महाराष्ट्र: 29 अप्रैल को होगा 323 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला
Lok Sabha Election 2019 महाराष्ट्र की 17 लोकसभा सीटों पर चौथे और अंतिम चरण का मतदान 29 अप्रैल को होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी।
उत्तरी महाराष्ट्र, मुंबई, ठाणे, पालघर और पश्चिमी महाराष्ट्र के 17 लोकसभा क्षेत्रों बसे 3.1 करोड़ से अधिक पंजीकृत मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के लिए तैयार है। कुल 3,11,92,823 मतदाताओं में से 1,66,31,707 पुरुष, 1,45,59,698 महिलाएं और 1,418 ट्रांसजेंडर है।
चुनाव आयोग ने इन निर्वाचन क्षेत्रों में 33,314 मतदान केंद्र बनाए हैं। 29 अप्रैल को नंदुरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक (उत्तर महाराष्ट्र), पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे (मुंबई के बाहरी इलाके में स्थित), मुंबई उत्तर, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई उत्तर- पूर्व, मुंबई दक्षिण और मुंबई दक्षिण-मध्य, मावल और शिरुर (पुणे जिला) और शिरडी (अहमदनगर जिला) में मतदान होगा। मतों की गिनती 23 मई को होगी।