Move to Jagran APP

Torpa Jharkhand Election Result 2019: तोरपा में BJP के कोचे मुंडा 9630 वोटों से जीते

Torpa Jharkhand Election Result 2019. तोरपा में भाजपा के कोचे मुंडा ने जीत हासिल कर ली है। इस सीट से उन्होंने 9630 वोटों से जीत दर्ज की है।

By Sujeet Kumar SumanEdited By: Published: Sun, 22 Dec 2019 09:33 PM (IST)Updated: Tue, 24 Dec 2019 03:19 PM (IST)
Torpa Jharkhand Election Result 2019: तोरपा में BJP के कोचे मुंडा 9630 वोटों से जीते

रांची, जेएनएन। Torpa Jharkhand Election Result 2019 तोरपा विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी पूर्व विधायक कोचे मुंडा ने झामुमो से पिछली हार का बदला लेते हुए एक बार फिर तोरपा सीट भाजपा की झोली में डाल दी। वर्ष 2014 के चुनाव में झामुमो प्रत्याशी पौलुस सुरीन से महज 43 वोट से कोचे मुंडा पराजित हो गए थे। उस चुनाव में पौलुस सुरीन को 32003 और कोचे मुंडा को 31960 वोट मिले थे। इस बार भाजपा के कोचे मुंडा ने झामुमो के सुदीप गुडिय़ा को 9630 वोटों के बड़े अंतर से पराजित कर चुनाव जीत लिया।

loksabha election banner

पिछला चुनाव झामुमो सीट से लडऩे वाले पौलुस सुरीन इस बार निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में चुनाव लड़कर कोचे मुंडा के तारणहार बन गए। भाजपा के कोचे मुंडा को इस बार 43482, झामुमो के सुदीप गुडिय़ा को 33852 वोट मिले। पौलुस सुरीन ने 19234 वोट प्राप्त कर झामुमो के सपने को ध्वस्त कर दिया। इसका फायदा कोचे मुंडा को मिला।

बता दें कि 2014 के चुनाव  में तोरपा तब चर्चा में आया था तब यहां झारखंड मुक्ति मोर्चा के पौलुस सुरीन मात्र 43 वोट से चुनाव जीते थे। इस बार झामुमो ने पौलुस सुरीन का टिकट काट कर सुदीप गुड़िया को उम्मीदवार बनाया है।

यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.