Move to Jagran APP

विजय संकल्प रैली में आज पश्चिम को साधेंगे अमित शाह

आगरा के बाद मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुरादाबाद के लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पश्चिम को साध जीत का मंत्र देंग

By Narendra KumarEdited By: Published: Tue, 26 Mar 2019 12:41 AM (IST)Updated: Tue, 26 Mar 2019 06:10 AM (IST)
विजय संकल्प रैली में आज पश्चिम को साधेंगे अमित शाह

मुरादाबाद, जेएनएन। लोकसभा चुनाव के रण में भाजपा ने 2014 की जीत को दोहराने के लिए विजय संकल्प यात्रा शुरू की है। पश्चिमी उत्तरप्रदेश में पिछले चुनावों में मजबूत स्थिति को दोबारा पाने के लिए विजय संकल्प यात्रा की शुरुआत आगरा से हो चुकी है।

loksabha election banner

आगरा के बाद मंगलवार को भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह मुरादाबाद के लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में लोकसभा क्षेत्र के कार्यकर्ताओं को संबोधित कर पश्चिम को साध जीत का मंत्र देंगे। मुरादाबाद में संगठन में जान फूंकने के लिए पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के साथ उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य भी विजय संकल्प रैली में हुंकार भरेंगे। रामलीला मैदान में दोपहर डेढ़ बजे से आयोजित रैली की तैयारियों के लिए भाजपा ने तैयारियां की हैै। मैदान में ही दो हेलीपैड भी बनाए गए हैं। मैदान को मिट्टी डाल कर समतल किया गया है। इसके अलावा पंडाल वाटर प्रूफ बनाया है। मैदान पर भी पानी न भरे इसके लिए भी पानी निकालने के इंतजामात किए गए हैं। विजय संकल्प रैली में पार्टी पदाधिकारियों ने मैदान का निरीक्षण किया। महापौर एवं लोकसभा संयोजक विनोद अग्रवाल, पश्चिम क्षेत्र उपाध्यक्ष डीके शर्मा, लोकसभा प्रभारी महेंद्र धनौरिया, नगर विधायक रितेश गुप्ता, एमएलसी डा. जयपाल सिंह व्यस्त, जिला अध्यक्ष हरिओम शर्मा, महानगर अध्यक्ष महेंद्र गुप्ता सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे। देर शाम दिल्ली रोड स्थित होटल में लोकसभा संचालन समिति की बैठक पश्चिम क्षेत्र अध्यक्ष अश्वनी त्यागी ने ली। इसमें जनप्रतिनिधि और पार्टी पदाधिकारी मौजूद रहे।

निगरानी में रहेंगे अमित शाह

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के मंगलवार को लाइनपार स्थित रामलीला मैदान में आगमन को लेकर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। मुख्य द्वार से लेकर अंदर तक अद्र्धसैनिक बलों को तैनात कर दिया है। चेकिंग के बाद भी लोगों को अंदर प्रवेश दिया जाएगा। जरूरत के अनुसार जैमर का भी प्रयोग किया जाएगा। संदिग्धों पर नजर रखने के लिए सादी वर्दी में भी दो दर्जन पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। खुफिया विभाग से भी इनपुट मांगा गया है। कार्यक्रम स्थल को सोमवार रात से सील कर दिया है।

ये बनाए गए नोडल अफसर

सीओ सिविल लाइन और एसपी सिटी पूरे मामले के नोडल अफसर बनाए गए है। डॉग स्क्वाड और बम निरोधक दस्ते को भी लगा दिया है। एसएसपी जे रविन्दर गौड़ ने बताया बाहर से भी फोर्स को सुरक्षा ड्यूटी में लगाया गया है।

ऐसे तैयार हुआ सुरक्षा का खाका

02 अपर पुलिस अधीक्षक, पांच पुलिस उपाधीक्षक, दस थाना प्रभारी, 10, निरीक्षक, 60 उप निरीक्षक, महिला उप निरीक्षक, 200 सिपाही, 100 महिला सिपाही, 01 कंपनी अद्र्धसैनिक बल, 01 कंपनी पीएसी (रिजर्व), 01 दस्ता डॉग स्क्वाड

01 दस्ता बम निरोधक।  


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.