Move to Jagran APP

Faridabad,Palwal Election Results 2019: फरीदाबाद-पलवल में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित

Faridabad And Palwal Election Results 2019 LIVE हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। जिले की बड़खल विधानसभा सीट का चुनाव परिणाम घोषित हो गया है।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 02:50 PM (IST)Updated: Thu, 24 Oct 2019 07:50 PM (IST)
Faridabad,Palwal Election Results 2019: फरीदाबाद-पलवल में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित
Faridabad,Palwal Election Results 2019: फरीदाबाद-पलवल में सभी सीटों के रिजल्ट घोषित

फरीदाबाद, ऑन लाइन डेस्क। Faridabad And Palwal Election Results 2019 LIVE: हरियाणा विधानसभा चुनाव के नतीजे आने शुरू हो गए हैं। दिल्ली से सटे फरीदाबाद जिले की 6 विधानसभा सीटों में से अधिकतर के रिजल्ट घोषित हो गए हैं। जिले की बल्लभगढ़ विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई है। भाजपा उम्मीदवार मूलचंद शर्मा ने कांग्रेस के आनंद कौशिक को 41710 वोटों से हरा दिया है।  मूलचंद शर्मा को 66676 जबकि आनंद कौशिक को कुल 24986 वोट मिले। 

loksabha election banner

वहीं पृथला विधानसभा सीट निर्दलीय के खाते में गई है। यहां से निर्दलीय नयनपाल रावत चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के रघुवीर तेवतिया को 16 हजार से अधिक वोटों से हराया। नयनपाल रावत को 64605 वोट मिले। जबकि रघुबीर तेवतिया को 48162 मत मिले। 

वहीं, तिगांव विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश नागर चुनाव जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी ललित नागर को हराया। इससे पहले ललित नागर यहां से विधायक थे। राजेश नागर को कुल 97091 वोट मिले, जबकि ललित नागर को 63,274 मत मिले। 

उधर, बड़खल विधानसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार सीमा त्रिखा ने कांग्रेस के विजय प्रताप को 986 मतों से हरा दिया है। सीमा को कुल 48272 जबकि विजय प्रताप सिंह को 47286 वोट हासिल हुए। बता दें कि साल 2014 में हुए विधानसभा चुनाव में सीमा त्रिखा को यहां पर 36609 वोटों से जीत हासिल की थी। उन्हें कुल 133732 वोट मिले थे। इससे पहले 2009 में महेंद्र प्रताप सिंह यहां से चुनाव जीते थे। शुरुआती रुझानों में कांग्रेस के विजय प्रताप आगे चल रहे थे लेकिन बाद में भाजपा उम्मीदवार ने बढ़त बना ली। 

फरीदाबाद एनआइटी से कांग्रेस को जीत हासिल हुई है। कांग्रेस के नीरज शर्मा ने भाजपा उम्मीदवार नगेंद्र भड़ाना को 3267 मतों से हरा दिया है। नीरज शर्मा को कुल 61686 वोट मिले जबकि नगेंद्र भड़ाना को 58419 मत प्राप्त हुए। जबकि फरीदावाद विधानसभा सीट भाजपा के खाते में गई है। यहां से नरेंद्र गुप्ता ने कांग्रेस के लखन सिंगला को 21 हजार से अधिक वोटों से हराया। नरेंद्र गुप्ता को कुल 65871, जबकि लखन सिंगला को 44174 मत मिले। 

पलवल विधानसभा सीटों का रिजल्ट

पलवल जिले की सभी तीन सीटों का भी रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। यहां की सभी सीटों पर भाजपा को सफलता मिली है। पलवल विधानसभा सीट से भाजपा के उम्मीदवार दीपक मंगला ने कांग्रेस के करण दलाल को हरा दिया है। उन्हें 70416 वोट मिले जबकि दलाल को 47097 मत हासिल हुए। 

वहीं हथीन विधानसभा सीट से भाजपा के प्रवीण डागर ने जीत हासिल की है। डागर ने कांग्रेस के मोहम्मद इजराइल को 8477 वोटों से हराया। प्रवीण डागर को कुल 39961 वोट मिले जबकि मोहम्मद इजराइल को 31484 मत मिले। 

उधर, होडल से भाजपा उम्मीदवार जगदीश नायर ने जीत दर्ज की है। उन्होंने कांग्रेस के उदयभान को एक हजार वोट से हराया। जगदीश को 45437 जबकि उदयभान को 44437 वोट मिले। 

ये भी पढ़ेंः  Mahendragarh Election Results 2019 LIVE: महेंद्रगढ़ जिले का रिजल्ट देखने के लिए यहां क्लिक करें

 दिल्ली-एनसीआर की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां पर करें क्लिक


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.