Move to Jagran APP

Aligarh Lok Sabha Election Result 2019: अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार दो लाख से ज्‍यादा वोटों से जीते

Aligarh Lok Sabha Election Result अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार गौतम चुनाव जीत गए हैं। बसपा के अजित बलियान दूसरे और कांग्रेस के बिजेंदर सिंह तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

By NiteshEdited By: Published: Mon, 20 May 2019 05:05 PM (IST)Updated: Fri, 24 May 2019 09:41 AM (IST)
Aligarh Lok Sabha Election Result 2019: अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार दो लाख से ज्‍यादा वोटों से जीते
Aligarh Lok Sabha Election Result 2019: अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार दो लाख से ज्‍यादा वोटों से जीते

नई दिल्ली, जेएनएन। Aligarh Lok Sabha Election Result 2019: अलीगढ़ से भाजपा के सतीश कुमार गौतम 656215 वोट पाकर विजेता बने हैं। भाजपा ने दो लाख से ज्‍यादा के मार्जिन से जीत दर्ज की है। बहुजन समाज पार्टी से डॉक्‍टर अजीत बालियान 426954 वोट हासिल कर दूसरे स्‍थान पर रहे हैं। कांग्रेस के ब्रिजेंद्र चौधरी 50880 वोट पाकर तीसरे स्‍थान पर रहे हैं।

loksabha election banner

वर्ष 2014 में अलीगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सतीश कुमार गौतम का निर्वाचन हुआ। उन्हें 514622 वोट मिले। उनकी पार्टी बीजेपी है। उन्होंने अरविंद कुमार सिंह को 286736 वोटों से हराया। निकटतम प्रतिद्वंद्वी की पार्टी बीएसपी थी। 2014 में कुल 59.38 प्रतिशत वोट पड़े।

अलीगढ़ उत्तर प्रदेश में है। यह शहर अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी की वजह से विश्व प्रसिद्ध है और अपने तालों(Locks) के लिये भी शहर फेमस है। अलीगढ़ जनपद को खैर, अतरौली, गभाना, इगलास और कोल तहसीलों में विभाजित किया हुआ है। अलीगढ़ शहर, उत्तरी भारत के पश्चिमी उत्तर प्रदेश में है।

अलीगढ़ भारत का 55वां सबसे बड़ा शहर है। इसके पास ही अलीगढ़ नाम का एक किला है। अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के अलावा लेडी फातिमा स्कूल, संत फिदेलिश स्कूल, बाबू लाल जैन इण्टर कॉलेज, धर्म समाज महाविद्यालय भी यहां के अच्छे स्कूल हैं। मंगलायतन मंदिर, नोदेवी मंदिर, शेखा झील, बोना चोर किला, जामा मस्जिद ऊपरकोट यहां के प्रसिद्ध दार्शनिक स्थल हैं। दिल्ली से अलीगढ़ की दूरी 200।3 किलोमीटर है।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.