Move to Jagran APP

Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर में 205 हथियार के लाइसेंस कैंसल, ये रही वजह

Lok Sabha Election 2019. लोकसभा चुनाव के मद्देनजर आदेश के बावजूद हथियार जमा नहीं करने वाले 205 लोगों का लाइसेंस जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी ने रद्द कर दिया।

By Rakesh RanjanEdited By: Published: Sun, 05 May 2019 03:22 PM (IST)Updated: Sun, 05 May 2019 03:22 PM (IST)
Lok Sabha Election 2019 : जमशेदपुर में 205 हथियार के लाइसेंस कैंसल, ये रही वजह

जमशेदपुर, जागरण संवाददाता। Lok  Sabha Election 2019 आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिला पुलिस प्रशासन के आदेश के बावजूद हथियार जमा नहीं करने वाले 205 लोगों का लाइसेंस जिला स्तरीय स्क्रीनिंग कमेटी ने रद्द कर दिया। जानकारी देते हुए जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक अनूप बिरथरे ने बताया कि पूर्व में 60 लोगों का हथियार का लाइसेंस कैंसल किया गया था। जबकि शनिवार चार मई को 140 लोगों का हथियार का लाइसेंस को कैंसल किया गया।

loksabha election banner

इस तरह पूर्वी सिंहभूम में अब तक कुल 205 लोगों का हथियार का लाइसेंस रद्द कर दिया गया। एसएसपी अनूप बिरथरे ने बताया कि अब 205 हथियार का लाइसेंस रद्द कर देने से वह अब अवैध हो जाएंगे। ऐसे लोगों को चिन्हित कर हथियार तो जब्त होंगे ही अवैध हथियार रखने के जुर्म में कानूनी कार्रवाई भी की जाएगी।  पूर्वी सिंहभूम जिला स्क्रीनिंग कमेटी की ओर से कुल 1515 लोगों को हथियार का लाइसेंस दिया गया है।

250 हथियार जमा करने से मुक्त

इसमें से 1060 लोगों ने अपना हथियार को जमा कर दिया है, जबकि 250 हथियार को जमा करने से मुक्त रखा गया है, क्योंकि 250 हथियार कंपनी, बैंक की सुरक्षा में है, जबकि कुछ हथियार शहर के प्रतिष्ठित लोगों के पास है। इस तरह के हथियार को जमा करने में छूट दी गयी है। उन्होंने बताया कि पूर्वी सिंहभूम जिले में हथियार का लाइसेंस प्राप्त लोगों को हथियार जमा करने का आदेश जारी किया गया था। जिसमें 205 लोगों ने अपने हथियार जमा नहीं किए।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.