बाद में अन्नपूर्णा देवी ने तिसरी के बरनवाल धर्मशाला में भाजपा कार्यकर्ताओं, गायत्री महिला मंडल व ग्रामीणों से मिलीं। कहा जो स्नेह मिल रहा है, उसकी शुक्रगुजार हैं। पूर्व आइजी सह भाजपा नेता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर चुनाव में ताकत लगा दें। माले व जेवीएम के कई कार्यकर्ता इस दौरान भाजपा में शामिल हुए।

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें