Move to Jagran APP

Amit shah in Himachal: देवभूमि के चार सांसद ही 40 के बराबर : अमित शाह

Amit Shah in Himachal भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने चंबा में जनसभा को संबोधित कर वीरभद्र सिंह व राहुल गांधी पर निशाना साधा।

By Sachin MishraEdited By: Published: Sun, 12 May 2019 08:08 AM (IST)Updated: Sun, 12 May 2019 04:47 PM (IST)
Amit shah in Himachal: देवभूमि के चार सांसद ही 40 के बराबर : अमित शाह
Amit shah in Himachal: देवभूमि के चार सांसद ही 40 के बराबर : अमित शाह

धर्मशाला, जेएनएन। भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह चंबा में कहा नरेंद्र मोदी सरकार ने भ्रष्‍टाचार खत्‍म करने का काम किया है। वीरभद्र सरकार प्रदेश के लिए मंजूर एनएच की डीपीआर नहीं बना सकी। जयराम सरकार ने एक साल में यह काम कर‍ दिया। मुख्‍यमंत्री जयराम ठाकुर के बयान पर अमित शाह ने कहा देवभूमि के चार सांसद ही 40 के बराबर हैं। चारों सीटों पर भारी बहुमत से जीत दर्ज करने का नारा दिया। मुख्‍यमंत्री ने जनसभा के दौरान कहा था हमारे पास चार ही सीटें हैं, यदि और हाेती तो उन्‍हें भी मोदी को जिताकर देते। अमित शाह ने कहा हिमाचल वीरों की भूमि है। शाह ने पुलवामा आतंकी हमले में शहीद हुए कांगड़ा जवाली के जवान तिलक राज को याद किया।

loksabha election banner

अमित शाह का सवाल, क्‍या राहुल बाबा एंड कंपनी देश को सुरक्षित रख सकती है

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने शिमला संसदीय क्षेत्र के तहत नाहन में पार्टी प्रत्‍याशी सुरेश कश्‍यप के समर्थन में जनसभा की। आतंकवादियों को केवल भाजपा सरकार ही मुंहतोड़ जवाब दे सकती है। मोदी जी ऐसे नेता हैं, जिनकी देश 70 साल से राह देख रहा था। नरेंद्र मोदी का हिमाचल से बहुत लगाव है। मोदी लंबे समय तक हिमाचल के प्रभारी रहे हैं। हिमाचल कठिन भौगोलिक क्षेत्र है व विकास के लिए केंद्र से सहायता चाहिए होती है। गांधी नेहरू परिवार 55 वर्ष से वन रैंक वन पेंशन मंजूर नहीं कर पाया था। मोदी ने पहले ही वर्ष में वन रैंक वन पेंशन मंजूर कर सैनिकों को दी।

सैम पित्रोदा राहुल के गुरु और उमर अब्‍दुला साथी

भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह ने हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के तहत हमीरपुर में पार्टी प्रत्‍याश्‍ाी अनुराग ठाकुर के पक्ष में जनसभा की। उन्‍होंने राहुल गांधी पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा सैम पित्रोदा राहुल गांधी के गुरु हैं। राहुल बाबा के एक साथी उमर अब्दुल्ला बोल रहे हैं दो प्रधानमंत्री होने चाहिएं। भाजपा अगर सत्ता में नहीं रही तब भी कश्मीर को हिंदुस्‍तान से कोई नहीं छीन सकता। हम धारा 370 को हटा देंगे और राहुल बोल रहे हैं हम अप्सफा हटा देंगे। शाह ने कहा जितना जोर लगा लो भाजपा इस कानून को नहीं हटाने देेगी। जब तक मोदी सरकार है भारत माता के टुकड़े करने वालों को जेल में डालेंगे। पाकिस्तान से गोली आएगी और यहां से गोला जाएगा। नरेंद्र मोदी को पांच साल दे दो, जयराम ठाकुर को डबल मार्जन करके देंगे। ननिहाल में भोजन करना है और मां परोशने वाली हो तो क्या मिलता है यह याद रखना। मोदी हिनाचल को अपना घर मानते हैं। बिलासपुर की जनता हमारी माई-बाप है।

धारा 370 हटाकर ही दम लेंगे

आेआरओपी को कांग्रेस ने ओनली राहुल व ओनली प्रियंका समझ लिया। अमित शाह ने कहा हमारे लिए देश की सुरक्षा सर्वोपरि है। कांग्रेस के नेता बोलते हैं कश्‍मीर में एक और प्रधानमंत्री होना चाहिए। 23 मई को नरेंद्र मोदी दोबारा प्रधानमंत्री बनेंगे और कश्‍मीर भारत का अंग ही रहेगा। कश्मीर से धारा 370 को हटाकर ही दम लेंगे। राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा सर्जिकल स्‍ट्राइक पर देश खुशी मना रहा था, मगर पाकिस्‍तान और राहुल गांधी के कार्यालय में मातम पसरा था।

सीमेंट प्‍लांट बनने तक किशन कपूर का पीछा नहीं छोड़ूंगा : शांता

भाजपा के वरिष्‍ठ नेता शांता कुमार ने कहा कि बगीचा वही है बस माली बदल रहा है। सिकरीधार सीमेंट प्‍लांट जल्‍द शुरू होगा व भाजपा सरकार प्‍लांट तक सड़क बनाएगी। सीमेंट कारखाना से चंबा की बेरोजगारी दूर होगी। शांता ने कहा जब तक सिकरीधार सीमेंट प्‍लांट नहीं बनेगा, मैं किशन कपूर का पीछा नहीं छोड़ूंगा। शांता पूर्व मुख्‍यमंत्री वीरभद्र सिंह व कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्‍होंने प्रदेश में कोई फैक्‍टरी नहीं लगाई। दलबदलू सुखराम को नहीं मिलेंगे वोट, जनता उनकी चाल जान चुकी है।

चंबा में भाजपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अमित शाह की रैली में पहुंची महिला कार्यकर्ता। अमित शाह के काफी लेट होने के कारण कार्यकर्ता थोड़े मायूस दिखे।

प्रदेश भाजपा के चुनाव प्रभारी तीर्थ सिंह रावत ने कहा चुनाव के बाद कांग्रेस क्षेत्रीय पार्टी बनकर रह जाएगी। कांग्रेस पार्टी अपने अस्तित्‍व को बचाने में जुटी है। चुराह के विधायक एवं विधानसभा उपाध्‍यक्ष हंस राज ने कहा किशन कपूर को दो लाख की लीड के साथ दिल्‍ली भेजना है। उन्‍होंने कहा चमेरा विस्‍थापित, सीमेंट उद्योग व पांगी सुरंग के मुददे पर भाजपा कार्य करेगी।

कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के चंबा में अमित शाह की रैली के लिए पहुंचे लोगों का अभिवादन स्‍वीकार करते भाजपा प्रत्‍याशी किशन कपूर।

वर्तमान में चारों संसदीय सीटों पर काबिज भाजपा इन्हें किसी भी सूरत पर खोना नहीं चाहती है, लिहाजा बड़ी सधी हुई रणनीति के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष का दौरा तय किया गया। कांगड़ा संसदीय सीट पर इस बार भाजपा ने शांता कुमार के स्थान पर राज्य सरकार में मंत्री किशन कपूर को मैदान में उतारा है। कांगड़ा संसदीय क्षेत्र के तहत आते चंबा जिले के सिकरीधार में सीमेंट प्लांट लगाने के लिए शांता कुमार कई बार आवाज बुलंद करते रहे, लेकिन इसे अमलीजामा नहीं पहना सके। इससे चंबा के लोगों में शांता के खिलाफ कुछ नाराजगी भी थी, लिहाजा यहां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष की जनसभा करवाकर लोगों को साधने का प्रयास किया।

इसी तरह हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के बिलासपुर जिले में रैली के भी कई मायने हैं। यूं तो बिलासपुर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का गृह जिला है, लेकिन कांग्रेस के प्रत्याशी रामलाल ठाकुर भी इसी जिले के नयनादेवी हलके से विधायक हैं। ऐसे में भाजपा ने कांग्रेस को घर में घेरने की रणनीति बनाते हुए शाह का दौरा तय किया है।

शिमला संसदीय सीट पर भी भाजपा ने इस बार प्रत्याशी बदलते हुए सिरमौर जिले के पच्छाद हलके के विधायक सुरेश कश्यप को मैदान में उतारा है। प्रदेश में शाह की तीसरी रैली सिरमौर जिले के नाहन में होगी। इस लिहाज से भाजपा घर को मजबूत करना चाहती है ताकि कांग्रेस को शिकस्त दी जा सके। नाहन में रैली के लिए अमित शाह का चौपर आर्मी ग्राउंड में उतरेगा।

शिमला संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी सुरेश कश्यप के लिए अमित शाह विधानसभा चुनाव में भी पच्छाद विधानसभा के राजगढ़ में 31 अक्टूबर 2017 को रैली को संबोधित कर चुके हैं। सोलन में कांग्रेस को घेरने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की 13 मई को जनसभा तय की गई है। भाजपा ने पूरी रणनीति के तहत ही स्टार प्रचारकों के कार्यक्रम तय किए हैं।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.