Lok Sabha Election 2019: गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर व सिंहभूम में 13 नामांकन
Lok Sabha Election 2019. इन चार सीटों के लिए अबतक 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। यहां नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी।
रांची, राज्य ब्यूरो। Lok Sabha Election 2019 - लोकसभा चुनाव के तहत झारखंड के तीसरे चरण की चार सीटों गिरिडीह, धनबाद, जमशेदपुर तथा सिंहभूम में गुरुवार को कुल 13 उम्मीदवारों ने पर्चे दाखिल किए। हालांकि चारों सीटों पर कुल 26 नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। इन चार सीटों के लिए अबतक 15 नामांकन पत्र दाखिल हुए हैं। यहां नामांकन प्रक्रिया 23 अप्रैल तक चलेगी।
गिरिडीह में गुरुवार को छह नामांकन दाखिल हुए, जबकि 10 नामांकन पत्र बिके। इससे पहले यहां नामांकन नहीं हुआ था। धनबाद में गुरुवार को तीन उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र दाखिल किए जबकि कुल सात नामांकन पत्र बिके। यहां कुल चार नामांकन हो चुके हैं।
जमशेदपुर गुरुवार को तीन नामांकन दाखिल हुए। जबकि सात नामांकन पत्रों की बिक्री हुई। यहां अबतक चार नामांकन पत्र भरे जा चुके हैं। सिंहभूम में गुरुवार को महज एक नामांकन पत्र दाखिल हुआ जबकि दो नामांकन पत्र बिके। यहां पहले कोई नामांकन नहीं हुआ था।