Move to Jagran APP

Allahabad Lok Sabha Election Result 2019 : इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी जीतीं

Allahabad Lok Sabha Election Result 2019 इलाहबाद से भाजपा प्रत्याशी रीता बहुगुणा जोशी ने सपा के राजेंद्र सिंह पटेल को हराकर जीत दर्ज की है।

By NiteshEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 04:02 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:51 AM (IST)
Allahabad Lok Sabha Election Result 2019 : इलाहाबाद से भाजपा की रीता बहुगुणा जोशी जीतीं

नई दिल्ली, जेएनएन। Allahabad Lok Sabha Election Result 2019: लोक सभा चुनाव 2019 में इलाहबाद से भाजपा प्रत्‍याशी रीता बहुगुणा जोशी ने 494454 वोट पाकर जीत दर्ज की है। यहां से सपा के राजेंद्र सिंह पटेल 310179 वोट पाकर दूसरे स्‍थान पर हैं। वहीं कांग्रेस के योगेश शुक्ला 31953 वोट पाकर तीसरे स्थान पर रहे हैं।

वर्ष 2014 में, उत्तर प्रदेश राज्य में, इलाहाबाद लोकसभा क्षेत्र से श्यामा चरण गुप्ता का निर्वाचन हुआ। उन्हें 313772 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने रेवती रमण सिंह को 62009 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी सपा थी। 2014 में कुल 53.5 प्रतिशत वोट पड़े।

loksabha election banner

प्रयागराज प्रदेश का सर्वाधिक आबादी वाला जिला है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार जिले की कुल जनसंख्या 59,54,390 है। जिले में जनसंख्या घनत्व 1,086 निवासी प्रति वर्ग किलोमीटर है। 2001-2011 के दशक में यहां जनसंख्या वृद्धि दर 20.6 प्रतिशत रही। लिंगानुपात 1000: 901 है। साक्षरता दर 72.3 प्रतिशत है। जिले में कुल12 विधानसभा सीटें हैं। यह फूलपुर और इलाहाबाद के अलावा भदोही संसदीय सीट का हिस्सा हैं।

इलाहाबाद संसदीय सीट ने देश को बड़ी राजनीतिक शख्सियतें दी हैं। देश के दूसरे प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री, वीपी सिंह, मुरली मनोहर जोशी, जनेश्वर जैसे राजनीतिक दिग्गज यहां से चुनाव जीते हैं। हेमवती नंदन बहुगुणा जैसे दिग्गज को हराकर अमिताभ बच्चन भी यहां के सांसद रह चुके हैं। पहले सांसद श्रीप्रकाश स्वतंत्रता सेनानी थे और कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़े थे। उनके बाद लाल बहादुर शास्त्री 1957 में यहां से सांसद चुने गए। 1973 में भारतीय क्रांति दल के जनेश्वर मिश्रा को जनता ने चुना। 1984 में अमिताभ बच्चन कांग्रेस की टिकट पर सांसद बने।

1988 के उपचुनाव में वीपी सिंह निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में जीते। 1998, 2004 और 2009 में मुरली मनोहर जोशी ने चुनाव जीता। 2004 में समाजवादी पार्टी के रेवती रमण सिंह यहां से सांसद रहे। 2014 में यह सीट भाजपा के खाते में गईं। वर्तमान में श्यामाचरण गुप्ता ही यहां से सांसद हैं। उन्होंने सपा के रेवती रमण सिंह को शिकस्त दी थी। मुरली मनोहर जोशी तीन बार इस संसदीय क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। दो बार लाल बहादुर शास्त्री और दो बार कुंवर रेवतीरमण सिंह भी विजयी रहे हैं। वर्ष 1988 में हुए उपचुनाव में विश्वनाथ प्रताप सिंह ने कांग्रेस के सुनील शास्त्री को हराया था। बसपा संस्थापक कांशीराम तीसरे स्थान पर रहे थे।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.