Chatra Jharkhand Election Result 2019: चतरा से RJD के सत्यानंद भोक्ता 24059 वोटों से जीते
Chatra Jharkhand Election Result 2019. चतरा विधानसभा क्षेत्र में राजद प्रत्याशी सत्यानंद भोक्ता ने जनार्दन पासवान को 24069 वोटों से हराया।
रांची, जेएनएन। Chatra Jharkhand Election Result 2019 चतरा विधानसभा क्षेत्र में लालटेन एक बार फिर जल उठी है। झारखंड विधानसभा चुनाव 2019 में चतरा में राजद उम्मीदवार सत्यानंद भोक्ता ने भाजपा के जनार्दन पासवान को 24,059 वोटों के अंतर से पराजित किया है। चतरा विधानसभा क्षेत्र का मतदान पहले चरण में 30 नवंबर को मतदान हुआ था।
चतरा से कुल नौ उम्मीदवार मैदान में थे। कुल 3,69,989 मतदाताओं में से 2,18,943 वोटरों ने मतदान किया। इसमें राजद के सत्यानंद भोक्ता को 1,01,623 वोट मिले। वहीं भाजपा के जनार्दन पासवान को 77,564 वोटों से ही संतुष्ट होना पड़ा। इस प्रकार राजद ने भाजपा को 24,059 वोटों के अंतर से पराजित किया है। भाजपा को छोड़कर शेष सभी की जमानत जब्त हो गई। तीसरे स्थान पर जदयू उम्मीवार केदार भुईयां रहे। उन्हें 7292 मिले। वहीं झाविमो के तिलेश्वर राम को 6690, बसपा के गौतम रविदास को 4644, सीपीआइएम के नरेश राम भारती को 4076, कुलेश्वर कुमार भोक्ता को 3653, संदीप कुमार को 3486 एवं कृष्णा रविदास को 3558 तथा नोटो को 6357 वोट मिले हैं।
बता दें कि झारखंड राज्य अलग होने से पहले यह सीट बिहार में थी और 1995 से इस सीट पर चुनाव होते आए हैं। साल 2000 में झारखंड राज्य बनने के बाद यहां 2005 में हुए चुनाव में भाजपा के सत्यानंद भोक्ता ने जीत हासिल की। इसके बाद 2009 में हुए चुनाव में राजद पार्टी के जनार्दन पासवा इस सीट पर जीत हासिल करने में कामयाब रहे। 2014 में यह सीट फिर भाजपा के पास आ गई, उस साल भारतीय जनता पार्टी के दिग्ग्ज नेता जय प्रकाश भोक्ता विधायक बने।
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।