Himachal Pradesh Election Result 2017: शुरूआती रुझानों में भाजपा को बहुमत
हिमाचल प्रदेश में वोटों की गिनती शुरू हो गई है और शुरूआती रुझानों में भाजपा बढ़त बनाए हुए है।
नई दिल्ली, जेएनएन। हिमाचल प्रदेश विधानसभा की सभी 68 सीटों के लिए मतगणना शुरू हो चुकी है। मतगणना कुल 42 मतदान केंद्रों पर एक साथ शुरू हुई है। हिमाचल के चुनाव में मुख्यमंत्री वीरभद्र सिंह और पूर्व मुख्यमंत्री प्रेम कुमार धूमल समेत 337 उम्मीदवारों के चुनावी भाग्य का फैसला होगा। राज्य में पारंपरिक प्रतिद्वंद्वी भाजपा और कांग्रेस ने सभी 68 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे।
फिलहाल शुरूआती रुझानों में प्रदेश में भाजपा को बहुमत मिल चुका है। पहला रुझान भाजपा के पक्ष में आया था और फिलहाल भाजपा 39 सीटों पर और कांग्रेस 25 सीटों पर आगे चल रही है। दोपहर तक स्पष्ट हो जाएगा कि वहां वीरभद्र सिंह की सरकार बनी रहेगी या भाजपा को सत्ता मिलेगी।
कुल 68 विधानसभा सीटों के लिए बहुमत के लिए 35 का जादुई आंकड़ा चाहिए। भाजपा एवं कांग्रेस दोनों दलों ने अपनी-अपनी जीत के दावे किए हैं। दोनों दलों के नेताओं व कार्यकर्ताओं में परिणाम को लेकर उत्साह है।
यह भी पढ़ें: LIVE Himachal Pradesh Election Results 2017ः शुरुआती रुझानों में भाजपा आगे