Move to Jagran APP

Delhi Election 2020: संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों से है मुकाबला : योगी

Delhi Election 2020 योगी आदित्यनाथ ने केजरीवाल पर देश विरोधी नारेबाजी करने वाले लोगों का समर्थन करने का गंभीर आरोप लगाया।

By Mangal YadavEdited By: Published: Mon, 03 Feb 2020 06:06 PM (IST)Updated: Mon, 03 Feb 2020 11:23 PM (IST)
Delhi Election 2020: संप्रभुता को चुनौती देने वाली ताकतों से है मुकाबला : योगी

नई दिल्ली, जेएनएन। Delhi Election 2020: दिल्ली में ताबड़तोड़ चुनावी सभाएं कर रहे योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को विकासपुरी, उत्तम नगर और द्वारका से भाजपा प्रत्याशियों के लिए समर्थन मांगा।योगी आदित्यनाथ ने कहा है कि दिल्ली के विधानसभा चुनाव पर पूरे देश की निगाहें हैं। यहां हमारा मुकाबला ऐसी ताकतों से है, जो देश की संप्रभुता को चुनौती दे रही हैं।

loksabha election banner

सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को उनके हितों की चिंता है, जो देश के टुकड़े-टुकड़े करने की बात करते हैं। अफजल की मौत पर मातम मनाते हैं और कहते हैं कि अफजल हम शर्मिदा हैं, तेरे कातिल जिंदा हैं। ये ऐसे लोग हैं, जो सर्जिकल स्ट्राइक के बाद बहादुर सैनिकों से उनकी वीरता का सुबूत मांगते हैं। पुलवामा के हमलावरों के प्रति सहानुभूति रखते हैं। ऐसे लोगों को इस बार दिल्ली की जनता हर हाल में सबक सिखाएगी।

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर निशाना साधते हुए योगी बोले, आप ही बताएं क्या ऐसा शख्स जो देश के सैनिकों से वीरता का सुबूत मांगता, उसे सत्ता में होना चाहिए। ऐसा शख्स जो देश की भावनाओं के साथ लगातार खिलवाड़ कर रहा है, शाहीन बाग में बैठे लोगों को बिरयानी खिलाता है, क्या उसे सत्ता से बेदखल नहीं किया जाना चाहिए।

शाहीन बाग तो ऐसे लोगों के लिए बहाना भर है। उनका असली निशाना इस देश की उस ताकत को कमजोर करना है, जिनके लिए देश सर्वापरि है, जो भारत को दुनिया का सबसे मजबूत देश बनाना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा यह चुनाव सुशासन व राष्ट्रवाद के मुद्दे पर लड़ रही है। योगी ने कहा कि दिल्ली की दुर्दशा देखकर अहसास करना कठिन हो जाता है कि क्या यह शहर देश की राजधानी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के विकास के लिए कई योजनाओं को लागू किया, लेकिन दिल्ली में केजरीवाल ने इन्हें लागू नहीं होने दिया।

केजरीवाल ने पाठशाला की जगह मधुशाला खोलने का किया काम

आदित्यनाथ ने कहा कि दिल्ली सरकार हर मोहल्ले में पाठशाला खोलने की बात कहकर सत्ता में आई थी। शिक्षा में सुधार के बड़े-बड़े दावे भी कर रहे हैं, लेकिन हकीकत यही है कि उन्होंने पाठशाला तो नहीं, मधुशाला जरूर खोल दी हैं। नलों में साफ पानी तो नहीं पहुंचा सके, यमुना को उन्होंने और भी दूषित जरूर कर दिया। केंद्र की नमामि गंगे योजना के तहत उत्तर प्रदेश सरकार ने विभिन्न जगहों पर कार्य करके आज गंगा को स्वच्छ बना दिया। गंगा का पानी अब निर्मल है। आप उसमें डुबकी भी लगा सकते हैं, और उस जल से आचमन भी कर सकते हैं। लेकिन मैं केजरीवाल को चुनौती देता हूं कि वह यमुना में डुबकी लगाकर दिखाएं। यमुना की इस दुर्दशा के लिए केजरीवाल जिम्मेदार हैं।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.