विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 05, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

'नक्सलियों की छाती को रौंदेगा UP का बुलडोजर' छत्तीसगढ़ में बोले योगी आदित्यनाथ; कांग्रेस पर जमकर बरसे

By Jagran NewsEdited By: Nidhi Avinash
Published: Sun, 05 Nov 2023 07:37 PM (IST)

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को दो ...और पढ़ें

छत्तीसगढ़ में बोले योगी आदित्यनाथ (Image: ANI)
छत्तीसगढ़ में बोले योगी आदित्यनाथ (Image: ANI)

HighLights

  1. नक्सलियों की छाती पर उत्तर प्रदेश का बुलडोजर रौंदेगा: CM योगी
  2. नक्सलियों की छाती पर उत्तर प्रदेश का बुलडोजर रौंदेगा: सीएम योगी
  3. आदिवासियों का जबरन मतांतरण करवाया जा रहा: CM योगी

जेएनएन, जगदलपुर। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छत्तीसगढ़ विधानसभा के पहले चरण के चुनाव प्रचार के आखिरी दिन रविवार को दो जनसभाएं और एक रोड शो किया।

इस दौरान उनके निशाने पर कांग्रेस और नक्सली रहे। भाजपा कार्यकर्ता रतन दुबे की हत्या को लेकर वह बरस पड़े। सुकमा जिले में सभा को संबोधित करते हुए CM योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के इशारे पर भाजपा नेताओं की हत्या नक्सली कर रहे हैं।

नक्सलियों की छाती पर उत्तर प्रदेश का बुलडोजर रौंदेगा

सीएम योगी ने कहा कि डबल इंजन की सरकार में नक्सलियों की छाती, उत्तर प्रदेश का बुलडोजर रौंदेगा। पहली बार बस्तर पहुंचे योगी की सभा में जनता का भरपूर उत्साह देखने को मिला। भीड़ के बीच से लगातार 'बुलडोजर बाबा' और जय-जय श्रीराम के नारे लगते रहे। सुकमा में योगी ने भाजपा प्रत्याशी सोयम मुका के पक्ष में प्रचार किया।

योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार आस्था से खिलवाड़ करती है। उप्र में जब भाजपा सरकार नहीं थी, तो वहां पर्व-त्योहार नहीं मनाने देते थे। कांवड़ नहीं निकालने देते थे। अब गाजियाबाद से हरिद्वार के बीच कांवड़ यात्रा में चार करोड़ लोग भाग लेते हैं। योगी ने राजनांदगांव में पूर्व सीएम रमन सिंह के पक्ष में रोड शो किया है।

छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल

योगी ने कहा कि छत्तीसगढ़ भगवान राम का ननिहाल है। रामायण काल का दंडकारण्य क्षेत्र आज का बस्तर है। यहां के आदिवासियों के सहयोग से भगवान राम ने देश की अस्मिता बचाई थी। आज वही बस्तर कांग्रेस शासन में नक्सलवाद और मतांतरण से लड़ाई लड़ रहा है।

सीएम योगी ने आगे कहा कि यहां आदिवासियों का जबरन मतांतरण करवाया जा रहा है। उनकी संस्कृति, सभ्यता को नष्ट करने का कुत्सित प्रयास करने वालों को कांग्रेस सरकार में संरक्षण मिल रहा है। इसलिए भाजपा अब आदिवासियों के सहयोग से मतांतरण और नक्सलवाद के विरुद्ध लड़ाई लड़ेगी और इसे जीतेगी भी। कांग्रेस की यह सरकार लालूजी के चारा घोटाले से दो कदम आगे जाकर गोबर खा रही है।

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Elections 2023: छत्तीसगढ़ का वो गांव जहां चुने जाते हैं दो विधायक, वोट मांगने पहुंचे उम्मीदवार

यह भी पढ़े; Chhattisgarh Election 2023: 'डरी हुई है BJP', रिश्वतखोरी के आरोपों के खिलाफ भूपेश बघेल को मिला नाना पटोले का साथ