Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    Delhi Election 2020: बसपा उम्मीदवार AAP में शामिल, चुनाव से पहले दिया मायावती को झटका

    By Mangal YadavEdited By:
    Updated: Mon, 03 Feb 2020 07:52 PM (IST)

    Delhi Election 2020 करावल नगर विधानसभा से बसपा उम्मीदवार नाथूराम कश्यप आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं।

    Delhi Election 2020: बसपा उम्मीदवार AAP में शामिल, चुनाव से पहले दिया मायावती को झटका

    नई दिल्ली, एएनआइ। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2020 में मतदान से पहले बहुजन समाज पार्टी (बसपा) को तगड़ा झटका लगा है। करावल नगर विधानसभा से बसपा उम्मीदवार नाथूराम कश्यप आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। सोमवार को राज्यसभा सदस्य संजय सिंह और वरिष्ठ आप नेता गोपाय राय ने नाथूराम कश्यप को पार्टी की सदस्यता दिलाई।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    नाथूराम के आप में शामिल होने से बसपा को तगड़ा झटका लगा है। क्योंकि अब पार्टी कोई दूसरा उम्मीदवार भी इस सीट से नहीं उतार सकती। 

     

    बता दें कि आम आदमी पार्टी ने करावल नगर से दुर्गेश पाठक को अपना उम्मीदवार बनाया है। जबकि भाजपा ने पूर्व विधायक मोहन सिंह बिष्ट को प्रत्याशी बनाया है। जबकि बसपा ने नाथूराम कश्यप पर भरोसा जताया था। आम आदमी पार्टी का कहना है कि बसपा उम्मीदवार के शामिल होने से पार्टी को मजबूती मिलेगी। 

    आप छोड़ भाजपा में शामिल हुए

    उधर, आम आदमी पार्टी के कई स्थानीय नेता भाजपा में शामिल हो गए। आप से भाजपा में शामिल होने वाले पार्षद जय कुमार बंसल ने कहा कि भाजपा विकास के लिए काम करने वाली पार्टी है। आप जनता को धोखा देने वाली पार्टी है। आप पार्षद नरेला जोन की पूर्व उपाध्यक्ष अर्चना, आप नेता संदीप सहरावत, अनिल सहरावत, दलवीर राणा, अनिल सिंघल, रूपेश गुलाटी, प्रमोद कुमार जैन भी भाजपा में शामिल हुए। जावडेकर, तिवारी व केंद्रीय राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर ने इनका स्वागत किया।

    अभी भी चल रहा है दलबदल का सिलसिला

    टिकट बंटवारे के बाद भी दिल्ली में दलबदल का सिलसिला चल रहा है। इससे पहले अभी हाल में ही प्रदेश भाजपा कार्यालय पर आयोजित एक कार्यक्रम में कांग्रेस नेता व पार्षद नीतू चौधरी, दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष मनीष चौधरी, ओलंपिक खिलाड़ी जय प्रकाश पहलवान समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष व दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू व राज्यसभा सदस्य विजय गोयल ने उनका पार्टी में स्वागत किया।

     ये भी पढ़ेंः केजरीवाल को 'आतंकवादी' कहने वाले बयान पर भाजपा सांसद कायम, बोले- कुछ गलत नहीं कहा

    Delhi Election 2020: दिल्ली के सीएम असमाजिक तत्वों के हाथ का खिलौना बन गए हैं: योगी

     

    comedy show banner
    comedy show banner