Anakapalli Lok Sabha Election Result 2019: YSRCP के डॉ. बी.वी. सत्यवती जीते
Anakapalli Lok Sabha Election Result 2019 अनाकापल्ली लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के वेंकट सत्यवती ने 89192 वोटों से जीत दर्ज की।
नई दिल्ली, जेएनएन। Anakapalli Lok Sabha Election Result 2019 Live:अनाकापल्ली लोकसभा क्षेत्र से YSRCP के डॉ. बी.वी. सत्यवती ने 89192 वोटों से जीत दर्ज की। उन्होंने टीडीपी के आनंद कुमार को हराया। डॉ. बी.वी. सत्यवती को 586226 वोट मिले।
वर्ष 2019 में, आंध्रप्रदेश राज्य में, अनाकापल्ली लोकसभा क्षेत्र से मुत्तमसेट्टी श्रीनिवास राव का निर्वाचन हुआ. उन्हें 568463 वोट मिले. उनकी पार्टी टीडीपी है. उन्होंने गुडिवाडा अमरनाथ को 47932 वोटों से हराया. निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी वाईएसआरसीपी थी. 2014 में कुल 82.01 प्रतिशत वोट पड़े।अनाकापल्ली एक महत्वहपूर्ण लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र है। यह निर्वाचन क्षेत्र 1962 में हुए देश के तीसरे लोकसभा चुनाव के दौरान अस्तित्व में आया। यहां से पहले सांसद एमएस मूर्ति चुने गए। उन्होंने कांग्रेस की ओर से लगातार दो बार चुनाव लड़ा और संसद पहुंचे। यह विशाखापट्टनम का एक उपनगर है। इस क्षेत्र पर कलिंग साम्राज्य ने लंबे समय तक शासन किया। इसके बाद सातवाहन, चेदि साम्राज्य, गंग वंश, काकतीय और कुतुब वंश के शासकों ने अपना राज कायम किया। यह इलाका शारदा नदी के किनारे स्थित है। यहां सबसे महत्वपूर्ण बौद्ध स्थल साकाराम, सब्बावरम, लिंगमामेट्टा हैं। यहां स्तूप और गुफाओं पर बुद्ध के कई चित्र मिलते हैं।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप