Move to Jagran APP

Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली को भाजपा ने बनाया कचरे की राजधानीः केजरीवाल

केजरीवाल ने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कचरे की राजधानी बना दिया है। गाजीपुर लैंडफिल पर डंप जल्द ही ताजमहल की ऊंचाई को पार कर जाएगा।

By Mangal YadavEdited By: Published: Thu, 09 Jan 2020 01:57 PM (IST)Updated: Thu, 09 Jan 2020 01:57 PM (IST)
Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली को भाजपा ने बनाया कचरे की राजधानीः केजरीवाल
Delhi Assembly Election 2020: दिल्ली को भाजपा ने बनाया कचरे की राजधानीः केजरीवाल

नई दिल्ली, प्रेट्र/जागरण संवाददातादिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने गुरुवार को प्रेस कांफ्रेंस कर भाजपा पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भाजपा ने दिल्ली को कचरे की राजधानी बना दिया है। सीएम ने कहा कि गाजीपुर लैंडफिल पर डंप जल्द ही ताजमहल की ऊंचाई को पार कर जाएगा।

loksabha election banner

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए केजरीवाल ने आरोप लगाया कि भाजपा ने राष्ट्रीय राजधानी को कचरे से भर दिया है। उन्होंने कहा दिल्ली में भाजपा का सबसे बड़ा उपहार गाजीपुर लैंडफिल है जोकि कचरे से भर गया है। सीएम ने दावा कि कचरे के ढेर की ऊंचाई जल्द ही ताजमहल की ऊंचाई को भी पार कर जाएगी।

नगर निगम में भ्रष्टाचार का लगाया आरोप

केजरीवाल ने कहा कि खुद विजय गोयल ने इस संबंध में एक बयान दिया था और कहा था कि एमसीडी चोर है। उन्होंने कहा कि एमसीडी देश के उन चुनिदा निगमो में है जो महीनों स्टाफ को तनख्वाह नहीं दे पाता। जबकि हमारीं सरकार ने निगम को पहले के मुकाबले ज्यादा पैसे दिए। 

मुख्यमंत्री ने बताया कि साउथ एमसीडी पर 1177 करोड़ के प्रॉपर्टी टैक्स के बकाया है। उसकी रिकवरी क्यों नहीं की जाती। 230 इंजीनियर में से सिर्फ 29 पर चार्जशीट नहीं है। आप की सरकार हर प्रोजेक्ट में पैसे बचा रही है। सीएजी ने कहा है कि दिल्ली सरकार 5 साल से नफे में है। एक तरफ नगर निगम है जो भ्रष्टाचार में डूबा है।

कानून व्यवस्था पर उठाया सवाल

उन्होंने कहा कि दिल्ली पुलिस का भी यही हाल है। थाने में जाइये शायद ही आपकी रिपोर्ट दर्ज हो। जो कुछ घटनक्रम चल रहा है इसमें दिल्ली पुलिस का दोष नही है। ऊपर से जो आदेश आते हैं उसे मानना पुलिस की मजबूरी है। नहीं किया तो वो नौकरी ले लेगें। आज दिल्ली पुलिस को कानून व्यवस्था ठीक करने का आदेश दो देखो वो कैसे ठीक करते हैं।

मनोज तिवारी की आलोचना

ओपिनियन पोल का जिक्र करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि दिल्ली के लोग फिर से आम आदमी पार्टी की सरकार चाहते हैं।  मनोज तिवारी के ट्वीट पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने कहा कि वे 1000 यूनिट फ्री बिजली देंगे, एक लाख लीटर पानी फ्री देंगे। भाजपा पहले यूपी और हरियाणा में करके दिखाए।

Delhi Assembly Election 2020: सिसोदिया को चुनौती देने को भाजपा के सूरमाओं ने ठोकी ताल

दिल्ली विधानसभा चुनाव से जुड़ी खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.