विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 24, 2019 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Mahendragarh Election Results 2019: चारों सीटों का रिजल्ट घोषित, यहां देखें कौन जीता

By Mangal YadavEdited By:
Published: Thu, 24 Oct 2019 05:41 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 09:58 PM (IST)

Mahendragarh Election Results 2019 LIVE महेंद्रगढ़ की जिले की चारों सीटों का रिजल्ट आ गया है। नारनौल से भाजपा के ओमप्रकश यादव चुनाव जीत गए हैं।

Mahendragarh Election Results 2019: चारों सीटों का रिजल्ट घोषित, यहां देखें कौन जीता
Mahendragarh Election Results 2019: चारों सीटों का रिजल्ट घोषित, यहां देखें कौन जीता

महेंद्रगढ़, ऑन लाइन डेस्क। Mahendragarh Election Results 2019 LIVE: महेंद्रगढ़ जिले की सभी सीटों की वोटों की गिनती पूरी हो चुकी है। जिले की सभी सीटाोंं का रिजल्ट आ गया है। नारनौल से भाजपा के ओमप्रकाश यादव चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने 14715 मतों से जजपा के कमलेश सैनी को हराया। कांग्रेस के राव नरेंद्र सिंह तीसरे नंबर पर रहे हैं। 

वहीं, नांगल चौधरी से भाजपा उम्मीदवार डॉ. अभय सिंह यादव चुनाव जीत गए हैं।  अभय सिंह ने चौ. मूलाराम को 20615 वोटों से हराया। जजपा के चौ. मूलाराम दूसरें पर रहे। तीसरे स्थान पर इनेलो के सुमन गोठड़ी रहे। 

उधर, महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से कैबिनेट मंत्री प्रो. रामबिलास शर्मा चुनाव हार गए हैं। उन्हें कांग्रेस के राव दानसिंह ने 10220 से हराया। यहां पर कांग्रेस को कुल 46478 वोट मिले जबकि भाजपा को 36258 मतों से संतोष करना पड़ा। इस सीट से हारना भाजपा के लिए बड़ा झटका माना जा रहा है। साल 2014 में यहां से रामबिलास शर्मा चुनाव जीते थे। उन्हें इस बार भी जीतने की उम्मीद थी लेकिन जनता ने राव दान सिंह पर भरोसा जताया। इस सीट पर तीसरे नंबर पर निर्दलीय संदीप सिंह इंजीनियर रहे। महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट से करीब 72.2 प्रतिशत मतदान हुआ था। आमतौर पर 70 फीसदी से अधिक मतदान को सत्ता विरोध में माना जाता है। हालांकि अतीत में इसका अपवाद भी रहा है। 

अटेली से इन्हें मिली जीत

यहां से भजपा के सीताराम यादव को जीत मिल गई है। उन्होंने बसपा के ठाकुर अत्तर लाल को हराया है। उन्होंने बसपा के ठाकुर अत्तर लाल 17595 वोट के अंतर से हराया है।

बता दें कि विधानसभा चुनाव 21 अक्टूबर को हुए थे। आज मतगणना हुई।

 Faridabad,Palwal Election Results 2019 LIVE: जानिए फरीदाबाद और पलवल के सीटों का रिजल्ट

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।