Lok Sabha Election 2019: अजब-गजब प्रत्याशी, बांसुरी बजाकर मांग रहे वोट
Lok Sabha Election 2019. पलामू संसदीय क्षेत्र में चुनाव प्रचार परवान चढ़ रहा है इस बीच एक निर्दलीय प्रत्याशी विजय राम बांसुरी बजाकर अपना प्रचार कर रहा है।
By Alok ShahiEdited By: Published: Tue, 16 Apr 2019 04:57 PM (IST)Updated: Tue, 16 Apr 2019 05:01 PM (IST)
गढ़वा, जासं। Lok Sabha Election 2019 - चुनावी मौसम आते ही लोगों को तरह-तरह के नजारे देखने को मिलने लगते हैं। लोग चुनाव प्रचार के लिए तरह तरह के तरीके आजमाते दिखने लगते हैं। लोकसभा चुनाव को ले अब चुनाव प्रचार परवान चढऩे लगा है। सोमवार को लोगों को कुछ ऐसा ही नजारा उपायुक्त कार्यालय परिसर के पास देखने को मिला।
एक युवा बांसुरी बजाकर घूम रहा था तथा लोगों से स्वयं को सांसद बनाने की अपील कर रहा था। पास जाकर पूछने पर पता चला कि उनका नाम विजय राम है और वह पलामू लोकसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी है। चुनाव आयोग ने उन्हें बांसुरी चुनाव चिह्न उपलब्ध कराया है। इसलिए लेकर वह बांसुरी बजाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। यह अनूठा चुनाव प्रचार लोगों के बीच चर्चा का विषय बना रहा।
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें