Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर के चुनावी रण में 23 प्रत्याशी

Lok Sabha Election 2019. जमशेदपुर के मैदान में कुल 23 उम्मीदवार बच गए हैं। इन्हीं के बीच मुकाबला होगा।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sat, 27 Apr 2019 02:47 PM (IST)Updated: Sat, 27 Apr 2019 02:47 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर के चुनावी रण में 23 प्रत्याशी

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता।  जमशेदपुर संसदीय क्षेत्र से निर्वाचन के लिए नाम वापसी के आखिरी दिन  एक प्रत्याशी जुगसलाई के रहने वाले सुरेंद्र कुमार ने जिला निर्वाचन पदाधिकारी अमित कुमार के समक्ष नाम वापस लेने की घोषणा की। यहां अब मैदान में कुल 23 उम्मीदवार बच गए हैं। इन्हीं के बीच मुकाबला होगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी ने प्रत्याशियों को चुनाव चिह्न आवंटित किया। 

loksabha election banner

किसे कौन-सा चुनाव चिह्न

- मुबीन खान : निर्दलीय : अलमारी

- अंजना महतो : तृणमूल कांग्रेस : पुष्प और तृण

- महेश कुमार : राईट टू रिकॉल पार्टी : ऑटो रिक्शा

- अंगद महतो : आमरा बंगाली पार्टी : बैटरी टार्च

- अशरफ  हुसैन : बहुजन समाज पार्टी : हाथी

- शेख अखरूद्दीन : झारखंड पार्टी नरेन : फुटबॉल

- विद्युत वरण महतो : भारतीय जनता पार्टी : कमल फूल

- सूर्य सिंह बेसरा : झारखंड पीपुल्स पार्टी : हांडी

- चंपई सोरेन : झारखंड मुक्ति मोर्चा : तीर कमान

- रंजीत कुमार सिंह : झारखंड पार्टी : फलों से युक्त टोकरी

- पानमनि सिंह : एसयूसीआइ : कांच का ग्लास

- दीपक कुमार गिरि : निर्दलीय : ट्रैक्टर चलाता किसान

- मलय कुमार महतो : भाकपा माले रेड स्टार : आरी

- चंद्रशेखर महतो : पीपुल्स पार्टी ऑफ  इंडिया डेमोक्रेटिक : ब्लैक बोर्ड

- सुब्रत कुमार प्रधान : आम्बेडकराईट पार्टी ऑफ  इंडिया : कोट

- असित कुमार सिंह : निर्दलीय : कप और प्लेट

- शैलेश कुमार सिंह : निर्दलीय : खाने से भरी थाली

- दिनेश महतो : निर्दलीय :  माचिस की डिब्बी

- राकेश कुमार : निर्दलीय : फूलगोभी

- सविता कैवर्त : आयरा नेशनल पार्टी : चपाती रोलर

- सरिता आनंद : निर्दलीय : ट्रक

- असजदुल्लाह इमरान : भारत प्रभात पार्टी : लूडो

- कमर रजा खान : भारतीय पंचायत पार्टी : लेटर बाक्स


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.