Trending

    Move to Jagran APP
    pixelcheck
    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    CG Elections: छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में गरजेंगे राहुल गांधी, जनता के लिए करेंगे नई घोषणाएं

    By Edited By: Jeet Kumar
    Updated: Fri, 27 Oct 2023 05:30 AM (IST)

    चुनावों के मद्देनजर कांग्रेस नेता राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। इस दौरान वे फरसगांव भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। वहीं मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा भी छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगी।

    Hero Image
    छत्तीसगढ़ के इन इलाकों में गरजेंगे राहुल गांधी, चुनाव के लिए करेंगे नई घोषणाएं

    राज्य ब्यूरो, रायपुर। कांग्रेस नेता राहुल गांधी 28 और 29 अक्टूबर को प्रदेश के प्रवास पर रहेंगे। इस दौरान वे फरसगांव, भानुप्रतापपुर और कवर्धा में जनसभा को संबोधित करेंगे। सूत्रों के अनुसार राहुल इन सभाओं से चुनाव के लिए नई घोषणाएं कर सकते हैं।

    विज्ञापन हटाएं सिर्फ खबर पढ़ें

    प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी

    मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 30 अक्टूबर को दुर्ग में पाटन विधानसभा क्षेत्र से अपना नामांकन पत्र दाखिल करेंगे। इस मौके पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा एक बार फिर छत्तीसगढ़ आएंगी। बिलासपुर जिले के सभी छह विधानसभा क्षेत्र के कांग्रेस प्रत्याशी भी 30 अक्टबूर को नामांकन पत्र जमा करेंगे।

    इसके पहले रैली निकलेगी। प्रियंका गांधी और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इसमें भी शामिल होंगे। प्रियंका यहां पुलिस मैदान में आयोजित सभा को संबोधित करेंगी। नाम निर्देशन पत्र जमा करने की आखिरी तारीख 30 अक्टूबर है।

    यह भी पढ़ें- चुनाव पूर्व कांग्रेस को लगा तगड़ा झटका, सरायपाली विधायक ने थामा 'जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़' का दामन

    उपमुख्यमंत्री, नेता प्रतिपक्ष आज भरेंगे नामांकन फॉर्म

    उपमुख्यमंत्री टीएस सिंहदेव की नामांकन रैली में शुक्रवार को प्रदेश कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा शामिल होंगी। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल की नामांकन रैली भी शुक्रवार को ही है। इसमें हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शामिल होंगे।