Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019: झारखंड के कोडरमा से अन्नपूर्णा होंगी भाजपा प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2019. सीटिंग सांसद रवींद्र राय को झटका लगना तय। रांची व चतरा को लेकर उधेड़बुन में भाजपा। झारखंड की बची हुई तीन सीटों पर मंगलवार को आएगा फैसला।

By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 06:49 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 05:57 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019: झारखंड के कोडरमा से अन्नपूर्णा होंगी भाजपा प्रत्याशी

रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - कोडरमा संसदीय क्षेत्र से अन्नपूर्णा देवी भाजपा प्रत्याशी होंगी। इस पर अब कोई संशय नहीं रह गया है। अन्नपूर्णा देवी कोडरमा की शर्त पर ही भाजपा में शामिल हुई हैं और पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व को इस पर कोई आपत्ति भी नहीं है। वहीं, रांची व चतरा संसदीय सीट का पेंच अब भी फंसा हुआ है। केंद्रीय चुनाव समिति ने भी इन दोनों सीटों को लेकर किसी तरह का निर्णय अभी नहीं लिया है।

loksabha election banner

सोमवार को झारखंड की बची तीनों सीटें रांची, कोडरमा और चतरा के लिए प्रत्याशियों की घोषणा को तय माना जा रहा था। लेकिन फिलहाल सीटों की पेचीदगी को लेकर निर्णय को एक दिन के लिए टाल दिया गया है। अब घोषणा मंगलवार को ही संभव है। बता दें कि इन तीनों सीटों पर भाजपा ही काबिज है। भाजपा के मौजूदा सांसद अपना टिकट बचाने के लिए एड़ी चोटी का जोर लगा रहे हैं।

कोडरमा संसदीय सीट से अन्नपूर्णा देवी का नाम लगभग फाइनल होने से मौजूदा सांसद रवींद्र राय को बड़ा झटका लगेगा। रांची सांसद रामटहल चौधरी और चतरा सांसद सुनील सिंह को लेकर दिन भर अटकलों का बाजार गर्म रहा। रांची में प्रदेश उपाध्यक्ष आदित्य साहू, खादी बोर्ड के अध्यक्ष संजय सेठ, बीसीसीआइ के कार्यवाहक सचिव अमिताभ चौधरी समेत अन्य कुछ अन्य नेताओं को रामटहल के विकल्प के तौर पर देखा जा रहा है। वहीं सांसद सुनील सिंह अब भी चतरा के सबसे पुख्ता दावेदार माने जा रहे हैं। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.