Move to Jagran APP

झारखंडः अमित शाह ने भाजपा नेताओं को सभी 14 सीटें जीतने का दिया लक्ष्य

Amit Shah in godda. भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के गोड्डा में कई योजनाओं का शिलान्यास किया।

By Sachin MishraEdited By: Published: Tue, 05 Mar 2019 01:13 PM (IST)Updated: Tue, 05 Mar 2019 05:57 PM (IST)
झारखंडः अमित शाह ने भाजपा नेताओं को सभी 14 सीटें जीतने का दिया लक्ष्य
झारखंडः अमित शाह ने भाजपा नेताओं को सभी 14 सीटें जीतने का दिया लक्ष्य

गोड्डा, जेएनएन। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह ने मंगलवार को झारखंड के गोड्डा में कहा कि 2019 में सभी लोग गठबंधन कर रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी नेता नहीं बता रहे हैं। न नीति है न नेता। गठबंधन की सरकार बनी तो कुछ नहीं होगा। एक ही व्यक्ति कुछ कर सकता है तो वो हैं नरेंद्र मोदी। एक मौका दें, भारत को विश्व की महाशक्ति बना देंगे। 2019 के चुनाव में मोदी सरकार लाएंगे क्या? लोगों ने हाथ उठाकर स्वीकृति दी। फिर एक बार मोदी सरकार का नारा लगवाया।

loksabha election banner

इसके बाद अमित शाह ने भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि दो बार रद होने के बाद तीसरी बार कार्यक्रम हो रहा है। इसके बाद भी अपार भीड़ है। भाजपा सभी पार्टियों में मात्र एक पार्टी ही है, जहां नेता चुनाव नहीं जीतता है। यहां बूथ के कार्यकर्ता चुनाव जीतते हैं। 1980 में मैं भी पिछली पंक्ति में बैठकर भाषण सुनता था। आज राष्ट्रीय अध्यक्ष। चाय बेचने वाला पीएम बना है। 2019 का चुनाव काफी महत्वपूर्ण है। एक बार फिर मोदी को पीएम बनाना चाहते हैं। भारत के लिए भी चुनाव महत्वपूर्ण है। एक ओर देशभक्तों की टोली तो दूसरी ओर मिलावट करने वालों की पार्टी। यहां एक निर्दलीय को सीएम बना दिया। बारह लाख करोड़ का घोटाला हुआ।

राहुल बाबा चार साल का हिसाब मांग रहे हैं। राहुल बाबा की चार पीढ़ी ने शासन किया। राहुल बाबा को जवाब नहीं देना है। हमें झारखंड की जनता को जवाब देना है। कहा कि राहुल बाबा कहते हैं कि छह हजार में क्या होगा। वे यह बता दें कि आलू जमीन के ऊपर होता है या नीचे या फैक्ट्री में। घुसपैठिए देश में दीमक की तरह हैं। विरोधी दलों के लोग चाहते हैं कि घुसपैठिए यहीं रहें। एक बार मौका दीजिए देश से एक एक घुसपैठियों को चुनकर निकालेंगे। देश की सुरक्षा सबसे बड़ा मुद्दा है। गठबंधन की सरकार देश को सही रास्ते पर नहीं ले जा सकती है। हमने दुनिया म़ें सबसे परिश्रमी, दूरदर्शी प्रधानमंत्री देने का टाम किया है। झारखंड की सभी 14 सीटें जीतनी होंगी। कहा कि जीत का अंतर इतना हो कि मतगणना के दिन विरोधियों को दिल का दौरा पड़ जाए।

उन्होंने कहा कि पुलवामा के शहीदों के परिजनों तक आवाज जानी चाहिए कि गोड्डा के लोग उनके साथ हैं। बाबा वैद्यनाथ की भूमि पर बचपन में आया था। हृदय से इस धरती को नमन। इस भूमि ने अंग्रेजों से सबसे पहले कहा था कि यह भूमि हमारी है। आप इसे छोड़ें। मोदी व रघुवर की सरकार बनने के बाद यहां के लोगों को लगा कि पूर्ण बहुमत की सरकार क्या होती है। 

उनके मुताबिक, पांच साल के अंदर झारखंड में आमूलचूल परिवर्तन हुआ। आज गोड्डा में एक लाख करोड़ का काम चल रहा है। तीन लाख हेक्टेयर भूमि की तीन डैम से सिंचाई हो रही है। नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पारदर्शिता के साथ काम हो रहा है। राहुल बाबा कहते हैं गठबंधन की सरकार बनाइए। राहुल बाबा आपको दस साल मिला। यूपीए टू की सरकार ने 55 हजार 253 करोड़ रुपया मिला। अब तीन लाख 12 हजार करोड़ मिला। छह गुना अधिक राशि मिली। पांच साल में झारखंड की सभी मांगों को नरेंद्र मोदी सरकार ने पूरा किया। गरीबों, दलितों, आदिवासियों की सरकार है। 

इससे पहले अमित शाह ने यहां गैस डिस्ट्रीब्यूशन योजना का शिलान्यास कर बिजली देवी व लक्ष्मी देवी को गैस कनेक्शन के पेपर दिए। डॉ अजिता कुमारी चौरसिया व डॉ राजश्री को नियुक्ति पत्र दिया। 

प्रत्येक घर में पाइप लाइन से गैस पहुंचेगीः रघुवर
इस मौके पर सीएम रघुवर दास ने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। उन्होंने कहा कि विकास और सुशासन के लिए प्रधानमंत्री के निर्देशन में गरीबों, महिलाओं के लिए योजनाएं शुरू की गई हैं। अटल जी के सपनों का झारखंड प्रधानमंत्री व राष्ट्रीय अध्यक्ष के मार्गदर्शन में बनाने की पहल की गई है। प्रत्येक घर में पाइप लाइन से गैस पहुंचेगी। उनके मुताबिक, देश में मजबूत इच्छाशक्ति व दूरगामी सोच वाले पीएम हैं। आजादी के बाद पहली बार सवर्ण को दस फीसद आरक्षण मिला है। 

गोड्डा के गांधी मैदान में अमित शाह के कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंची महिलाएं।

गोड्डा में लाभुकों से मिले शाह
गोड्डा के कारगिल चौक स्थित गांधी मैदान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह पेंशन स्कीम के लाभुकों से मुलाकात की।

इंजीनियरिंग कॉलेज की रखी आधारशिला
भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन देवघर व इंजीनियरिंग कॉलेज गोड्डा की आधारशिला रखी। गोड्डा व देवघर जिले की पथ निर्माण विभाग की कुछ सड़कों का उद्घाटन भी किया।

सिकटिया में मुख्यमंत्री रघुवर दास।

इन चिकित्सकों को मिला नियुक्ति पत्र
1. डॉ. जयकृष्ण प्रसाद सुमन फिजिशियन
2. डॉ. सुरेश कुमार शिशुरोग विशेषज्ञ
3. डॉ. राजश्री चिकित्सा पदाधिकारी
4. डॉ. अजीता कुमारी चौरसिया चिकित्सा पदाधिकारी
5. डॉ. मो. अफजाल तैयब चिकित्सा पदाधिकारी
---
इन महिलाओं को मिला गैस कनेक्शन
1. बिजली देवी रांगाटांड, महागामा
2. मेहसी पहाड़िन धानाभिंडी, बोआरीजोर
3. कुरनी देवी चिलरा, पथरगामा
4. भानी देवी रंगाटांड, महागामा
5. लक्ष्मी देवी रंगाटांड, महागामा

ये है भाजपा की रणनीति
गौरतलब है कि वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में संताल परगना की तीन लोकसभा सीटों में से केवल गोड्‌डा सीट पर ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को सफलता मिली थी। दुमका व राजमहल लोकसभा सीट पर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के प्रत्याशी विजयी हुए थे। इस बार गोड्डा में अमित शाह के कार्यक्रम से चुनाव से पहले भाजपा कार्यकर्ताओं में जोश भरकर तीनों सीट पर परचम लहराने की रणनीति बना रही है। 

यह भी पढ़ेंः वीके सिंह बोले, कांग्रेस से पूछें राजीव गांधी की हत्‍या आतंकी घटना थी या दुर्घटना


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.