Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Barkatha Jharkhand Election Result 2019: बरकट्ठा में निर्दलीय अमित यादव 24442 वोटों से जीते

    By Sujeet Kumar SumanEdited By:
    Updated: Tue, 24 Dec 2019 10:52 AM (IST)

    Barkatha Jharkhand Election Result 2019. बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में 24 हजार से अधिक मतों से अमित यादव ने जानकी यादव को हरा दिया है।

    Barkatha Jharkhand Election Result 2019: बरकट्ठा में निर्दलीय अमित यादव 24442 वोटों से जीते

    रांची, जेएनएन। Barkatha Jharkhand Election Result 2019 -बरकट्ठा विधानसभा क्षेत्र में 2014 में झाविमो के टिकट पर जीत हासिल कर भाजपा में शामिल होने वाले विधायक जानकी यादव को भाजपा के बागी अमित यादव ने पटखनी दे दी है। 24 हजार से अधिक मतों से उन्होंने जानकी यादव को हरा दिया है। कार्यकर्ता हाथों में कप प्लेट लेकर अमित यादव के समर्थन में जीत का नारा लगाने लगे। जीत के जश्न में लोग हाथों में अमित यादव की तस्वीर लगा झंडा उठाए हुए थे। लोग अमित यादव के जयकार लगा रहे थे। जीत के जश्न में बैंड बाजे भी शामिल थे। इससे पहले निर्दलीय प्रत्याशी अमित यादव जैसे ही बाजार समिति स्थित मतगणना स्थल पहुंचे, समर्थकों ने उनका जोरदार स्वागत किया। वह भी अपनी खुशी छुपा नही पा रहे थे। बाद में अपनी पहली प्रतिक्रिया में उन्होंने कहा कि यह क्षेत्र की जनता की जीत है।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    अमित यादव  निर्दलीय - 72070 वोट मिले

    जानकी यादव  बीजेपी -   47628 वोट मिले

    बटेश्वर प्रसाद मेहता  झाविमो - 33343 वोट मिले

    जीत अमित यादव -  24442 वोट मिले

     

    यहां पढ़ें बरकट्ठा का लेखा-जोखा

    बरकट्ठा हजारीबाग जिले का हिस्‍सा यह विधानसभा क्षेत्र कोडरमा लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में आता है। 2005 में हुए विधानसभा चुनाव में इस सीट से भाजपा के चितरंजन यादव ने निर्दलीय प्रत्‍याशी दिगंबर कुमार मिश्रा को हराकर जीत दर्ज की थी। इसके बाद 2009 के चुनाव में यहां से भाजपा के अमित कुमार यादव ने झारखंड विकास मोर्चा के जानकी प्रसाद यादव को हराया। 2014 के चुनाव में झारखंड विकास मोर्चा प्रजातांत्रिक के नेता जानकी प्रसाद यादव ने जीत दर्ज की थी। दरअसल, उन्‍होंने भाजपा के तत्‍कालीन विधायक अमित कुमार यादव को शिकस्‍त दी थी।

    यहां देखें झारखंड चुनाव के ताजा रुझान