हिमाचल: 12,81,462 मतदाता मंडी संसदीय क्षेत्र में चुनेंगे सांसद, पांच साल में बढ़े 131054 मतदाता
Lok Sabha Election 2019 क्षेत्रफल के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र मंडी में 1281462 मतदाता आज वोट डालेंगे।
By BabitaEdited By: Published: Sun, 19 May 2019 08:43 AM (IST)Updated: Sun, 19 May 2019 08:43 AM (IST)
मंडी, जेएनएन। Lok Sabha Election 2019 क्षेत्रफल के लिहाज से देश के दूसरे सबसे बड़े संसदीय क्षेत्र मंडी में आज नए मतदाता पहली बार लोकसभा चुनाव में अपने मत की आहुति डालेंगे। पांच साल में संसदीय क्षेत्र में 131054 मतदाता बढ़े हैं। इसमें पांच थर्ड जेंडर मतदाता भी मौजूद हैं। जो पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
2014 में सामान्य व सर्विस वोटर को मिलाकर संसदीय क्षेत्र में 1150408 मतदाता थे। 2019 के चुनाव में मतदाताओं की संख्या बढ़कर 1281462 हो गई है। पांच साल में पुरुषों के मुकाबले महिला मतदाताओं में 5123 का इजाफा हुआ है। 2014 में पुरुष मतदाताओं की संख्या 587833 व महिलाओं की 562575 थी। इस बार 650796 पुरुष व 630661 महिला व पांच थर्ड जेंडर मतदाता मतदाता सूची में अंकित हैं। 131054 नए मतदाताओं की प्रत्याशियों की हार जीत तय करने में अहम भूमिका रहेगी।
लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप
Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें