विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Nov 07, 2023 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Chhattisgarh: 'संसद भवन और विमान के लिए पैसा है लेकिन किसानों के लिए नहीं' बालोद से प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला

By AgencyEdited By: Nidhi Avinash
Published: Tue, 07 Nov 2023 04:47 PM (IST)

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए प्रियंका गांधी वाड्रा ने भाजपा पर निशाना साधा ...और पढ़ें

बालोद से प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला (Image: x/@priyankagandhi)
बालोद से प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला (Image: x/@priyankagandhi)

HighLights

  1. बालोद से प्रियंका गांधी का PM मोदी पर हमला
  2. कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक जन कल्याण के लिए काम किया
  3. जाति गणना की हमारी मांग को पीएम मोदी ने किया खारिज

पीटीआई, बालोद। कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने मंगलवार को दावा किया कि भाजपा के नेतृत्व वाले केंद्र ने देश की संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी है। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक चुनावी रैली को प्रियंका गांधी ने संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि जाति जनगणना समाज के हर वर्ग को समान प्रतिनिधित्व देने और उनके कल्याण के लिए नीतियों का मसौदा तैयार करने में मदद करेगी।

भाजपा पर निशाना साधते हुए कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि जब छत्तीसगढ़ में रमन सिंह के नेतृत्व में भाजपा सत्ता में थी, तब हिंसा, कुशासन और गरीबी का बोलबाला था। छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार ने पांच साल तक जन कल्याण के लिए काम किया, लेकिन केंद्र सरकार ने क्या किया?

पीएम मोदी पर प्रियंका गांधी का हमला 

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला किया और कहा, 'मोदी जी के लिए 8,000 करोड़ रुपये के दो विमान खरीदे गए। 20,000 करोड़ रुपये खर्च कर नया संसद भवन बनाया गया। जब इसकी घोषणा की गई, मैं उत्तर प्रदेश में थी और वहां गन्ना किसान अपने 15,000 करोड़ रुपये के बकाये की मांग को लेकर सड़कों पर थे। प्रियंका गांधी ने आरोप लगाया कि मोदी जी के पास संसद भवन और विमान के लिए पैसा है लेकिन किसानों के लिए नहीं।

जाति गणना की हमारी मांग को पीएम मोदी ने किया खारिज

प्रियंका गांधी ने कहा कि सभी वर्गों को उचित प्रतिनिधित्व देने और कल्याणकारी नीतियां बनाने के लिए जाति जनगणना जरूरी है। एआईसीसी महासचिव ने कहा, 'मोदी जी कहते हैं कि वह ओबीसी श्रेणी से आते हैं, लेकिन उन्होंने (जाति) गणना की हमारी मांग को खारिज कर दिया। भाजपा नेता हमारी मांग से निराश हो गए हैं।'

केंद्र पर निशाना साधते हुए वाड्रा ने कहा, 'उन्होंने युवाओं को करोड़ों नौकरियां देने और किसानों की आय दोगुनी करने का वादा किया था, लेकिन इन वादों को पूरा नहीं किया। किसान रो रहे हैं। सरकार ने उन संस्थानों को भी नष्ट कर दिया जहां युवाओं को नौकरियां मिलती थीं। उन्होंने नोटबंदी और जीएसटी लागू करके छोटे व्यवसायों को नष्ट कर दिया जो देश का इंजन थे।'

भाजपा ने कांग्रेस को गाली दी

गांधी वाड्रा ने आरोप लगाया कि भाजपा ने कांग्रेस को गाली दी और पूछा कि 70 साल में क्या किया गया। उन्होंने कहा, केंद्र ने या तो पिछले 70 वर्षों में किए गए अच्छे कामों को नष्ट कर दिया है या देश की संपत्ति बड़े उद्योगपतियों को सौंप दी है।'

यह भी पढ़े: Chhattisgarh Election 2023 Live: सुकमा और कांकेर में नक्सलियों और CRPF के बीच मुठभेड़, दोपहर 3 बजे तक 58.85 प्रतिशत मतदान

यह भी पढ़े: CG Election: कांकेर में चुनाव कराने गए BSF और बस्‍तर फाइटर टीम के साथ नक्‍सलियों की मुठभेड़, इलाके में सर्च अभियान जारी

देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।