Move to Jagran APP

Lok Sabha Polls 2019 : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में 7052 दिव्यांग मतदाता करेंगे मतदान

Lok sabha Polls 2019. जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में 7052 दिव्यांग मतदाता इस बार वोटिंग करेंगे। ईवीएम में ब्रेल लिपि और दिव्यांग के लिए मतदान केंद्रों में रैंप की व्यवस्था रहेगी।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 17 Mar 2019 04:36 PM (IST)Updated: Sun, 17 Mar 2019 04:36 PM (IST)
Lok Sabha Polls 2019 : जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में 7052 दिव्यांग मतदाता करेंगे मतदान

जमशेदपुर [दिलीप कुमार]। जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र में 7052 दिव्यांग मतदाता इस बार वोटिंग करेंगे। इनकी सुविधा के लिए प्रशासनिक तैयारी शुरू हो गई है। दृष्टिहीन वोटरों के लिए ईवीएम में ब्रेल लिपि और दिव्यांग के लिए मतदान केंद्रों में रैंप की व्यवस्था रहेगी। जिले में कुल 1885 पोलिंग बूथ हैं। इनमें से 1720 पर रैंप की सुविधा होगी। यही नहीं मतदान के दिन हर बूथ पर ह्वीलचेयर का प्रबंध रहेगा।

loksabha election banner

जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त अमित कुमार ने कहा कि इस बार दिव्यांग मतदाताओं को शत-प्रतिशत मतदान कराने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि 1870 बूथ पर पेयजल, 1837 बूथ पर फर्नीचर, 1810 बूथ पर बिजली, 1858 बूथ पर साइनएज और 1857 बूथ पर शौचालय की व्यवस्था है।

क्षेत्र में किस तरह के कितने दिव्यांग वोटर

उपायुक्त के अनुसार, कुल 7052 दिव्यांग मतदाता संसदीय क्षेत्र में हैं। इनमें दृष्टिहीन 929, मूक बधिर 1404, शारीरिक दिव्यांग 4038 और अन्य 681 दिव्यांग शामिल हैं। सबसे कम जमशेदपुर पूर्वी विधानसभा में 262 दिव्यांग वोटर व सर्वाधिक बहरागोड़ा विधानसभा में 1940 दिव्यांग मतदाता हैं।

विधानसभा वार दिव्यांग मतदाता

  • विस -  दृष्टिहीन - मूक बधिर  -  शारीरिक  -  अन्य  -  कुल
  • बहरागोड़ा -          194   -   443   -   1184   -   119   -   1940
  • घाटशिला -          208   -   341   -   941   -   224   -   1714
  • पोटका -             171   -   372   -   720   -   118   -   1381
  • जुगसलाई -          281   -   170   -   660   -   48   -   1159
  • जमशेदपुर पूर्वी -     43   -   49   -   371   -   133   -   596
  • जमशेदपुर पश्चिम -  32   -   29   -   162   -   39   -   262

Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.