Move to Jagran APP

Haryana Election Result 2019: 90 नतीजे घोषित BJP को 40, Congress को 31 व JJP को 10

Haryana Election Result 2019 कुल 90 सीटों में से 90 के नतीजे आ गए हैं। भाजपा ने 40 सीटें जीती हैं। कांग्रेस ने 31 और जेजेपी 10 सीटें जीती हैं।

By Sunil Kumar JhaEdited By: Published: Thu, 24 Oct 2019 07:32 AM (IST)Updated: Fri, 25 Oct 2019 08:23 AM (IST)
Haryana Election Result 2019: 90 नतीजे घोषित BJP को 40, Congress को 31 व JJP को 10
Haryana Election Result 2019: 90 नतीजे घोषित BJP को 40, Congress को 31 व JJP को 10

चंडीगढ़, जेएनएन। Haryana Election Result 2019 कांटे की टक्‍कर में त्रिशंकु विधानसभा का स्‍वरूप सामने आया है। सभी 90 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। इनमें से BJP को 40 सीटें मिली हैं। कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं तो जेजेपी ने 10 सीटों पर जीत दर्ज की है। नौ सीटों पर अन्‍य जीते हैं। अन्‍य में इनेलो को एक, गोपाल कांडा की एचएलपी को एक सीट मिली है। सात सीटों पर निर्दलीय प्रत्‍याशी जीते हैं। सीएम मनोहरलाल चुनाव भारी अंतर से जीत गए, लेकिन उनके 6 मंत्री चुनाव हार गए। अनिल विज औ जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल को छोड़कर उनकी कैबिनेट के सभी मंत्री चुनाव हार गए। दो मंत्रियों विपुल गोयल और राव नरबीर का टिकट काट दिया गया था। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जेजेपी नेता दुष्‍यंत चौटाला भी बड़े अंतर से चुनाव जीते हैं। उधर मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल ने सरकार बनाने का दावा किया है।

loksabha election banner

मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल करनाल सीट से 45 हजार से अधिक मतों से जीत गए हैं। भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला टोहाना से हार गए हैं। उनको जेजेपी के देवेंद्र बबली ने हराया। हरियाणा के सात मंत्री हार गए। राेहतक से सहकारिता मंत्री मनीष ग्राेवर भी हार गए हैं।  कैबिनेट मंत्रियों में एकमात्र अनिल विज जीते हैं। दादरी से दंगल गर्ल बबीता फौगाट हार गई हैं। उनको भाजपा के बागी उम्‍मीदवार ने हराया। इसके साथ ही मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल शाम को राज्‍यपाल सत्‍यदेव नारायण आर्य से चंडीगढ़ में राजभवन में मुलाकात करेंगे।

अब जेजेपी के साथ ही निर्दलीय विधायकों पर भी सभी दलों की निगाह हो गई है। इनेलो के नेता अभय चौटाला डबवाली से चुनाव जीते हैं और उनके रुख पर भी कांग्रेस व भाजपा की नजर होगी। शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा, परिवहन मंत्री कृष्‍णलाल पंवार, कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और महिला विकास मंत्री कविता जैन सहित कई दिग्‍गज हार गए हैं। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला कैथल से चुनाव हार गए हैं। योगेश्‍वर दत्‍त भी हार गए हैं। योगेश्‍वर दत्‍त बरोदा से चुनाव लड़ रहे थे। दूसरी भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान व पिहोवा से भाजपा प्रत्‍याशी संदीप सिंह चुनाव जीत गए हैं। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल करनाल से 40 हजार से अधिक मतों से आगे चल रहे हैं। पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलाेई से करीब 54 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

संदीप सिंह जीते, मंत्री आमप्रकाश धनखड़ व राज्‍यमंत्री कृष्‍ण बेदी समेत कई दिग्‍गज हारे

राज्‍य में 1169 उम्मीदवारों चुनाव मैदान में थे। दूसरी ओर भाजपा, कांग्रेस और जेजेपी में नए समीकरण को लेकर हलचल शुरू हो गई है। कांग्रेस के वरिष्‍ठ नेता व पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने सभी विपक्षी दलों से भाजपा के खिलाफ एकजुट होने की अपील की है।

इससे पहले कड़ी सुरक्षा के बीच ठीक सुबह आठ बजे  मतगणना शुरू हुई। भाजपा के सात मंत्री अभी पीछे चल रहे हैं। इनमें कैप्‍टन अभिमन्‍यु, ओमप्रकाश धनखड़, कविता जैन और कृष्‍णलाल पंवार शामिल हैं। रोहतक से मनीष ग्रोवर भी रोहतक से 98 वोटों से आगे हो गए हैं।

पिछड़ने के बाद आगे हुए अभय चौटाला व सुरजेवाला, तीन मंत्री अभिमन्‍यु, धनखड़ और कृष्‍णलाल पंवार पीछे

पिछले पांच साल से सत्तारूढ़ भाजपा को जहां इस बार फिर हरियाणा में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने की उम्मीद है, वहीं कांग्रेस भी सत्ता में आने को लेकर आशान्वित है। जननायक जनता पार्टी का दावा है कि राज्य में त्रिशंकु विधानसभा आ सकती है और सत्ता की चाबी दुष्यंत सिंह चौटाला के पास होगी। 

भाजपा 40
कांग्रेस 31
जेजेपी 10
निर्दलीय 7
इनेलो 1
हलपा (गोपाल कांडा) 1
कुल 90

8.55 PM : हरियाणा मेें अब तक 89 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए हैं। भाजपा ने इनमें से 39 सीटें जीती हैं और एक पर आगे है। कांग्रेस को 31 सीटें और जेजेपी को 10 सीटों पर जीत मिली है। अन्‍य के हिस्‍से में नौ सीटें आई हैं। अन्‍य में इनेलो की एक, गोपाल कांडा की पार्टी एचएलपी की एक और निर्दलीय प्रत्‍याशियों की सात सीटों पर जीत हुई है।

8.19 PM: हरियाणा में अब तक 84 सीटों के नतीजे घोषित कर दिए गए हैं। भाजपा को 34 सीटों पर जीत मिली है। कांग्रेस को 31 सीटें मिली हैं। जेजेपी ने 10 सीटें हासिल की हैं। छह बची सीटों पर भाजपा आगे चल रही है।

5.28 PM: करनाल जिले की पांच विधानसभा सीट में से तीन पर फिर भाजपा की जीत हुई है। करनाल से

भाजपा प्रत्याशी सीएम मनोहर लाल ने करीब 45 हजार वोट से जीत दर्ज की है। घरौंडा से भाजपा प्रत्याशी हरविंद्र कल्याण ने 17 हजार से जीत दर्ज की। इंद्री से भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप आगे हैं। नीलोखेड़ी में भाजपा से बागी होकर चुनाव में उतरे धर्मपाल गोंदर ने जीत दर्ज की। असंध सीट पर कांग्रेस प्रत्याशी

शमशेर सिंह गोगी जीते।

5.19 PM : रोहतक से सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर को कांग्रेस के भारत भूषण बत्रा ने करीब 2678 मतों से हराया है।

5.14 PM: टाेहाना से भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला हार गए हैं। उनको जेजेपी के देवेंद्र बबली ने हराया।

5.12 PM : नारनौंद से वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्यु, महेंद्रगढ़ से शिक्षा मंत्री राम‍बिलास शर्मा, बादली से कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, महिला विकास मंत्री कविता जैन सोनीपत, प‍रिवहन मंत्री कृष्णलाल पंवार इसराना और राज्‍यमंत्री कृष्‍ण बेदी शाहाबाद से हार गए। अनिल विज अंबाला कैंट से चुनाव जीत गए हैं। चुनाव जीतने वाले वह अभी तक एकमात्र मंत्री हैं। दो मंत्रियों राव नरवीर सिंह और विपुल गोयल को भाजपा ने टिकट नहीं दिया था।

4.54 PM: यमुनानगर की जगाधरी सीट से विधानसभा स्‍पीकर और भाजपा प्रत्‍याशी कंवरपाल गुर्जर13956 वोटों से आगे हैं।

4.53 PM: थानेसर से भाजपा प्रत्याशी सुभाष सुधा ने कांग्रेस प्रत्याशी अशोक अरोड़ा को 844 वोटों के अंतर से हराया।

4.39 PM : दादरी से भाजपा प्रत्‍याशी 'दंगल गर्ल' बबीता फौगाट हार गई हैं। यहां से निर्दलीय सोमबीर सांगवान के जीते। सोमबीर भाजपा के बागी प्रत्‍याशी थे। भाजपा ने उनका टिकट काट दिया था। साेमवीर को जीत के बाद  भाजपा प्रदेश महामंत्री संदीप जोशी ने बधाई दी। 

4.38 PM: इसराना से कांग्रेस के बलवीर सिंह ने हरियाणा के परिवहन मंत्री कृष्‍णलाल पंवार को 20049 मतों से हराया।

4.35 PM: बादली से कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ 11404 वोटों से हारे हैं। 

4.31 PM: बाढ़डा़ से जेजेपी की नैना चौटाला ने विजयी घोषित करें गई है। उनको जीतने के बाद बाढड़ा के एसडीएम डॉ वीरेंद्र सिंह सर्टिफिकेट सौंपा।

4.22 PM : बेरी से कांग्रेस के डा. रघुबीर सिंह कादियान छठी बार‍ विधायक बने। साेनीपत में कैबिनेट मंत्री कविता जैन कांग्रेस के सुरेंद्र पंवार से 32878 मतों से हारी हैं। सुरेंद्र पंवार को 79438 और कविता जैन को 46560 मत मिले।

4.17 PM: राई विधानसभा क्षेत्र से भाजपा के मोहन लाल बड़ौली ने जीत दर्ज की है। उन्‍होंने जयतीर्थ दहिया को 2662 मतों से हराया। गन्नौर विधानसभा क्षेत्र  में निर्मल रानी ने कांग्रेस के दिग्‍गज नेता कुलदीप शर्मा को करीब 10280 मतों से हराया।

4.15 PM: खरखौदा विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस के जयवीर सिंह ने जेजेपी के पवन कुमार को 1544 हराया। गोहाना विधानसभा सीट से कांग्रेस के जगबीर मलिक ने लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी के राजकुमार सैनी को 4152 हराया।

4.14 PM: बरोदा विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के श्रीकृष्ण हुड्डा ने भाजपा उम्‍मीदवार और अंतरराष्‍ट्रीय पहलवान

योगेश्वर दत्त को 4637 हराया।

4.03 PM: अंबाला सिटी सीट पर भाजपा के असीम गोयल जीे गए हैं। असीम गोयल ने निर्दलीय उम्‍मीदवार निर्मल सिंह को 8920 वोट से हराया।

4.00 PM: इंद्री में भाजपा प्रत्याशी रामकुमार कश्यप 10वें राउंड के बाद महज 312 मतों से आगे हैं। कश्‍यप को 33272 और राकेश कांबोज 32960। सफीदों सीट पर कांग्रेस उम्मीदवार सुभाष गंगोली 3693 वोटों से जीत गए हैं।

3.46 PM: महम विधानसभा से निर्दलीय प्रत्याशी बलराज कुंडू 11933 वोटों से कांग्रेस प्रत्याशी आनंद सिंह दांगी से आगे चल रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा गढ़ी-सांपला-किलोई से भाजपा प्रत्याशी सतीश नांदल से 58704 वोटों से आगे हैं।

3.45 PM: रोहतक विधानसभा सीट पर अभी भाजपा और कांग्रेस प्रत्याशी के बीच कांटे की टक्कर चल रही है। अभी दो राउंड की मतगणना बाकी है और कांग्रेस के बीबी बत्रा 337 वोटों से आगे हैं।

3.28 PM: पंचकूला विधानसभा क्षेत्र में 12वे राउंड के बाद भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार ज्ञान चंद गुप्ता 6500 मतों से आगे चल रहे हैं। अंबाला सिटी में भाजपा के असीम गोयल आगे चल रहे है। उनको अब तक 62099, कांग्रेस जसबीर मलोर को 18955 और आजाद प्रत्‍याशी निर्मल सिंह को 52843 वोट मिले हैं। 

3.27 PM: असंध विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी शमशेर सिंह गोगी1400 वोटों से जीते हैं। करनाल सीट पर 15 राउंड के बाद मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल को 42 हजार की बढ़त मिली है। 

कैथल में जश्‍न मनाते भाजपा कार्यकर्ता।

3.26 PM : सफीदों में कांग्रेस के सुभाष गांगोली 1610 मतों से जीते।

3.20 PM : हरियाणा में आंकड़ा एक बार फिर बदला। राज्‍य में अब तक की मतगणना में भाजपा 38 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 34 और जेजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिली है। अन्‍य 8 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

3.11 PM: भाजपा उम्‍मीदवार और भारतीय हॉकी टीम के पूर्व कप्‍तान संदीप सिंह कुरुक्षेत्र की पिहोवा सीट से चुनाव जीत गए हैं।

3.08 PM: शाहाबाद से भाजपा के प्रत्‍याशी व मनोहरलाल सरकार में राज्‍यमंत्री कृष्‍ण बेदी हार गए हैं। उनका जेजेपी उम्‍मीदवार ने हराया।

3.03 PM: उचाना में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला बड़े अंतर से जीते। उन्‍होंने भाजपा की प्रेमलता 46435 से हराया है। दुष्‍यंत चौटला को 90737 और भाजपा की प्रेमलता को 44302 वोट हासिल हुए।    

2.58 PM: अटेली विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी उम्मीदवार सीताराम यादव 1915 वोटों से आगे। नारनौल सीअ से  भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव जीते। महेंद्रगढ़ विधानसभा सीट पर 14वें राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस प्रत्याशी राव दान सिंह 8990 वोटों से आगे।।

2.55 PM: राेहतक के महम से निर्दलीय विधायक बलराज कुंडू ने जीत हासिल की।

2.54 PM : करनाल सीट पर मुख्‍यमंत्री मनोहर लाल 40 हजार मतों से आगे चल रहे हैं।

रोहतक में भूपेंद्र सिं‍ह हुड्डा के कैंप ऑफिस में जश्‍न मनाते कार्यकर्ता।

2.44 PM: हरियाणा मेें रुझानों में लगातार बदलाव हो रहा है। भाजपा और कांग्रेस में कांटे का मुकाबला चल रहा है। भाजपा केा 37, कांग्रेस को 34 और जेजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिली है।

2.39 PM: कैथल से भाजपा के लीलाराम, कलायत से भाजपा की कमलेश ढांडा, गुहला से जेजेपी के ईश्वर सिंह जीते हैं।  पुंडरी से निर्दलीय प्रत्‍याशी रणधीर गोलन चुनाव जीते हैं।

2.37 PM: रोहतक की गढ़ी-सांपला-किलोई से कांग्रेस उम्‍मीदवार और पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा 56041 से आगे  चल रहे है। रोहतक से सहकारिता मंत्री मनीष ग्रोवर 98 वोट से आगे हैं। कलानौर से कांग्रेस प्रत्याशी शकुंतला खटक 10870 वोट से आगे हैं।  महम से निर्दलीय प्रत्याशी बलराज 8154 वोटों से आगे हैं।

2.30 PM : हरियाणा में कई मंत्रियों की हार हो गई है। कृ्षि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, कैबिनेट मंत्री कविता जैन हार गई हैं। रोहतक में मंत्री मनीष ग्रोवर अब आगे हो गए हैं।

2.28 PM: मनोहर सरकार के कई मंत्री पीछे चल रहे हैं और कुछ की हार हो गई है। कैबिनेट मंत्री कविता जैन सोनीपत हार गई हैं। बादली से कृ्षि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़, नारनौंद से कैप्‍टन अभिमन्‍यु और इसराना से परिवहन मंत्री कृष्‍णलाल पंवार हार की ओर हैं।

2.21 PM : अब तक नौ सीटों के नतीजे घो‍षित किए गए हैं। भाजपा को तीन सीटों पर जीत मिली है तो जेजेपी को चार और कांग्रेस के हिस्‍से में एक सीट आई है। एक सीट पर निर्दलीय प्रत्‍याशी की जीत हुई है।

2.18 PM : हरियाणा में ताजा जानकारी में भाजपा 39, कांग्रेस 33 और जेजेपी 10 सीटों पर आगे हैं। अन्‍य 8 सीटों पर आगे हैं।

2.05 PM: राज्‍य में कई सीटों के नतीजे सामने आ गए हैं। कांग्रेस के राष्‍ट्रीय मीडिया प्रभारी रणदीप सुरजेवाला करीब 1300 मतों से हार गए हैं। पानीपत ग्रामीण से भाजपा के महिपाल ढांडा 21961 से जीत गए हैं।

1.57 PM : दुष्‍यंत चौटाला उचाना से चुनाव जीत गए हैं। राज्‍य में अब तक 37 सीटों पर भाजपा, 35 पर कांग्रेस और जेजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिली है। 8 पर अन्‍य आगे हैं।

1.46 PM : हरियाणा में कई दिग्‍गज नेता हार की ओर हैं। बरोदा सीट से भाजपा के योगेश्‍वर दत्‍त हार गए हैं। कैबिनेट मंत्री कविता जैन, मंत्री मनीष ग्रोवर रोहतक और ओमप्रकाश धनखड़ पीछे चल रहे हैं। वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु, परिवहन मंत्री कृष्‍णपाल पंवार भी पीछे हैं।

1:50 PM: तोशाम सीट से कांग्रेस की वरिष्‍ठ नेता किरण चौधरी 36800 वोटों से जीत गई हैं। मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल 30638 मतों से आगे चल रहे हैं।

1.38 PM: उचाना में जेजेपी के दुष्यंत चौटाला की बढ़त 30325 हो गई है। दुष्‍यंत को 57694 भाजपा की प्रेमलता को 27369 वोट अभी तक मिले हैं।    

1.30 PM: अंबाला सिटी में 10वें राउंड तक भाजपा के बीजेपी असीम गोयल आगे चल रहे हैं। उनकाे 41073 वोट, कांग्रेस के जसबीर मलोर को 12446 और आजाद प्रत्‍याशी निर्मल सिंह को 30997 वोट मिले हैं।

1.26 PM: विधानसभा क्षेत्र कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश पीछे हैं। यहां से भाजपा की कमलेश ढांडा को बढ़त मिली है। 

1.21 PM : हरियाणा मे पल-पल में आंकड़े बदल रहे हैं। कांटे की टक्‍कर में भाजपा और कांग्रेस को 35-35 सीटों पर बढ़त मिली हुई है। अभी सत्‍ता की चाबी जेजेपी के हाथ में नजर आ रही है। जेजेपी को 10 और अन्‍य को 10 सीटें मिली हैं।

1.16 PM: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्‍कर हो रही है। भाजपा को अब तक 36 सीटों पर बढ़त मिली है और कांग्रेस को 34 सीटों पर बढ़त मिली है। जेजेपी 10 सीटों पर आगे है।

1.08 PM: गुड़गांव विधानसभा क्षेत्र से बीजेपी प्रत्याशी सुधीर सिंगला निर्दलीय उम्मीदवार मोहित ग्रोवर से  सातवें राउंड में 13000 मतों से आगे हैं।

1.07 PM: साढ़ौरा में राउंड 11 की मतगणना के बाद कांग्रेस की रेणुबाला आगे चल रही हैं। भाजपा के बलवंत सिंह को अब तक 30053 और  कांग्रेस की रेणु बाला 43818 मत मिले हैं। जेजेपी की कुसुम शेरवाल 11037 को मत मिले हैं।

1.06 PM: लाडवा की सीट कांग्रेस के मेवा सिंह आगे हैं। दूसरे स्‍थान पर भाजपा के प्रत्याशी पवन सैनी हैं।

1.06 PM: शाहाबाद में भाजपा के कृष्ण बेदी पीछ चल रहे हैं। यहां से जेजेपी के रामकरन काला आगे हैं।

1.00 PM : हरियाणा में आंकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है। भाजपा को अब तक 35 सीटें और कांग्रेस को भी 35 सीटों पर अभी बढ़त मिली हुई है। जेजेपी 10 सीटों और अन्‍य 10 सीटों पर आगे हैं।

12.54 PM: रेवाड़ी सीट पर कांग्रेस प्रत्‍याशी 5028 वोटों से आगे हैं। अंबाला सिटी में नौवें राउंड तक भाजपा के असीम गोयल आगे हैं। अब तक भाजपा को 33277, कांग्रेस को 10569 और आजाद प्रत्‍याशी निर्मल सिंह को 25571 मत मिले हैं।

12.53 PM: नारनौल विधानसभा दसवीं राउंड में भाजपा प्रत्याशी ओमप्रकाश यादव 11500 वोटों से आगे। नांगल चौधरी सातवें राउंड के बाद नांगल चौधरी विधानसभा से भाजपा प्रत्याशी 13683 मतों से आगे नौ राउंड में महेंद्रगढ़ से कांग्रेस उम्मीदवार राव दान सिंह 3576 वोटों से आगे हैं।

12.48 PM: हरियाणा में भाजपा को अब तक 38 सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस 32 सीटों और जेजेपी 10 सीटों पर आगे हैं। अन्‍य 10 सीटों पर आगे हैं।

12.42 PM: उचाना में आठ राउंड के बाद जेजेपी के दुष्यंत चौटाला को 22761 मतों से आगे हैं। दुष्‍यंत को   44929 और भाजपा की प्रेमलता के 22168 मत मिले हैं।

12.41 PM: रानियां में 11 राउंड के बाद निर्दलीय चौधरी रणजीत सिंह 18982  से आगे हैं। रणजीत सिंह को अब तक कुल 45966,  हलोपा के गोविंद कांडा 26984 और भाजपा के रामचंद्र कंबोज 14733 मत मिले हैं।

12.39 PM : जींद में भाजपा को 15436 की लीड।

12.35 PM: कैथल में 11 राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला करीब 3418 वोटों से आगे। सुरजेवाला को अब 54686, भाजपा के लीलाराम को 51268 मिले हैं।

12.33 PM: हरियाणा में मतगणना में एक बार फिर आंकड़े बदल गए हैं। अभी भाजपा 38 सीटों, कांग्रेस 31 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे है। अन्‍य 10 सीटों पर बढ़त बनाए हुए हैं।

12.28 PM: उचाना में सात राउंड के बाद जेजेपी के दुष्यंत चौटाला 20230 मतों से आगे हुए। दुष्‍यंत चौटाला को अब तक 39812 और भाजपा की प्रेमलता को 19582 मत मिले हैं।

12.27 PM: पंचकूला विधानसभा क्षेत्र से तीन राउंड में भाजपा आगे चल रही है। भाजपा को ज्ञान चंद गुप्ता चौथे राउंड तक 17928 और कांग्रेस के चंद्रमोहन को13852 मत मिले हैं।

12.26 PM: पंचकूला जिले के कालका विधानसभा क्षेत्र में कांग्रेस के उम्मीदवार प्रदीप चौधरी आगे चल रहे हैं। बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी राकेश दौलताबाद आठवें राउंड में भाजपा प्रत्याशी से 5003 वोटों से आगे हैं।

12.24 PM : हरियाणा में मतगणना के बीच भाजपा, कांग्रेस और जेजेपी में हलचल बढ़ी। दोनों दलों ने नए समीकरण को लेकर विचार करना शुरू कर दिया है। जेजेपी ने कहा कि हमारे सारे विकल्‍प खुले।

12.18 PM: हरियाणा में मतगणना के अब तक के रुझानों में किसी दल को बहुमत मिलने की संभावना नहीं दिख रही है। अब तक भाजपा 39 सीटों, कांग्रेस 30 और जेजेपी 11 सीओं पर आगे है।

12.08 PM: हरियाणा में त्रिशंकु विधानसभा की संभावना बनती दिख रही हैं। भाजपा को अब तक 41 सीटों, कांग्रेस को 29 और जेजेपी को 10 सीटों पर बढ़त मिली है। अन्‍य 10 सीटों पर आगे चल रहे हैं।

12.02 PM: नारनौंद में भाजपा के हैवीवेट नेता व प्रदेश के वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु 11 राउंड के बाद जेजेपी के रामकुमार गौतम से 11477 वोटों से पीछे चल रहे हैं। कैथल के पूंडरी में सांतवें राउंड तक निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर गोलन 8656 वोटों से आगे हैं।

12.01 PM: असंध में कांग्रेस के शमशेर गोगी 786 वोटों से बीजेपी से आगे हैं।

11.53 AM: हरियाणा में आंकड़ा पल-पल बदल रहा है। अभी तक की मतगणना में भाजपा को 40, कांग्रेस को 31 और जेजेपी को 10 सीटें मिली हैं। अन्‍य 9 सीटों पर आगे हैं।

11.47 AM: हरियाणा में भाजपा और कांग्रेस में कड़़ी टक्‍कर दिख रही है। इसके साथ ही अभी सत्‍ता की चाबी जेजेपी के हाथ में दिख रही है। भाजपा को अब तक 39 सीटों पर बढ़त मिली है। कांग्रेस 31 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे हैं। अन्‍य नौ सीटों आगे हैं।

11.42 AM: पानीपत शहरी सीट से नौवें राउंड  के बाद भाजपा के प्रमोद विज 30000 मतों से कांग्रेस प्रत्याशी संजय अग्रवाल से आगे हैं। इसराना रिजर्व सीट पर सातवें राउंड की गणना समाप्त होने के बाद भाजपा के कृष्णलाल पंवार 9246 मतों से पीछे चल रहे हैं। कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि आगे चल रहे हैं।

11.40 AM : समालखा सीट पर आठवें राउंड की मतगणना के बाद कांग्रेस प्रत्याशी धर्म सिंह छोक्कर 7637 वोटों से भाजपा के शशिकांत कौशिक से आगे चल रहे हैं।

11.38 AM : पनीपत ग्रामीण में दसवें राउंड के बाद भाजप से महीपाल 20171 वोट लेकर आगे हैं। कैथल में 8 राउंड के बाद कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला 4988 से आगे हैं। गुहला चीका में पांचवा राउंड के बाद जेजेपी के प्रत्‍याशी आगे। जजपा के ईश्वर सिंह कांग्रेस प्रत्याशी दिल्लू राम से 2398 वोटों से आगे।

11.37 AM : हिसार के बरवाला सीट पर जेजेपी प्रत्‍याशी जोगीराम सिहाग 2715 वोट से आगे।

11.34 AM: हरियाणा में भाजपा सरकार के सात मंत्री फिलहाल पीदे चल रहे हैं। फिलहाल भाजपा 39 सीटों पर आगे है। कांग्रेस को 31 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे हैं।

11.30 AM : गुड़गांव विधानसभा सीट चौथा राउंड भाजपा उम्मीदवार सुधीर सिंगला 9678 वोटों से आगे चल रहे हैं। भिवानी विधानसभा सीट से भाजपा 5 राउंड के बाद 17977 से आगे। लोहारू सीट से बीजेपी नौ राउंड के बाद 7480 के बाद आगे।

11.26 AM : तोशाम विधानसभा सीट से कांग्रेस की किरण चौधरी पांच राउंड के बाद 11000 से आगे। बवानीखेड़ामें कांग्रेस आगे। पिहोवा में 5 राउंड के बाद भाजपा के संदीप सिंह आगे। इंद्री विधानसभा सीट पर चौथा राउंड के बाद भाजपा के रामकुमार कश्यप को 1100 मतों की लीड।

11.23 AM: हरियाणा में मतगणना में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है और भाजपा व कांग्रेस में कड़ी टक्‍कर दिख रही है। जेजेपी की भूमिका अहम हो गई है। भाजपा को 40, कांग्रेस को 30 और जेजेपी को 11 सीटों पर बढ़त मिली है। अन्‍य 9 सीटों पर आगे हैं।

11.15 AM: उचाना में चार राउंड की मतगणना के बाद जेजेपी के दुष्यंत चौटाला 11856 मतों से आगे चल रहे हैं। दूसरे स्‍थान पर भाजपा की प्रेमलता हैं।

11.14 AM: नरवाना में JJP के रामनिवास सुरजाखेड़ा 11419 वोटों से आगे हैं।

11.13 AM: रेवाड़ी विधानसभा क्षेत्र के चौथे राउंड की गिनती पूरी होने पर कांग्रेस के चिरंजीव राव 2548 वोटों से आगे, दूसरे नंबर पर भाजपा प्रत्याशी सुनील यादव।

11.12 AM : पानीपत ग्रामीण में भाजपा के महिपाल 17593 वोटों से आगे। उनको अब तक 40147 वोट मिले। जजपा के देवेंद्र को 22554 वोट मिले।

11.10 AM : हरियाणा में आंकड़ों में लगातार बदलाव हो रहा है। अब भाजपा 43, कांग्रेस 30, जेजेपी 8 और अन्‍य 9 सीटों पर आगे हैं।

11.06 AM : बाढड़ा में आठ राउंड की गणना के बाद  जेजेपी की नैना चौटाला आगे चल रही हैं। नैना चौटाला को अब तक 23693, कांग्रेस के रणबीर महिंद्रा 17918 और भाजपा के सुखविंदर 15596 मत मिले हैं।

11.00 AM : वित्‍तमंत्री कैप्‍टन अभिमन्‍यु नारनौंद सीट से पीछे चल रहे हैं। जेजेपी के रामकुमार गौतम आगे चल रहे हैं।

10.59 AM: रानिया विधानसभा सीट से पांचवें राउंड पर आजाद प्रत्याशी चौधरी रणजीत सिंह 12112 वोटों से आगे हैं। इसराना रिजर्व सीट पर चौथे राउंड में भाजपा के कृष्णलाल पंवार कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि से 4558 वोटों से पीछे चल रहे हैं।

10. 59 AM: पानीपत ग्रामीण सीट से सातवें राउंड में महिपाल 10466 वोटों से आगे। उन्हें 29153 वोट मिले, जजपा के देवेंद्र को 18687 वोट मिले।

10. 58 AM : कैथल dh कलायत सीट से भाजपा की कमलेश ढांडा 2484 वोट से आगे हैं। लाडवा में कांग्रेस आगे है। ऐलनाबाद विधानसभा सीट से छठे राउंड में इनेलो प्रत्याशी अभय सिंह 3743 वोटों से आगे हैं। कालांवाली विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी 1219 वोटों से आगे हैं। दूसरे स्थान पर अकाली दल इनेलो प्रत्याशी हैं।

10.56 AM : हरियाणा में आंकडे फिर बदल गए हैं। भाजपा की बढ़त 44 सीटों पर हो गई है। कांग्रेस 31 और जेजेपी सीटों पर आगे है।

10.51 AM: हरियाणा में अब तक भाजपा 40, कांग्रेस 33 और जेजेपी 7 सीटों पर आगे है। अन्‍य आठ पर आगे हैं।

10.47 AM: तोशाम से कांग्रेस प्रत्याशी किरण चौधरी तीसरे राउंड की गिनती के बाद 19702 से आगे चल रही हैं।

10.46 AM: अंबाला छावनी सीट पर तीसरे रांउंड तक अनिल विज आगे चल रहे हैं।

10.42 AM: हरियाणा में मतगणना में भाजपा और कांग्रेस के बीच कड़ी टक्‍कर चल रही है। ताजा समाचार मिलने तक भाजपा 40 सीटों, कांग्रेस 34 और जेजेपी सात सीटों पर आगे है।

10.36 AM : बेरी से कांग्रेस प्रत्याशी रघुवीर कादियान भाजपा प्रत्याशी से 3261 वोटों से आगे हो गए हैं। जींद सीट पर जेजेपी प्रत्‍याशी 2347 मतों से आगे हुए।

10.35 AM : इंद्री में रामकुमार कश्यप भाजपा प्रत्याशी को टक्कर दे रहे निर्दलीय उम्मीदवार राकेश कंपोज केवल 30 वोट पीछे हैं। जुलाना में 4 राउंड में जेजेपी के अमरजीत 3442 से आगे।

10.34 AM : बावल विधानसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी डॉक्टर बनवारीलाल 7226 वोटों से आगे। 5197 वोट लेकर कांग्रेस के डॉ एमएल रंगा दूसरे स्थान पर। पानीपत ग्रामीण में भाजपा के महिपाल 6 राउंड में 6599 से आगे।

10.32 AM: हरियाणा में अब तक भाजपा 43 सीटों, कांग्रेस 36 और जेजेपी 6 सीटों पर आगे है। अन्‍य 8 सीटों पर अगो चल रहे हैं। 

10.28 AM: कैथल विस सीट पर पांचवां राउंड की मतगणना में कांग्रेस के रणदीप सुरजेवाला आगे हुए। भाजपा के लीला राम 2606 वोटों से पीदे हुए।

10.27 AM: लोहारू में  जेपी दलाल 6064 वोटों से आगे।

10.24 AM : रणदीप सुरजेवाला, अभय चौटाला, कृष्‍णलाल पंवार और ओमप्रकाश धनखड़ पीछे चल रहे हैं। नारनौंद से कैप्‍टन अभिमन्‍यु पीछे तो टोहाना से हरियाणा भाजपा के अध्‍यक्ष सुभाष बराला आगे चल रहे हैं।

10.20 AM : हरियाणा में रुझान के आकड़े बदले। अभी भाजपा 43, कांग्रेस 33 और जेजेपी 6 सीटों पर आगे।

10.17 AM: बादली में चौथा राउंड कांग्रेस आगे। कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड  पिछड़े।

10.13 AM: उचाना में जेजेपी के दुष्‍यंत चौटाला को बढ़त। दूसरे राउंड तक 6178 मतों से आगे। दुष्यन्त चौटाला को 12051 मत मिले। भाजपा की प्रेमलता को 5873 वोट मिले।

10.11 AM : हरियाणा में भाजपा 41 सीटों, कांग्रेस 33 सीटों और जेजेपी 11 सीटों पर आगे। अन्‍य को सात सीटों पर बढ़त।

10.08 AM : इसराना सीट पर दूसरे राउंड की गिनती के बाद कांग्रेस के बलबीर वाल्मीकि को बढ़त। हरियाणा के परिवहन मंत्री  भाजपा के कृष्णलाल पंवार पीछे।

10.04 AM: बेरी सीट पर दूसरा राउंड खत्म होने के बाद कांग्रेस प्रत्याशी डॉ रघुवीर करीब 1400 वोटों से आगे।

10.03 AM: हरियाणा में भाजपा को अब तक 44 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस 30 और जेजेपी 11 सीटों पर आगे।

10.00 AM: भाजपा उम्‍मीदवार और विधानसभा स्‍पीकर कंवरपाल गुर्जर पीछे चल रहे हैं।

9.59 AM : हरियाणा में रुझानों में लगातार बदलाव। अब भाजपा 43 और कांग्रेस 33 सीटों पर आगे।

9.54 AM: हरियाणा में दो मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ और कैप्‍टन अभिमन्‍यु पीछे चल रह‍े हैं।

9.50 AM: हरियाणा में भाजपा की बढ़त 45 हो गई है। कांग्रेस को 30 सीटों पर बढ़त। जेजेपी सात सीटों पर आगे।

9.49 AM: कैथल के पुंडरी में काउंटिंग बंद। निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर सिंह गोलन व भाजपा के वेदपाल के एजेंट भिड़े।

9.46 AM : डबवाली विधानसभा क्षेत्र से तीसरे राउंड में कांग्रेस के अमित सिहाग 7183 वोटों से आगे चल रहे हैं दूसरे स्थान पर भाजपा के आदित्य चौटाला हैं। अभय चौटाला तीसरे स्‍थान पर।

9.45 AM: भाजपा की अब 41 सीटों पर बढ़त। कांग्रेस को 35 सीटों पर आगे।

9.41 AM: बेरी विधानसभा में पहले राउंड में कांग्रेस पार्टी के डा. रघुबीर सिंह कादियान 500 वोटों से आगे।

9.40 AM : कैथल विस में दूसरे राउंड में भाजपा के लीला राम 2423  मतों से आगे व कांग्रेस के रनदीप सिंह सुरजेवाला पीछे।

9.39 AM : कुरुक्षेत्र के लाडवा से कांग्रेस मेवा सिंह आगे।

9.38 AM : सिरसा रानियां विधानसभा क्षेत्र के दूसरे राउंड में आजाद प्रत्याशी रणजीत सिंह 6000 वोटों से आगे दूसरे स्थान पर हेलोपा के गोविंद कांडा।  शाहाबाद मारकंडा  पहले राउंड में जजपा आगे।

9.32 AM: अंबाला छावनी में स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज आगे, दूसरे पर आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा और तीसरे स्‍थान पर कांग्रेस प्रत्याशी रेनु अग्रवाल। 

9.31 AM : पुन्‍हाना विधान सभा क्षेत्र में कांग्रेस को बढ़त। साढ़ौरा से कांग्रेस प्रत्याशी रेणु बाला को 2 राउंड में 4396 वोट की लीड।

9.30 AM: पिहोवा में पहले राउंड में भाजपा के संदीप सिंह आगे हैं।

9.28 AM: हरियाणा में सभी 90 विधानसभा सीटों का रुझान आए सामने। भाजपा को 45 सीटों पर बढ़त। 32 सीटों पर आगे चल रही है कांग्रेस। आठ विधानसभा क्षेत्रों में जननायक जनता पार्टी ने बनाई बढ़त। एक सीट पर इनेलो और 4 पर अन्य आगे।

9.25 AM: कैथल के पूंडरी विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी रणधीर गोलन आगे दूसरे नंबर पर कांग्रेस प्रत्याशी सतबीर भाना।

9.23 AM: अंबाला छावनी से स्वास्थ्‍य मंत्री अनिल विज  आगे,  विज 4165, आजाद प्रत्याशी चित्रा सरवारा 3945 और कांग्रेस तीसरे नंबर पर । असंध में भाजपा के बख्शीश  आगे। दूसरे नंबर पर आजाद प्रत्‍याशी संजय मेहला।

9.21 AM: पहले राउंड में विधानसभा क्षेत्र कलायत से कांग्रेस प्रत्याशी जयप्रकाश 2500 वोटों से आगे, जजपा के सतविंदर राणा दूसरे नंबर पर।

9.19 AM: झज्जर में जेजेपी को बढ़त।  कांग्रेस से गीता भुक्कल झज्जर से पिछड़ी। कुरुक्षेत्र के थानेसर सीट से भाजपा 408 मत से आगे।

9.16 AM: कैथल विधानसभा में 750 वोटों से भाजपा के लीला राम आगे। कांग्रेस के रणदीप सिंह सुरजेवाला पीछे।

9.12 AM: हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों में से 87 के रुझान आए सामने। भाजपा प्रत्याशियों ने 51 सीटों पर बनाई बढ़त । कांग्रेस के 27 प्रत्याशी चल रहे आगे। दुष्यंत चौटाला की जननायक जनता पार्टी ने छह, इनेलो ने एक और अन्य ने 2 सीटों पर ले रखी बढ़त।

9.06 AM : ऐलनाबाद विधानसभा सीट के लिए तीन राउंड की मतगणना में इनेलो नेता अभय चौटाला पीछे चल रहे हैं। बादली के पहले राउंड में धनखड़ पीछे। कांग्रेस के कुलदीप वत्स आगे। कुरुक्षेत्र में थानेसर से पहले राउंड में भाजपा आगे। बादली में पहले राउंड में 331 वोटों से कांग्रेस आगे।

9.04 AM : जुलाना में पहले राउंड में जजपा आगे। नारनौंद से भाजपा के कैप्टन अभिमन्यु आगे। रोहतक से  भाजपा के मनीष ग्रोवर आगे। उकलाना से जजपा के अनूप धानक आगे। आदमपुर विधानसभा से कुलदीप बिश्नोई लगभग 3500 वोट से आगे।

9.00 AM : हरियाणा में अभी तक 87 सीटों के रुझान सामने आए। 52 पर भाजपा, 27 पर कांग्रेस, एक पर इनेलो, छह पर जजपा और दो पर अन्य आगे।      

8.59 AM :तोशाम से कांग्रेस की किरण चौधरी आगे। महम से कांग्रेस के आनंद सिंह दांगी आगे। गुरुग्राम, सोहना, बादशाहपुर, रेवाडी से भाजपा आगे। हांसी से भाजपा के विनोद भ्याना आगे

8.58 AM :अंबाला, अंबाला कैंट, टोहाना, घरौंडा, नीलोखेडी़, करनाल व असंध से बीजेपी आगे

8.57AM : हरियाणा में अभी तक 86 सीटों के रुझान आए सामने। 54 पर भाजपा, 23 पर कांग्रेस, एक पर इनेलो, छह पर जजपा और दो पर अन्य आगे

8.56AM : गोहाना से राजकुमार सैनी आगे। टोहाना से भाजपा के प्रदेश प्रधान सुभाष बराला आगे।

8.54 AM : दादरी में भाजपा प्रत्याशी और अंतरराष्ट्रीय पहलवान बबीता फोगाट आगे।  डबवाली से कांग्रेस आगे। पहले राउंड के बाद डबवाली से कांग्रेस के अमित सिहाग 2360 वोटों से आगे।

8.50 AM: घरौंडा में बीजेपी के हरविंद्र कल्याण 1908 वोट से आगे।

Haryana Elections 2019 Results Live Updates

8.45 AM: अभी तक के रुझानों में 54 सीटों पर भाजपा और 11 सीट पर कांग्रेस आगे चल रही है।

8.41 AM: बादली से ओमप्रकाश धनखड़ आगे। 17 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी और नौ सीटों पर कांग्रेस पार्टी आगे। आदमपुर सीट पर कांग्रेस के कुलदीप बिश्‍नोई भाजपा की सोनाली फौगाट से आगे चल रहे हैं। पंचकूला से ज्ञान चंद गुप्ता आगे हैं।

8.34 AM: सोनीपत से  कैबिनेट मंत्री कविता जैन आगे। गढ़ी सांपला कलोई से पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे

ची रहे हैं तो झज्जर से पूर्व मंत्री गीता भुक्कल आगे हैं। कैथल में  रणदीप सुरजेवाला को बढ़त मिली है तो गन्नौर से कांग्रेस के कुलदीप शर्मा आगे हैं।

8.32 AM : बादली सहित कुछ सीटों की मतगणना में थोड़ी देरी हुई। वहां अब ईवीएम से गिनती शुरू हो रही है।

8.24 AM : सभी केंद्रों पर मतों की गिनती शुरू हुई है। कुछ मतगणना केंद्रों पर डाक मतों की गिनती लगभग पूरी होे गई है और अब ईवीएम की सीलें खोली जा रही हैं।

8.20 AM : मतों की गिनती करनाल सीट पर हरियाणा के मुख्‍यमंत्री मनोहरलाल आगे चल रहे हैं।

8.17AM : हरियाणा में अब तक नौ सीटों के रुझान आए सामने। सात पर भाजपा आगे है। एक पर कांग्रेस और एक पर अन्य आगे है। करनाल में तीन सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने बढ़त बनाई है।

8.15 AM : असंध, घरौंडा, हांसी , जींद, पटौदी मैं भाजपा प्रत्याशी चल रहे हैं। अभी तक पांच सीटों के आए हैं रुझान। प्रदेश में करीब सवा लाख बैलेट पेपर। इनकी पहले काउंटिंग चल रही है। भिवानी में कांग्रेस आगे चल रही है।

8.05 AM : पहले डाक मतों की गिनती हो रही है। करीब आधे घंटे बाद ईवीएम से मतों की गिनती शुरू होगी।

8.00 AM: मतों की गिनती शुरू हुई। पहले राउंड की मतों की गिनती हो रही है।

7.58 AM: मतगणना केंद्रों पर भारी सुरक्षा है और हरियाणा पुलिस के जवानों के संग-संग अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों को भी तैनात किया गया है।

7.50 AM: मतगणना केंद्रों पर कर्मचारियों और अधिकारियों ने स्‍थान संभाला। कई दलों के प्रत्‍याशी भी पहुंचे हैं। उम्‍मीदवारों के मतगणना एजेंट भी अपना स्‍थान ले चुके हैं। थोड़ी देर में ईवीएम से सील हटाने का कार्य शुरू होगा। इसके बाद पहले दौर की मतगणना शुरू होगी।

फतेहाबाद में मतगणना केंद्र की ओर जानेवाले रास्‍ते पर तैनात पुलिसकर्मी।

7.41 AM: मतगणना कर्मियों ने अपने मोर्चे संभाल लिए हैं और ईवीएम भी कड़ी निगरानी मे लाए जा रहे हैं। बिना उचित पत्र और आयोग द्वारा जारी कार्ड के किसी को भी मतगणना केंद्र में नहीं जाने दिया जा रहा है।

 7.35 AM: मतगणना केंद्राें में और इसके आसपास बेहद कड़ी सुरक्षा है। किसी को भी बिना कड़ी जांच और तलाशी के नहीं जाने दिया जा रहा है।

7.30 AM: सारी तैयारियां पूरी हो गई हैं और कड़ी सुरक्षा के बीच हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिएए मतगणना ठीक आठ बजे शुरू हो जाएगी।

सिरसा में मतगणना केंद्र पर पहुंचे पार्टियों के प्रत्‍याशी।

 पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा और जजपा संयोजक दुष्यंत सिंह चौटाला के दावों-प्रतिदावों के बीच मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भाजपा अपना 75 पार का लक्ष्य हासिल करेगी। हुड्डा और सैलजा ने उम्मीद जताई कि कांग्र्रेस फिर सत्ता में लौट रही है, जबकि दुष्यंत चौटाला ने कहा कि इस तरह के हालात बनने वाले हैैं कि जजपा सरकार में होगी। अभय सिंह चौटाला अपनी उस बात पर अडिग़ हैैं, जिसमें उन्होंने कहा था कि इनेलो के सहयोग के बिना कोई पार्टी अपनी सरकार नहीं बना सकेगी।

 राजनीतिक दलों के गुणा-भाग के बीच मुख्य निर्वाचन अधिकारी अनुराग अग्रवाल ने कहा कि मतगणना की समस्त तैयारियां पूरी हो चुकी हैैं और बृहस्पतिवार को सुबह हर जिले में सात बजे से काउंटिंग शुरू हो जाएगी। पुलिस महानिदेशक मनोज यादव ने मतगणना स्थलों के आसपास सुरक्षा टाइट कर दी है, ताकि किसी तरह के विवाद के हालात न बन सकें।

2 नवंबर से पहले नई सरकार का गठन जरूरी

हरियाणा में चुनाव नतीजे आते ही राजनीतिक दलों के बीच जोड़ तोड़ शुरू हो जाएगी। भाजपा यदि सत्ता में लौटती है तो दीपावली के बाद एक नवंबर को हरियाणा दिवस पर सत्ता संभालने की योजना है। यदि विधानसभा त्रिशंकु हुई तो राजनीतिक दलों को जोड़ तोड़ के लिए समय चाहिए। इसलिए सरकार के गठन में थोड़ा समय लग सकता है। दो नवंबर से पहले-पहले राज्य में नई सरकार का गठन होना जरूरी है।


2014 के विधानसभा चुनाव नतीजों पर निगाह


कुल सीटें - 90
सामान्य सीटें - 73
आरक्षित सीटें  - 17
भाजपा - 47 सीटें
इनेलो - 19
कांग्रेस - 15
हजकां - दो
आजाद - पांच
अकाली दल - एक
बसपा - एक


इस बार साढ़े आठ फीसद कम मतदान ने बढ़ाई चिंता

हरियाणा में इस बार करीब साढ़े आठ फीसदी मतदान कम हुआ है। 2014 के विधानसभा चुनाव में 76.59 फीसदी वोट पड़े थे। तब 75.59 फीसद महिला मतदाताओं ने मतदान किया था। इस बार 2019 के चुनाव में 68.47 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल मतदाताओं में 69.36 प्रतिशत पुरुष और 67.12 प्रतिशत महिलाओं ने अपने मताधिकार का उपयोग किया। अहोई के व्रत के बावजूद महिलाओं का मतदान प्रतिशत उम्मीद से ज्यादा रहा है।

2014 के चुनाव में इस तरह रहा मत प्रतिशत

भाजपा ने 2014 के चुनाव में 33.24 फीसद वोट के साथ 47 सीटें जीती। जींद उपचुनाव जीतने के बाद भाजपा विधायकों की संख्या 48 हो गई।
- कांग्रेस ने 20.61 फीसद वोट के साथ 15 सीटें जीतीं। दो हजकां विधायकों के विलय से कांग्रेस विधायक 17 हो गए।
- इनेलो ने 24.73 फीसद वोट के साथ 19 सीटें जीती थी। अब इनेलो टूट चुका और जजपा ने पूरी मजबूती से चुनाव लड़ा।


सात माह पहले हुए लोकसभा चुनाव में यह रहे नतीजे

- मई में हुए लोकसभा चुनाव में भाजपा ने 58.02 फीसद वोट के साथ क्लीन स्वीप किया और सभी दस सीटें जीती।
- कांग्रेस ने 28.42 फीसद वोट हासिल किए। कांग्रेस सोनीपत व रोहतक सीटें भी हार गई। सोनीपत में पूर्व सीएम भूपेंद्र सिंह हुड्डा व रोहतक में उनके बेटे दीपेंद्र चुनाव लड़े।
- इनेलो को 1.8 फीसद, आम आदमी पार्टी ने 0.36, बसपा ने 3.64, सीपीआई ने 0.06, सीपीएम ने 0.07 और अन्य ने 7.15 फीसद वोट हासिल किए। इनमें जजपा भी शामिल है।


इन दिग्गजों की जीत-हार पर खास निगाह

-मुख्यमंत्री मनोहर लाल : करनाल
-पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा- गढ़ी-सांपला-किलोई  
-स्पीकर कंवर पाल गुर्जर - जगाधरी
-शिक्षा मंत्री राम बिलास शर्मा - महेंद्रगढ़
-वित्त मंत्री कैप्टन अभिमन्यु - नारनौंद
-कृषि मंत्री ओम प्रकाश धनखड़ - बादली
-स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज-अंबाला कैंट
-महिला एवं बाल विकास मंत्री कविता जैन - सोनीपत
-परिवहन मंत्री कृष्ण लाल पंवार - इसराना
- सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्ण बेदी - शाहबाद
- खाद्य एवं आपूर्ति राज्य मंत्री कर्ण देव कांबोज - रादौर
- जन स्वास्थ्य एवं अभियांत्रिकी राज्य मंत्री डा. बनवारी लाल - बावल
- सहकारिता राज्य मंत्री मनीष ग्र्रोवर - रोहतक
- भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला - टोहाना
- दुष्यंत सिंह चौटाला - उचाना
- नैना चौटाला - बाढड़ा
- अभय सिंह चौटाला - ऐलनाबाद
- किरण चौधरी - तोशाम
- रणदीप सुरजेवाला - कैथल
- चंद्रमोहन बिश्नोई - पंचकूला
- कुलदीप बिश्नोई - आदमपुर
- अशोक अरोड़ा - थानेसर


शहरी क्षेत्रों में कम मतदान, जाट बहुल इलाकों में ज्यादा वोटिंग

हरियाणा के चुनावी रण में शहरी क्षेत्रों में हुआ कम मतदान तथा ग्र्रामीण क्षेत्रों खासकर जाट व दलित बहुल इलाकों में ज्यादा मतदान राजनीतिक दलों के तमाम समीकरण बिगाड़ सकता है। शहरी क्षेत्रों में कम मतदान भाजपा के लिए चिंता का कारण है, जबकि ग्र्रामीण क्षेत्रों में जाट व दलित बहुल इलाकों में ज्यादा वोटिंग कांग्र्रेस, जजपा व इनेलो के लिए राहत का पहलू है। महिलाओं के बढ़े मतदान प्रतिशत से सत्तारूढ़ भाजपा को फायदा मिलने की आस है। उद्योग धंधों की अधिकता वाले जिलों में भी लोगों ने मतदान में उम्मीद के मुताबिक रूचि नहीं दिखाई। इस बार राज्य की मौलिक आबादी वाले जिलों में तो खूब वोट पड़े, मगर प्रवासियों ने लोकतंत्र के पर्व में खास रुचि नहीं दिखाई।

हरियाणा की राजनीति में अक्सर रहा आजाद विधायकों का दखल

हरियाणा की राजनीति में आजाद विधायक अक्सर पावरफुल रहे हैैं। अब तक हुए 12 विधानसभा चुनाव में औसत हर बार नौ आजाद विधायक चुनकर आए। 1967 और 1982  में सर्वाधिक 16-16 निर्दलीय विधायक जीते। 1968 में छह, 1972 और 2000 में 11-11, 1977, 1987 और 2009 के चुनाव में सात-सात आजाद विधायक चुनाव जीते। 1991 और 2014 के चुनाव में पांच-पांच आजाद विधायक जीते। 1996 और 2005 के चुनाव में 10-10 आजाद विधायक जीतकर आए। 1982, 1996 और 2009 में सरकार बनाने में आजाद विधायकों की अहम भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : Haryana Election Result 2019 : दो निर्दलीय MLA के भाजपा के साथ आने की चर्चा, कई और भी संपर्क में

पंजाब की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

हरियाणा की ताजा खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.