Move to Jagran APP

Amit Shah Road Show in Gorakhpur : भाजपा अध्‍यक्ष का रोड शो आज, भाजपाइयों ने कसी कमर

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह का गोरखपुर में 16 मई को रोड शो होगा। इसके लिए भाजपा ने युद्धस्‍तर पर तैयारी शुरू कर दी है। रोड शो मुसिलम बहुल क्षेत्रों में होगा।

By Pradeep SrivastavaEdited By: Published: Tue, 14 May 2019 11:03 AM (IST)Updated: Thu, 16 May 2019 11:02 AM (IST)
Amit Shah Road Show in Gorakhpur : भाजपा अध्‍यक्ष का रोड शो आज, भाजपाइयों ने कसी कमर
Amit Shah Road Show in Gorakhpur : भाजपा अध्‍यक्ष का रोड शो आज, भाजपाइयों ने कसी कमर

गोरखपुर, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के रोड-शो ऐतिहासिक बनाने के लिए भाजपाइयों ने कमर कस ली है। 16 मई को होने वाले रोड-शो से शहर के सियासी माहौल को पूरी तरह से भाजपा के पक्ष में करने के लिए लगातार रणनीति बनाई जा रही है। कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी तय किए जाने के बाद उन जिम्मेदारियों को अंजाम दिए जाने को लेकर पूरी संजीदगी बरती जा रही है। रोड-शो की टाउन हाल से भव्य शुरुआत शंखनाद और वेदमंत्रों के बीच की जाएगी। पार्किंग से लेकर पुष्प वर्षा तक की व्यवस्था को लेकर पदाधिकारी और कार्यकर्ता पूरी गंभीरता से ले रहे हैं।
प्रदेश के ग्राम्य विकास मंत्री डॉ. महेंद्र सिंह ने रोड-शो को लेकर कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की और इस बाबत उनके विभागों की घोषणा की। उन्होंने बताया कि रोड-शो की शुरुआत से पहले टाउनहाल में एक सभा भी आयोजित होगी। उसके बाद वेदपाठी छात्रों और आचार्य शंख ध्वनि ओर वेद मंत्रोच्चार के बीच रोड-शो को विदा करेंगे। घोष कंपनी, रेती चौक, नखास चौक, बक्शीपुर, अलीनगर से होते हुए विजय चौराहे तक होने वाले रोड-शो का स्थानीय नागरिकों और संस्थाओं द्वारा विभिन्न स्थानों पर पुष्पवर्षा से स्वागत किया जाएगा। कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए डॉ. महेंद्र ने कहा कि देश में जहां-जहां भी अमित शाह का रोड-शो हुआ है, उसका संदेश पूरे देश में गया है। पार्टी ने इस रोड-शो से एक लाख से अधिक लोगों को शामिल करने का लक्ष्य निर्धारित किया है। बैठक में क्षेत्रीय अध्यक्ष डा. धर्मेंद्र सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष उपेंद्रदत्त शुक्ल, महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन  तिवारी, प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने भी अपने सुझाव दिए तथा व्यवस्था से जुड़े लोगों से चर्चा की।
इन्हें मिली जिम्मेदारी
भाजपा महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव को रोड-शो का प्रमुख बनाया गया है। महामंत्री ओमप्रकाश शर्मा को संख्या प्रमुख, देवेश श्रीवास्तव और शशिकांत सिंह को सामग्री व फोटोग्राफी प्रमुख की जिम्मेदारी दी गई है। रूट इंचार्ज और स्वागत प्रमुख राजेश गुप्ता और अच्युतानंद शाही को बनाय गया है। बृजेश मणि मिश्र ओर डॉ. शोभित श्रीवास्तव को मीडिया मैनेजमेंट का दायित्व सौंपा गया है। रणजीत राय बड़े युवा टीम और अमिता गुप्ता महिला टीम प्रमुख की जिम्मेदारी संभालेंगे।
नमो टी-शर्ट में रथ के आगे चलेंगे युवा
भारतीय जनता युवा मोर्चा गोरखपुर महानगर की मोहद्दीपुर स्थित केंद्रीय चुनाव कार्यालय पर हुई बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता राकेश त्रिपाठी ने बताया कि मोर्चा के कार्यकर्ताओं को शाह के रथ के आगे हजारों की संख्या में नमो टी-शर्ट पहन कर चलना है। भाजयुमो प्रदेश महामंत्री कमलेश मिश्रा ने कार्यकर्ताओं को संख्या बल की दृष्टि से शो को सफल बनाने का आह्वान किया तो महानगर अध्यक्ष पवन यादव ने मंडल अध्यक्षों का वृत्त लेते हुए रोड-शो में अधिक से अधिक संख्या में आने की अपील की। बैठक में रितेश सिंह, अखिलदेव त्रिपाठी, अवधेश अग्रहरी, अभय शुक्ला, हिमांशु श्रीवास्तव, अविनाश राय, चंदन श्रीवास्तव, शिवम मिश्रा, मनोहर गुप्ता, सत्येंद्र जायसवाल आदि मौजूद रहे।
सहेजे गए मंडल और महिला मोर्चा के कार्यकर्ता
रोड-शो को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने के लिए प्रदेश नेतृत्व से भेजे गए दिनेश तिवारी और राजीव मिश्रा ने महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव के साथ मिलकर महानगर के सभी छह मंडलों और महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठकें लीं।  बैठकों में रोड-शो में जिन कार्यकर्ताओं को लगाया गया है, उनके अतिरिक्त सेक्टर और मंडल स्तर पर संख्या बल लाने की जिम्मेदारी प्रमुख कार्यकर्ताओं को दी गई। इस दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश चंद्र श्रीवास्तव, मनोज अग्रहरी, रमेश गुप्ता, रुपेश गुप्ता, विनोद दुबे, सूर्य प्रकाश शर्मा, रमेश त्रिपाठी, अजय ओझा, वैभव अग्रहरी, प्रशांत गौड़ आदि मौजूद रहे।
इन्‍हें भी सौंपी गई जिम्मेदारी
इसके पूर्व बैठक कर गोरखपुर लोकसभा क्षेत्र के सभी पांच विधानसभा क्षेत्रों के जनप्रतिनिधियों की जिम्मेदारी तय की गई और उन्हें रोड-शो के प्रारूप से अवगत कराया गया। उन्होंने बताया कि रोड-शो की शुरुआत वैदिक मंत्रोच्‍चार के बीच टाउनहाल से होगी। घोष कंपनी, रेती चौक, नखास चौक, बक्शीपुर, आर्यनगर होते हुए रोड-शो की यात्रा विजय चौराहे पर पहुंचेगी, जहां उसका समापन होगा। इस दौरान स्थान-स्थान पर विभिन्न संस्थाओं और जनता द्वारा शो भव्य स्वागत किया जाएगा। बैठक में रथ व्यवस्था, साज सज्‍जा, मार्ग व्यवस्था, मीडिया, सोशल मीडिया, प्रचार सहित विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। रोड-शो को ऐतिहासिक बनाने के लिए दोनों नेताओं ने पूरी ताकत झोंक देने के लिए कार्यकर्ताओं का आह्वान किया।

loksabha election banner

बैठक में केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री शिव प्रताप शुक्ल, प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, नगर विकास मंत्री सुरेश खन्ना, ग्राम्य विकास मंत्री महेंद्र सिंह और गोरखपुर क्षेत्र के प्रभारी पंकज सिंह की मौजूदगी महत्वपूर्ण रही। अतिथियों का स्वागत क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉ. धर्मेंद्र सिंह ने किया। इस दौरान महानगर अध्यक्ष राहुल श्रीवास्तव, जिलाध्यक्ष जनार्दन तिवारी, नगर विधायक डॉ. राधा मोहन दास अग्रवाल, विधायक फतेह बहादुर ंिसह, जयप्रकाश निषाद, डॉ. सत्येंद्र सिन्हा, विश्वजीताशु सिंह आशू, बूजेश मणि मिश्र, ओम प्रकाश शर्मा, राजीव रंजन अग्रवाल, अंजू चौधरी आदि मौजूद रहे।

जगदंबिका पाल ने कहा, गठबंधन को पूर्वांचल में वोट मांगने का हक नहीं

वरिष्ठ भाजपा नेता और डुमरियागंज के सांसद जगदंबिका पाल ने कहा कि सपा और बसपा को पूर्वांचल की जनता से वोट मांगने का कोई हक नहीं है। सपा पर चीनी मिलों को बंद कराने और बसपा पर उन्हें बेचने का आरोप लगाते हुए पाल ने कहा कि दोनों ही राजनीतिक दलों के राज में गन्ना किसान न केवल बर्बाद हो गए बल्कि उन्हें अपनी उपज का भुगतान लेने के लिए गोलियां भी खानी पड़ीं।

पाल यहां संवाददाताओं से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि चीनी मिलों से पूर्वांचल के किसानों के चूल्हे जलते थे, उन्हें बंद कराकर दोनों सरकारों ने उनके मुंह की रोटी छीन ली। चार-चार बार प्रदेश की सत्ता पर काबिज होने वाली सपा और बसपा ने पूर्वांचल की जनता के लिए कुछ नहीं किया। उधर, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के दो वर्ष के कार्यकाल में पूर्वांचल में विकास की जो कहानी लिखी गई, उसकी सपा-बसपा राज में कल्पना भी नहीं की जा सकती। इस क्रम में उन्होंने मुंडेरवां और पिपराइच चीनी मिलों को फिर से चलाने का जिक्र करते हुए गोरखपुर और आसपास के जिलों में योगी सरकार द्वारा कराए गए विकास कार्यों की विस्तार से चर्चा की।

पाल ने दावा किया कि भाजपा गोरखपुर क्षेत्र की सभी 13 सीटें जीत रही है। ऐसा इसलिए है कि जनता ने मोदी और योगी सरकार का काम देखा है। मोदी के अंतराष्ट्रीय उपलब्धियों की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि उनकी कूटनीति से पाकिस्तान दुनिया से अलग-थलग पड़ गया है। कांग्रेस की स्थिति के सवाल पर पाल ने कहा कि खुद को वोटकटवा बताकर यह पार्टी राष्ट्रीय से क्षेत्रीय स्तर तक पहुंच गई है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.