Move to Jagran APP

CG में कांग्रेस नेताओं ने कहा : विवाद की उड़ाई जा रही हैं अफवाहें

पुनिया ने कहा कि कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा ने कुछ गठबंधन कराए हैं, लेकिन जनता को पता है कि उसे वोट खराब नहीं करना है

By Hemant UpadhyayEdited By: Published: Wed, 07 Nov 2018 02:05 PM (IST)Updated: Wed, 07 Nov 2018 02:05 PM (IST)
CG में कांग्रेस नेताओं ने कहा : विवाद की उड़ाई जा रही हैं अफवाहें
CG में कांग्रेस नेताओं ने कहा : विवाद की उड़ाई जा रही हैं अफवाहें

रायपुर। कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी पीएल पुनिया, पीसीसी अध्यक्ष भूपेश बघेल और चुनाव अभियान समिति के अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत ने मंगलवार को एक मंच से यह कहा कि कांग्रेस नेताओं में कोई मनमुटाव नहीं है। सभी मिलकर चुनाव लड़ रहे हैं। भाजपा दुष्प्रचार कर रही है कि कांग्रेस नेताओं के बीच विवाद है। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा का एक अलग विभाग है, जो इस तरह की अफवाहें फैलाता है।

loksabha election banner

राजीव भवन में पत्रकार वार्ता में पुनिया ने कहा कि कांग्रेस को हराने के लिए भाजपा ने कुछ गठबंधन कराए हैं, लेकिन जनता को पता है कि उसे वोट खराब नहीं करना है। भाजपा के पैरों के नीचे से जमीन खिसक रही है, यह उसके नेताओं को एहसास हो गया है, इस कारण कांग्रेस नेताओं में विवाद की खबरें उड़ाई जाती हैं।

भाजपा सरकार से जो सवाल पूछे जा रहे हैं, उसका जवाब देने से बचने के लिए कांग्रेस में विवाद की झूठी खबरें उड़ाई जा रही हैं। महंत ने कहा कि छत्तीसगढ़ में संयुक्त नेतृत्व और सीएम के लिए कांग्रेस में संयुक्त चेहरा है। चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री तय होगा।

मोदी का फोटो छोटा हो गया

पुनिया ने कहा कि मोदी का जादू खत्म हो गया है, यह भाजपा समझ गई है। इस कारण उसके होर्डिंग्स में मोदी का फोटो छोटा हो गया है।

नक्सलवाद का समाधान मिलकर करना होगा

पुनिया ने कहा कि कांग्रेस की सरकार बनने पर नक्सलवाद का समाधान सभी दल मिलकर करेंगे, क्योंकि एक दल के मत से नक्सल समस्या दूर नहीं हो सकती।

अंतिम चरण में पहुंचा घोषणापत्र

नेता-प्रतिपक्ष टीएस सिंहदेव ने कहा कि घोषणा का निर्माण अंतिम चरण में है। उसमें कृषि, युवा, महिला, मीडिया, वकील, डॉक्टर्स की सुरक्षा व उनके विकास, गौवंश की देखरेख, व्यवसाय को बेहतर बनाने के उपाय किए गए हैं।

नोटबंदी दिवस पर कांग्रेस करेगी धरना-प्रदर्शन

पुनिया ने बताया कि नोटबंदी दिवस पर आठ नवंबर को कांग्रेस पूरे देश में धरना-प्रदर्शन करेगी। कांग्रेसी 'मोदी माफी मांगो" का नारा लगाएंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.