Move to Jagran APP

Jharkhand Election Exit Polls 2019: झारखंड में जोड़तोड़ के आसार, झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार

Jharkhand Election Exit Polls 2019 झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए जो एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए गए हैं उनमें भाजपा के 65 प्‍लस को झटका लगता दिख रहा है। यहां देखें...

By Alok ShahiEdited By: Published: Fri, 20 Dec 2019 11:12 AM (IST)Updated: Sat, 21 Dec 2019 02:00 PM (IST)
Jharkhand Election Exit Polls 2019: झारखंड में जोड़तोड़ के आसार, झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार
Jharkhand Election Exit Polls 2019: झारखंड में जोड़तोड़ के आसार, झामुमो-कांग्रेस-राजद की सरकार

रांची, राज्य ब्यूरो। Jharkhand Election Exit Polls 2019 झारखंड में 81 सीटों के लिए हुए विधानसभा चुनाव में शुक्रवार को मतदान का आखिरी चरण संपन्न हो गया। निजी टीवी न्यूज चैनल के एक्जिट पोल के सर्वे के अनुसार यहां त्रिशंकु विधानसभा के प्रबल आसार हैैं। सर्वे के मुताबिक राज्य में भाजपानीत गठबंधन सरकार को झटका लग सकता है। यहां पर झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद की संयुक्त सरकार बन सकती है। इंडिया टुडे और एक्सिस माइ इंडिया के एग्जिट पोल के अनुसार भाजपा को 22 से 32 सीटें मिल सकती हैं। वहीं झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस और राजद गठबंधन को 38 से 50 सीटें तक मिल सकती हैं। एक्सिस माय इंडिया के अनुसार, जेवीएम को 2-4, आजसू को 3-5 और अन्य को 4-7 सीटें मिल सकती हैं। गौरतलब है कि 23 दिसंबर को विधानसभा चुनाव के नतीजे आएंगे।

loksabha election banner

आईएनएस-सी वोटर और एबीपी के सर्वे में भी भाजपा को झटका लगने का अनुमान है। इसमें त्रिशंकु विधानसभा की ओर इशारा किया गया है। सर्वे के मुताबिक भाजपा को 28 से 36 सीटें मिल सकती हैं। वहीं कांग्रेस, झामुमो और राजद गठबंधन भी बहुमत से दूर नजर आ रहा है। झारखंड मुक्ति मोर्चा-कांग्रेस-आरजेडी गठबंधन को 81 सदस्यीय विधानसभा में 31-39 सीटें मिलने का अनुमान है।

एग्जिट पोल

इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया -

  1. भाजपा : 22 - 32 सीटें
  2. झामुमो, कांग्रेस और राजद : 38 -50
  3. आजसू : 3-5 
  4. अन्य : 4-7

आईएनएस-सी वोटर और एबीपी

  1. भाजपा : 28 - 36
  2. झामुमो, कांग्रेस, राजद : 31-39
  3. आजसू : 3-05
  4. झाविमो : 1-04

2014 में झारखंड विधानसभा के नतीजे

झारखंड में कुल 81 विधानसभा सीटें हैं। 2014 के चुनाव में भाजपा 31.3 फीसदी वोट के साथ 37 सीटें जीतने में कामयाब रही थी। ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) 3.7 फीसदी वोट के साथ 5 सीटें जीती थी। वहीं, जेएमएम 20.4 फीसदी वोट के साथ 19 सीटें, कांग्रेस 10.5 फीसदी वोट के साथ 6 सीटें और जेवीएम 10 फीसदी वोट के साथ 8 सीटें जीती थीं। हालांकि चुनाव के बाद जेवीएम के 6 विधायकों ने पार्टी छोड़ भाजपा का दामन थाम लिया था। इसके अलावा 6 सीटें अन्य को मिली थीं।

झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 (Jharkhand Assembly Election 2019) में अब आखिरी दौर का मतदान समाप्‍त हो गया है। पांच चरणों में यहां 81 सीटों के लिए मतदाताओं ने अपने पसंदीदा उम्‍मीवारों के लिए वोट किया है। इधर एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने दावे करने शुरू कर दिए हैं। झामुमो जहां अपने पक्ष में नतीजे आने का दम भरते हुए ताल ठोकता दिख रहा है। वहीं भाजपा ने भी अपनी सरकार बनने का दावा किया है। पांचवें चरण में शुक्रवार को संताल में मतदान समाप्‍त हो गया है। यहां 71 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव आयोग के मुताबिक चुनाव के पहले चरण में 64.92 फीसद, दूसरे चरण में 64.84 प्रतिशत, तीसरे चरण में 62.68 और चौथे चरण में 56.58 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है।

एग्जिट पोल के साथ सभी राजनीतिक दल करेंगे अपने-अपने दावे

झारखंड विधानसभा के अंतिम चरण का चुनाव शुक्रवार की शाम पांच बजे संपन्न हो गया है। इसी के साथ विभिन्न चैनलों पर एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए। एग्जिट पोल के आंकड़े जारी होते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने दावे करने शुरू कर दिए हैं। झामुमो जहां अपने पक्ष में नतीजे आने का दम भरते हुए ताल ठोकता दिख रहा है। वहीं भाजपा ने भी अपनी सरकार बनने का दावा किया है। एक्जिट पोल को ही झूठा साबित करने की कोशिश भी शुरू हो गई है। एग्जिट पोल से निकले आंकड़ों के साथ ही सरकार बनाने की सुगबुगाहट भी शुरू हो जाएगी।

झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की नजरें एग्जिट पोल पर टिकीं

पांचवें चरण का मतदान खत्‍म होने के साथ ही राजनीतिक दल के नेताओं-कार्यकर्ताओं और झारखंड की सवा तीन करोड़ जनता की नजरें एग्जिट पोल पर टिक गई हैं। ऐसा माना जाता रहा है कि एग्जिट पोल सीधे तौर पर नई सरकार का संकेत देते हैं। हालांकि कई बार एग्जिट पोल के नतीजे गलत भी साबित होते रहे हैं। एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा रहे हैं। वर्ष 2014 के चुनाव परिणाम की बात करें तो बीजेपी को 37, झामुमो को 19, जेवीएम को 08, कांग्रेस को 06, आजसू को 05 और अन्‍य को छह सीटें हासिल हुई थीं। बाद में जेवीएम के छह विधायक भाजपा में शामिल हो गए थे। इसके बाद भाजपा की अगुआई में मुख्‍यमंत्री रघुवर दास ने झारखंड में सरकार बनाई थी।

आज शाम 6 बजे के बाद Jagran.Com पर जानें झारखंड का रुझान

राजनीतिक विश्‍लेषकों का कहना है कि एग्जिट पोल कमोबेश अगली सरकार किसकी बनेगी, इस बारे में दिशा दिखाने की कोशिश करते हैं। लेकिन इन्‍हें सीधे तौर नतीजे नहीं माना जा सकता। 30 नवंबर को पहले चरण की वोटिंग के बाद से अब तक पांच चरणों में झारखंड विधानसभा का चुनाव हो रहा है। आज अंतिम चरण की वोटिंग चल रही है। इससे पहले चुनाव आयोग ने 20 दिसंबर को वोटिंग समाप्‍त होने तक किसी तरह के सर्वे और एग्जिट पोल पर रोक लगा रखी है। झारखंड में 5 जनवरी 2020 तक मौजूदा विधानसभा का कार्यकाल है।

यहां पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की खबरें

मतदान समाप्‍त होने के बाद सबसे अधिक दिलचस्‍पी एग्जिट पोल को लेकर होती है। इसके लिए  Jagran.Com पर झारखंड का रुझान बताने की तैयारी की गई है। यहां हम एक-एक सीट का रुझान वोटरों को बता रहे हैं। अंतिम चरण में राजमहल, बोरिया, बरहेट, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़, महेशपुर, शिकारीपाड़ा, नाला, जामताड़ा, दुमका, जामा, जरमुंडी, सारठ, पोड़ैयाहाट, गोड्डा और महगामा में मतदान जारी है। यहां 11 बजे तक करीब 30 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग कर लिया है। चुनाव आयोग के मुताबिक इस चरण में 71 फीसद वोटिंग दर्ज की गई है।

इन सीटों पर मतदान समाप्‍त होने के बाद ABP, IndiaTV, AajTak, Republic & News24 समेत कई सर्वे एजेंसियां अपना एग्जिट पोल जारी करेंगे। जिन्‍हें हम जागरण डॉट कॉम के प्‍लेटफॉर्म पर एक साथ समाहित कर दिखांएगे। राज्‍य चुनाव आयोग के मुताबिक 23 दिसंबर को मतों की गिनती की जाएगी। इसके बाद ही आधिकारिक तौर पर नतीजे घोषित किए जाएंगे।

बता दें कि चुनाव आयोग की ओर से झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 को लेकर एग्जिट पोल के लिए पहले ही एडवाइजरी जारी की गई है। इसके मुताबिक 20 दिसंबर को वोटिंग खत्‍म होने के कुछ देर बाद शाम छह बजे से एग्जिट पोल के आंकड़े जारी किए जा सकेंगे। पांच चरणों वाले इस विधानसभा चुनाव को लेकर सोशल मीडिया और वेबसाइटों को भी प्रतिबंध के दायरे में रखा गया है। खास बात यह है कि एग्जिट पोल जारी करने वाली एजेंसी को अपने सर्वे और सैंपल साइज के बारे में भी घोषणाएं करनी होंगी। इन एजेंसियों को बताना होगा कि यह केवल अनुमान है, अंतिम नतीजे नहीं हैं।

मालूम हो कि एग्जिट पोल प्राय: सटीक नहीं होते, इसमें अस्‍पष्‍ट रुझान को समझा जाता है। यह एक तरीके का सर्वे होता है, जो वोट देकर निकले मतदाताओं से बातचीत के आधार पर किया जाता है। सर्वे एजेंसी वोटरों से वोट देने वाली पार्टी से लेकर चुनाव प्रक्रिया और नई सरकार चुनने के तरीके आदि के सवाल करते हैं, जिस पर एग्जिट पोल के आंकड़े निकाले जाते हैं। एग्जिट पोल कई बार गलत अनुमान लगाते भी दिखे हैं।

झारखंड विधानसभा के अंतिम चरण का चुनाव शुक्रवार की शाम पांच बजे संपन्न हो गया। इसी के साथ विभिन्न चैनलों पर एक्जिट पोल के नतीजे आने शुरू हो गए। नतीजे आते ही सभी पार्टियों ने अपने-अपने दावे करने शुरू कर दिए हैं। एक-एक कर कई एजेंसियों के एग्जिट पोल आने के बाद जिसके पक्ष में नतीजे आएंगे, वह ताल ठोकता नजर आएगा। दूसरी ओर, जो पिछड़ेंगे वह एक्जिट पोल को ही झूठा साबित करने की कोशिश करेंगे। इसके साथ ही झारखंड में सरकार बनाने की सुगबुगाहट भी शुरू हो जाएगी।

यहां पढ़ें : झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 की खबरें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.