विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Oct 27, 2017 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी व पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह होंगे आमने-सामने

By Gunateet OjhaEdited By:
Published: Fri, 27 Oct 2017 06:56 PM (IST)Updated: Sat, 28 Oct 2017 10:23 AM (IST)

भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी 50 सभाएं करेंगे, वहीं कांग्रेस भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मैदान में उतारेगी।

गुजरात चुनाव में पीएम मोदी व पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह होंगे आमने-सामने
गुजरात चुनाव में पीएम मोदी व पूर्व पीएम डॉ मनमोहन सिंह होंगे आमने-सामने

जागरण संवाददाता, अहमदाबाद। गुजरात में विधानसभा चुनाव की तारीखों के एलान के साथ ही भाजपा और कांग्रेस अपनी दूसरे चरण की रणनीति के मुताबिक वोट बैंक को जोड़ने वाले स्टार प्रचारकों की रैलियों की तैयारियों में जुट गए हैं। भाजपा की ओर से प्रधानमंत्री मोदी 50 सभाएं करेंगे, वहीं कांग्रेस भी पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह को मैदान में उतारेगी।

चुनाव प्रचार के लिए भाजपा और कांग्रेस परंपरागत साधनों के साथ सूचना प्रौद्योगिकी का भी जमकर इस्तेमाल कर रही है। चुनाव आयोग ने भी सोशल मीडिया पर नजर रखने के लिए इस बार खास मॉनीटरिंग टीम का गठन किया है। भाजपा के स्टार प्रचारकों में से प्रधानमंत्री मोदी और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मांग गुजरात में सबसे अधिक है। प्रधानमंत्री अब तक सूरत, अहमदाबाद, राजकोट और जामनगर में रोड शो तथा एक दर्जन से अधिक सभाओं को संबोधित कर चुके हैं।

कांग्रेस की ओर से पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह सात नवंबर को अहमदाबाद में उद्योग एवं व्यापार जगत के लोगों को संबोधित करेंगे। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी भी चुनावी सभाएं करेंगी। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष राहुल गांधी युवा रोजगार किसान अधिकार यात्रा के तीसरे चरण में एक नवंबर को सूरत आएंगे।

यह भी पढ़ेंः 3 साल पहले राहुल को पप्पू कहा जाता था, अब नेतृत्व करने में सक्षम: शिवसेना

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।