Move to Jagran APP

भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार के गठबंधन के खिलाफ खड़ी मोदी की टोली

तिलकधारी पीजी कॉलेज में आज बूथ अध्यक्षों को अमित शाह ने कहा काशी अपने आप मे बेमिसाल है और जहां काशी-प्रयाग दोनों हों वह धरती अपने आप में गौरवशाली है।

By Dharmendra PandeyEdited By: Published: Fri, 08 Feb 2019 04:50 PM (IST)Updated: Sat, 09 Feb 2019 04:10 PM (IST)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार के गठबंधन के खिलाफ खड़ी मोदी की टोली
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने कहा- भ्रष्टाचार के गठबंधन के खिलाफ खड़ी मोदी की टोली

जौनपुर, जेएनएन। भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह ने लोकसभा चुनाव 2019 की तैयारी में उत्तर प्रदेश के बूथ प्रबंधन पर फोकस किया है। महराजगंज के बाद वह शुक्रवार को जौनपुर में बूथ अध्यक्ष सम्मेलन में पहुंचे।

loksabha election banner

तिलकधारी पीजी कॉलेज में बूथ अध्यक्षों को अमित शाह ने कहा काशी अपने आप मे बेमिसाल है और जहां काशी-प्रयाग दोनों हों वह धरती अपने आप में गौरवशाली है। उन्होंने कहा कि 2019 का चुनाव भाजपा ही नहीं देश के लिए भी जरूरी है। एक ओर भ्रष्टाचार का गठबंधन है तो दूसरी ओर पीएम नरेंद्र मोदी की टोली है। इस बार का चुनाव 50 वर्ष तक देश की बुलंदी का झंडा फहराने वाला चुनाव होगा। 55 वर्ष तक गरीबों को यह नहीं लगा कि आजाद देश में हैं लेकिन 55 महीने में भाजपा की सरकार ने गरीबों के घर में भोजन पहुंचाया। भाजपा ने छह करोड़ घर में गैस कनेक्शन, आठ करोड़ घर में शौचालय और ढाई करोड़ घरों में बिजली दी। उन्होंने कहा कि भाजपा ने इसके लिए कभी किसी की भी जाति जात नहीं पूछी।

अमित शाह ने कहा कि क्षेत्र कैसे बनता है, काशी जाकर देख लें। दुनिया को दिखाने का काम नरेंद्र मोदी ने किया। किसानों, मछुआरों, छोटे व्यापारियों, इनकम टैक्स की छूट, रामजन्म भूमि न्यास को वापस देने का काम मोदी सरकार ने किया। भव्य राम मंदिर बने यह भी भाजपा का एक अहम संकल्प है।

उन्होंने कहा कि इस मामले में तो अब उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होने लगी। सपा बसपा के लोगों ने लेट किया। राहुल, अखिलेश, मायावती से पूछता हूं कि मंदिर बने या न बनें। मैं स्प्ष्ट कर दे रहा हूं कि मंदिर बनना चाहिए। छोटे दलों के आने से कोई फर्क नहीं पड़ेगा। मुझे आप पर भरोसा है। भाजपा 51 फीसद की लड़ाई लड़ने को तैयार है। मतगणना के साथ गठबंधन का खेल भी समाप्त होगा। यूपी में भाजपा 74 सीट जीतेगी।

इस दौरान उन्होंने कई नेताओं का नाम लेकर कहा कि भाजपा ने उत्तर प्रदेश को निजामों से मुक्त कराया है। निजाम की जगह अब जनता का राज है। भूमाफिया से मुक्ति का काम हमारी सरकार ने किया। आज महिलाएं सुरक्षित हैं। पूर्वांचल से माफियाओं को भगाया। यहां पर अब माफिया की जगह पूर्वांचल एक्सप्रेस बन रहा है। पिछली सरकार की तुलना में कई गुना धन विकास के लिए मोदी ने दिया। 129 योजनाओं की सूची गिनाते हुए उन्होंने कहा कि दूसरी सरकारों ने कुछ नहीं किया। पाक में सर्जिकल स्ट्राइक की भी जमकर चर्चा की।

वहीं योगी आदित्यनाथ ने कहा कि पीएम के मार्गदर्शन में इस साल अब तक प्रयागराज में 15 करोड़ लोगों ने स्नान किया। साढ़े चार वर्षों बाद अक्षयवट का दर्शन हुआ। प्रधानमंत्री का मंत्र है, सबसे मजबूत मेरा बूथ। इस पर जो चलेगा, वो कभी पराजित नहीं होगा। सांस्कृतिक राष्ट्रवाद के साथ विकास को वरीयता देकर गांव को भी जोड़ा है। पीएम मोदी ने देश को नई दिशा दी। भारत 2019 की जीत से विश्व गुरु बनेगा। 


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.