अखिलेश यादव का BJP पर हमला, भीड़तंत्र को बताया उपलब्धि और नफ़रत-पैसा चुनावी रणनीति
लोकसभा 2019 के चुनाव को लेकर ट्वीट वार जारी। अखिलेश ने कहा - भाजपा के चुनावी मुद्दें विपक्ष विपक्ष और चौकीदार।
लखनऊ, जेएनएन। लोकसभा 2019 के चुनाव को लेकर सभी पार्टीयाें में घमासान जारी है। एक दूसरे पर तंज कसे जा रहे हैं। वहीं, मंगलवार को समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमला बोला। ट्वीट कर लिखा कि कहा कि अखिलेश ने सोशल मीडिया, नफ़रत और पैसा को भाजपा की चुनावी रणनीति में तीन अहम अंग बताया है।
- भाजपा के चुनावी मुद्दे:
1) विपक्ष 2) विपक्ष 3) चौकीदार
भाजपा के प्रचारक:
1) राज्यपाल 2) सरकारी एजेंसियां 3) मीडिया
- भाजपा की चुनावी रणनीति:
1) सोशल मीडिया 2) नफ़रत 3) पैसा
- भाजपा के 5 साल की उपलब्धि :
1) भीड़तंत्र 2) किसानों का अपमान 3) बेरोज़गारी pic.twitter.com/ptKHIjdvHS— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) March 26, 2019
दरअसल, अखिलेश यादव ने ट्वीट कर यह भी कहा कि विपक्ष, विपक्ष और चौकीदार भाजपा के चुनावी मुद्दें हैं। वहीं, सरकारी एजेंसियां और मीडिया के साथ राज्यपाल को भाजपा का प्रचारक कहा। भाजपा के पांच साल की उपलब्धियों में भीड़तंत्र, किसानों का अपमान और बेरोज़गारी को शामिल किया है।