Language
  • हिन्दी
  • English
  • ગુજરાતી
  • ਪੰਜਾਬੀ
  • मराठी
  • Naidunia
  • Jagran Josh
  • Her Zindagi
  • Onlymyhealth
  • Jagran TV
  • Vishvas News
  • Inextlive
  • Jagran Reviews
सब्सक्राइब करें
  • होम
  • ताज़ा
  • ब्रेकिंग
  • राष्ट्रीय
  • दुनिया
  • राशिफल
  • बिजनेस
  • क्रिकेट
  • मनोरंजन
  • फोटो-स्टोरीज़
  • अन्य
    • अध्यात्म
    • लाइफस्टाइल
    • टेक-ज्ञान
    • ऑटो
    • पॉलिटिक्स
    • Did You Know
    • एक्सप्लेनर
    • लाइव न्यूज़
    • शिक्षा
    • जॉब्स
    • कैरियर
    • वायरल
    • जागरण इमर्सिव
  • अध्यात्म
  • लाइफस्टाइल
  • टेक-ज्ञान
  • ऑटो
  • पॉलिटिक्स
  • Did You Know
  • एक्सप्लेनर
  • लाइव न्यूज़
  • शिक्षा
  • जॉब्स
  • कैरियर
  • वायरल
  • जागरण इमर्सिव
  • शहर चुनें
  • ई-पेपर
  • राशिफल
  • वीडियो
  • Search
  • Menu
फोकस
  • बढ़ता यूपी
  • Mutual Funds मास्टरी
  • समृद्ध उत्तराखंड
  • Watch Cricket Matches
  • IPO डैशबोर्ड
  • हिंदी हैं हम
  • Jagran Reviews
  • स्मार्ट चॉइस
  • Hindi News
  • education
  • general
LIVE BLOG

LIVE UP Board 10th, 12th Result 2023 Updates: इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड रिजल्ट 25 अप्रैल को दोपहर 1.30 बजे, परिणाम लिंक इन वेबसाइट पर

LIVE UP Board 10th 12th Result 2023 Updates: दोपहर 1.30 बजे इन वेबसाइट पर परिणाम। 25 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, UPMSP सचिव की घोषणा। उत्तर प्रदेश के हाई स्कूल और इंटर के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को परीक्षाफल का इंतजार समाप्त हो गया है।

By Rishi SonwalMon, 24 Apr 2023 05:20 PM (GMT+05:30)
News Article Hero Image

LIVE UP Board 10th 12th Result 2023 Updates: इंतजार खत्म, 25 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, UPMSP सचिव की घोषणा। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा आयोजित वर्ष 2022-23 की हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल की घोषणा का इंतजार 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है। परिषद द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा से पहले एक आधिकारिक विज्ञप्ति जारी करेगा, जिसमें परिणाम जारी किए जाने के लिए आयोजित की जाने वाली प्रेस कॉन्फ्रेंस की तिथि और समय की आधिकारिक जानकारी साझा की जाएगी। इसके अतिरिक्त, यूपी बोर्ड द्वारा इस विज्ञप्ति ने यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 देखने के लिए विभिन्न विकल्पों की भी जानकारी साझा की जाएगी।

24 Apr 20235:20:18 PM
UP Board Result 2023 LIVE: परिणाम लिंक इन वेबसाइट पर

 यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in के साथ-साथ यूपी सरकार के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा। वैकल्पिक तौर पर परीक्षार्थी अपना परिणाम JagranJosh.com पर भी देख सकेंगे।

24 Apr 20235:10:25 PM
UPMSP Result 2023 LIVE: इंतजार खत्म, यूपी बोर्ड रिजल्ट मंगलवार की दोपहर 1.30 बजे

उत्तर प्रदेश के 58 लाख परीक्षार्थियों का तारीख को लेकर इंतजार समाप्त हो गया है। परिणाम मंगलवार, 25 अप्रैल 2023 की दोपहर 1.30 बजे परिणाम घोषित किए जाएंगे।

24 Apr 20235:00:19 PM
UPMSP Result 2023 LIVE: दोपहर 1.30 बजे इन वेबसाइट पर परिणाम

 UPMSP सचिव की तरफ से जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2023 लिंक और यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 लिंक को आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in और रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर एक्टिव किया जाएगा।

यह भी पढ़ें - UP Board 10th, 12th Result 2023: 25 अप्रैल की दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर परीक्षाफल

24 Apr 20234:39:03 PM
UPMSP Result 2023 LIVE: 25 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट

 25 अप्रैल दोपहर 1.30 बजे घोषित होगा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट, UPMSP सचिव की घोषणा

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम 2023 दिनांक 25/04/2023 दिन मंगलवार अपराह्न 1:30 बजे बोर्ड मुख्यालय प्रयागराज से घोषित किया जाएगा pic.twitter.com/0D5qyrpcEr

— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) April 24, 2023
24 Apr 20234:32:07 PM
UP Board Result 2023 Live: UPMSP नोटिफिकेशन जल्द ही upmsp.edu.in पर

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल की अधिसूचना जल्द हीआधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।

24 Apr 20234:05:54 PM
UP Board Result 2023 LIVE: टॉपर के नाम पर सड़क

योगी सरकार द्वारा पिछले सत्र में घोषणा की गई थी जिस किसी भी मेधावी छात्र या छात्रा के घर पास कच्ची सड़क है तो उसकी मरम्मत कराने के बाद उसका नामकरण उस छात्र या छात्रा के नाम पर किा जाएगा।

24 Apr 20233:18:19 PM
UPMSP Result 2023 Toppers Prize: सभी बोर्ड टॉपर्स को 4 करोड़ रुपये से अधिक पुरस्कार

पिछले शैक्षणिक वर्ष के दौरान न सिर्फ यूपी बोर्ड बल्कि किसी भी बोर्ड से 10वीं, 12वीं में शीर्ष स्थान प्राप्त करने वाले सभी छात्र-छात्राओं को योगी सरकार द्वारा कुल 4 करोड़ से अधिक रुपये का पुरस्कार दिया गया था।

24 Apr 20232:22:52 PM
UP Board Result 2023 LIVE: टॉपर्स को मिलेंगे 1-1 लाख और लैपटॉप

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल में अधिकतम अंक प्राप्त करने वाले परीक्षार्थी की सूची में पहले 10 स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कार दिया जाएगा। पिछले साल इन स्टूडेंट्स को 1-1 लाख रुपये राशि और 1-1 लैपटॉप दिया गया था।

24 Apr 20231:19:50 PM
UPMSP Result 2023 LIVE: upmsp.edu.in पर जारी होगी अपडेट

 यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट को लेकर अपडेट upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

24 Apr 202311:59:44 AM
UP Board Result 2023 LIVE: पिछले साल हाई स्कूल में प्रिंस पटेल ने किया था टॉप

 इसी प्रकार, हाई स्कूल में पिछले साल प्रिंट पटेल ने 97.67 फीसदी अंकों के साथ टॉप किया था। दूसरे स्थान पर संस्कृति ठाकुर और किरण कुशवाहा 97.5 फीसदी अंकों के साथ थे। इसके बाद तीसरा स्थान अनिकेत शर्मा को मिला था, जिन्हें 97.33 फीसदी अंक मिले थे।

24 Apr 202311:18:45 AM
UP Board 12th Result 2023 LIVE Updates: पिछले साल इंटर में दिव्यांशी ने किया था टॉप

वर्ष 2022 की इंटरमीडिएट की यूपी बोर्ड परीक्षाओं में दिव्यांशी ने टॉप किया था, उन्हें 9.40 फीसदी मार्क्स मिले थे। वहीं, इसके बाद दूसरे  स्थान पर अंशिका यादव और योगेश प्रताप सिंह रहे थे, दोनों को ही 95 फीसदी अंक मिले थे। तीसरे स्थान पर रहने वाले बाल कृष्ण और प्रखर पाठक दोनों को 94 फीसदी अंक प्राप्त हुए थे।

24 Apr 202310:56:32 AM
UP Board Class 10, 12 Result 2023 LIVE: बोर्ड सचिव कर सकते हैं घोषणा

 यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल की घोषणा सचिव द्वारा प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान की जा सकती है।

24 Apr 202310:22:06 AM
UPMSP Result 2023 LIVE: टूटेगा 2019 का रिकॉर्ड?

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 27 अप्रैल से पहले घोषित करके वर्ष 2019 का रिकॉर्ड तोड़ सकता है। पिछले 5 वर्षों में 2019 में ही सबसे पहले नतीजे घोषित हुए थे। इस बार 26 अप्रैल कर परिणाम घोषित होने से यह रिकॉर्ड टूट सकता है।

24 Apr 20239:47:19 AM
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: 4 लाख स्टूडेंट्स ने छोड़ी परीक्षा

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाओं में इस बार 4 लाख स्टूडेंट्स सम्मिलित नहीं हुए। इनमें से 2.08 लाख हाई स्कूल के और 2.22 लाख इंटरमीडिएट के हैं।

24 Apr 20239:17:50 AM
UPMSP High School, Inter Result 2023 LIVE: बढ़ रहा सोशल मीडिया ट्रेंड

UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट 2023 पर अपडेट आधिकारिक तौर पर जारी न किए जाने के चलते अब सोशल मीडिया का सहारा ले रहे हैं। विभिन्न प्लेटफॉर्म्स के माध्यम से स्टूडेंट्स यूपी सरकार में शिक्षा मंत्री गुलाब देवी, बोर्ड सचिव दिब्यकांत शुक्ल के साथ-साथ मुख्यमंत्री कार्यालय से परिणाम पर अपडेट जारी किए जाने की मांग कर रहे हैं।

24 Apr 20238:44:50 AM
UPMSP 10th, 12th Result 2023 LIVE: UPMSP जल्द जारी करेगा अपडेट, ऐसे करें चेक

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल के लिए नोटिफिकेशन आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

24 Apr 20237:42:42 AM
UP Board 10th, 12th, Result 2023 Live Updates: जल्द आ सकता है अपडेट, परिणाम 27 अप्रैल से पहले संभव

 यूपी बोर्ड द्वारा 27 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित किए जाने की संभावना है, जिसके बारे में आधिकारिक सूचना उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा आज यानी सोमवार, 24 अप्रैल को जारी की जा सकती है।

23 Apr 20239:12:25 AM
UPMSP 10th, 12th Result 2023 LIVE: अब क्या 27 अप्रैल से पहले घोषित होंगे नतीजे?

ऐसे में जबकि UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तैयारियां पूरी कर दी गई हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश नगर निकाय चुनावों के मद्देनजर देरी की संभावना अधिकारी जता रहे हैं, तो क्या 27 अप्रैल से पहले नतीजे घोषित होंगे। इस जवाब के लिए फिलहाल इंतजार ही करना होगा। हालांकि, बोर्ड के अधिकारी ने पहले बताया था कि इस बार 27 अप्रैल से पहले परिणाम घोषित करके UPMSP रिकॉर्ड बनाना चाहते है।

23 Apr 20238:46:27 AM
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर नतीजों में देरी संभव

UPMSP द्वारा यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा की तारीखों को लेकर सोशल मीडिया पर लगाई जा रही अटकलों पर सचिव द्वारा ट्वीट करके विराम लगाने के बाद अब एक और बड़ा अपडेट सामने आया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। हालांकि, राज्य में नगर निकाय चुनावों के चलते परीक्षाफल जारी करने में देरी की संभावना है। अधिकारियों ने जानकारी दी कि चुनाव आयोग से अनुमति मांगी गई है। अधिक जानकारी के लिए नीचे दिए गए लिंक पर जाएं:-

यह भी पढ़ें - UP Board Result 2023: यूपी बोर्ड रिजल्ट के ल‍िए करना पड़ सकता है इंतजार, ये बड़ी वजह आई सामने

21 Apr 20236:57:16 PM
UP Board Result 2023 LIVE: यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट पर UPMSP सचिव ने फिर जारी किया अपडेट

यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 को जल्द जारी किए जाने की सोशल मीडिया पर लग रही अटकलों पर विराम लगाते हुए उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) सचिव दिब्यकांत शुक्ल ने एक बार फिर अपडेट जारी किया।

यूपी बोर्ड परीक्षा परिणाम को लेकर अफवाहों से बचें। परीक्षा परिणाम की आधिकारिक सूचना उपयुक्त माध्यम से प्रसारित की जाएगी।

— Dibyakant Shukla (@DibyakantShukla) April 21, 2023
21 Apr 20236:21:07 PM
UP Board Result 2023 Live: स्टूडेंट्स की शिकायत, संभावित परिणाम से कहां भरे फॉर्म

यूपी बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2023 के इंतजार में कई छात्र सोशल मीडिया के माध्यम से अपडेट जल्द से जल्द जारी करने की मांग कर रहे हैं। इन स्टूडेंट्स का कहना है कि हम अपना मार्क्स का अनुमान तो लगा सकते हैं लेकिन इसके आधार पर ग्रेजुएशन कोर्स के लिए कहां फॉर्म भरें, इसे लेकर दुविधा बनी हुई है।

21 Apr 20232:22:40 PM
UP Board Result 2023 Live: upmsp.edu.in पर जारी होगी अधिसूचना

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा के लिए अधिसूचना आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी की जाएगी।

21 Apr 20231:23:19 PM
UP Board Result 2023 LIVE: UPMSP जारी करेगा नोटिफिकेशन

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 पर नोटिफिकेशन UPMSP जल्द ही जारी करेगा।

21 Apr 202311:33:11 AM
UPMSP Result 2023 LIVE: आधिकारिक सूचना का इंतजार जारी

 यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की तारीख व समय की आधिकारिक सूचना का इंतजार प्रदेश के 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं को है।

21 Apr 202311:08:06 AM
UP Board 10th, 12th, Result 2023 LIVE: हाई स्कूल और इंटर के नतीजे एक साथ

 यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट 2023 की घोषणा इस बार भी एक साथ की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक अपडेट के लिए UPMSP रिजल्ट 2023 नोटिफिकेशन का इंतजार करना होगा।

21 Apr 20239:45:17 AM
UP Board Result 2023 LIVE: हाई स्कूल के 31 लाख और इंटर के 27 लाख स्टूडेंट्स

इस बार की हाई स्कूल परीक्षाओं में 31 लाख से अधिक और इंटर में 27 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे थे।

21 Apr 20239:09:08 AM
UP Board Result 2023 Date LIVE: टॉपर की घोषणा के लिए हैंड राइटिंग वेरिफिकेशन

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाओं में टॉपर्स की घोषणा के लिए उनकी उत्तर पुस्तिकाओं पर हैंड राइटिंग का सत्यापन कराया जाता है। 

21 Apr 20237:43:03 AM
UP Board Result 2023 LIVE: आज आ सकता है यूपी बोर्ड हाई स्कूल, इंटर रिजल्ट पर अपडेट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल की तारीख और समय की जानकारी के लिए अपडेट आज यानी शुक्रवार, 21 अप्रैल 2023 को जारी किया जा सकता है।

20 Apr 20234:29:47 PM
UPMSP Result 2023 LIVE: छात्र सोशल मीडिया पर यूपी बोर्ड सचिव से पूछ रहे सवाल, कब आएगा रिजल्ट?

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल का इंतजार कर रहे 58 लाख छात्र-छात्राएं उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) सचिव दिब्यकांत शुक्ल से सोशल मीडिया के माध्यम से सवाल पूछ रहे हैं कि कब आएगा रिजल्ट?

20 Apr 20234:05:28 PM
UPMSP Result 2023 LIVE: इस बार फरवरी-मार्च में हुई थी परीक्षाएं

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद ने इस साल हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं का आयोजन फरवरी-मार्च 2023 के दौरान किया था।

20 Apr 20232:56:56 PM
UP Board Result 2023 LIVE: पिछले 5 वर्षों से सबसे अधिक परीक्षार्थी

यूपी बोर्ड द्वारा इस साल आयोजित हाई स्कूल और इंटर की परीक्षाओं के लिए कुल 58 लाख से अधिक छात्र-छात्राओं ने फॉर्म भरे थे। यह संख्या पिछले 5 वर्षों में सबसे अधिक रही।

20 Apr 20231:30:42 PM
UPMSP 10th, 12th Result 2023 LIVE: कब जारी हो सकता है अपडेट?

पिछले वर्षों के पैटर्न और इस साल के लिए प्राप्त अपडेट के मुताबिक परिणाम 27 अप्रैल से पहले घोषित किए जा सकते हैं। ऐसे में परिणाम की तिथि व समय की आधिकारिक सूचना इस सप्ताह जारी हो सकती है।

यह भी पढ़ें - UP Board 10th Result 2023: इस सप्ताह या फिर अगले कब जारी हो सकते हैं यूपी बोर्ड 10वीं रिजल्ट, पढ़ें ताजा अपडेट

20 Apr 202312:17:54 PM
UP Board Result 2023 LIVE: रिजल्ट में कम मार्क्स आने पर स्क्रूटिनी का विकल्प

यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 का इंतजार कर रहे 58 लाख परीक्षार्थियों को ध्यान देना चाहिए कि कम मार्क्स आने पर वे स्क्रूटिनी के लिए अप्लाई कर सकते हैं।

20 Apr 202310:42:47 AM
UPMSP Result 2023 LIVE: जल्द आएगा अपडेट, ऐसे करें चेक

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल की तिथि और समय की घोषणा जल्द ही जाएगी। परीक्षार्थी परिषद की आधिकारिक वेबसाइट पर अपडेट देख पाएंगे।

20 Apr 20239:45:17 AM
UPMSP Result 2023 at upmsp.edu.in Live: बुकमार्क करें इन वेबसाइट्स को, जल्द आएगा अपडेट

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षा परिणामों के लिए परीक्षार्थियो ं को कुछ वेबसाइट्स को पहले से बुकमार्क कर लेना चाहिए ताकि घोषणा के बाद परिणाम बिना किसी झंझट के देख सकें:-

  • results.upmsp.edu.in
  • upresults.nic.in
  • jagranjosh.com
20 Apr 20238:52:01 AM
UP Board Result 2023 LIVE: upmsp.edu.in पर रखें नजर

 बता दें कि यूपीएमएसपी नोटिफिकेशन को आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा। ऐसे में 58 लाख छात्र-छात्राएं इस वेबसाइट पर नजर रखें।

20 Apr 20237:45:52 AM
UP Board Result 2023 LIVE: UPMSP नोटिफिकेशन कभी भी हो सकता है जारी

यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 की तारीख और समय के साथ-साथ परिणाम देखने के विकल्पों की जानकारी के साथ उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद (UPMSP) द्वारा अधिसूचना जारी की जाएगी। माना जा रहा है कि परिषद द्वारा इस नोटिफिकेशन को अब कभी भी जारी कर सकता है।

19 Apr 20233:12:12 PM
UP Board Result 2023 Live: रिजल्ट अपडेट जल्द, कभी भी जारी हो सकता है नोटिफिकेशन

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 पर अपडेट जल्द ही जारी किया जाएगा। परिषद द्वारा रिजल्ट डेट और टाइम के लिए नोटिफिकेशन कभी भी जारी किया जा सकता है। 

19 Apr 20231:31:20 PM
UPMSP Result 2023 Live: घोषणा 27 अप्रैल से पहले संभव

विभिन्न मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यूपी बोर्ड 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 की घोषणा 27 अप्रैल से पहले कर सकता है।

19 Apr 202311:47:38 AM
UP Board Result 2023 LIVE: आधिकारिक वेबसाइट पर रखें नजर

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षाफल पर अपडेट जल्द ही जारी किया जा सकता है।

19 Apr 202310:49:16 AM
UP Board Result 2023 LIVE: हाई स्कूल और इंटर के नतीजे एकसाथ

 यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट के परीक्षाफल की घोषणा एकसाथ की जा सकती है। हालांकि, आधिकारिक सूचना के लिए UPMSP नोटिफिकेशन जारी करेगा।

19 Apr 20239:29:21 AM
UP Board Result 2023 LIVE: जांच के तीन सप्ताह में घोषित होते रहे हैं नतीजे

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षाओं की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन पूरा होने के तीन सप्ताह के भीतर परिणाम घोषित किए जाते रहे हैं। ऐसे में इस बार 31 मार्च को जांच पूरी हो जाने के बाद अब नतीजों पर अपडेट कभी भी जारी किया जा सकता है।

19 Apr 20238:50:05 AM
UPMSP Result 2023 Live: रिजल्ट नोटिफिकेशन जल्द, रिकॉर्ड समय में हुआ मूल्यांकन

यूपी बोर्ड द्वारा इस बार रिकॉर्ड समय में हाई स्कूल और इंटर की कापियों की जांच की गई और निर्धारित समय से एक दिन पहले ही इसे पूरा कर लिया गया। इसके लिए बोर्ड पहली बार रविवार और छुट्टी के दिन भी कापियों की जांच कराई।

19 Apr 20237:43:09 AM
UP Board Result 2023 Live: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर UPMSP नोटिफिकेशन जल्द, ऐसे करें चेक

 उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद द्वारा हाई स्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा परिणामों पर नोटिफिकेशन जल्द ही जारी कर दिया जाएगा। ऐसे में परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट, upmsp.edu.in पर नजर रखें।

19 Apr 20235:45:10 AM
UPMSP 10th, 12th Result 2023 Live Updates: क्या आज हो सकता है जारी?

उत्तर प्रदेश के 58 लाख छात्र-छात्राएं यूपी बोर्ड रिजल्ट 2023 नोटिफिकेशन का इंतजार कर रहे हैं। हालांकि, पिछले वर्षों के पैटर्न को देखें तो अब यूपीएमएसपी रिजल्ट 2023 डेट नोटिस कभी भी जारी कर सकता है।

18 Apr 20234:32:31 PM
UP Board 10th, 12th Result 2023 Live Updates: UPMSP जारी करेगा नोटिफिकेशन, ऐसे रहें अपडेट

यूपीएमएसपी यूपी बोर्ड हाई स्कूल रिजल्ट 2023 और यूपी बोर्ड इंटर रिजल्ट 2023 के लिए संयुक्त रूप से नोटिफिकेशन जारी करेगा, जिसमें परिणामों की घोषणा की तारीख और समय की जानकारी के साथ-साथ नतीजे देखने के लिए विकल्पों की भी जानकारी दी जाएगी।

18 Apr 20233:37:22 PM
UP Board Result 2023 LIVE: 2020 में भी छात्राएं थी आगे

 इसी प्रकार, वर्ष 2020 में भी छात्राएं छात्रों से आगे थीं। हाई स्कूल में 79.88 फीसदी लड़कों के मुकाबले 87.29 फीसदी लड़कियां पास हुई थीं।

18 Apr 20232:46:02 PM
UP Board 10th, 12th Result 2023 LIVE: क्या इस बार भी छात्राएं रहेंगी आगे?

बता दें कि पिछल वर्ष के नतीजों में 91.69 फीसदी छात्राएं उत्तीर्ण घोषित की गई थीं, जबकि छात्रों का प्रतिशत 88.18 फीसदी था। क्या इस साल भी छात्राएं आगे रहेंगे, इसे जानने के लिए फिलहाल इंतजार ही करना होगा।

18 Apr 20232:00:32 PM
UPMSP Reult 2023 LIVE: यूपी बोर्ड रिजल्ट पर आधिकारिक सूचना upmsp.edu.in पर होगी जारी

यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल का इंतजार कर रहे 58 लाख छात्र-छात्राओं को ध्यान देना चाहिए कि परिषद द्वारा अपडेट आधिकारिक वेबसाइट,  upmsp.edu.in पर जारी किया जाएगा।

18 Apr 20231:08:46 PM
UP Board Result 2023 Live: प्रेस कॉन्फ्रेंस में होगी घोषणा

यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की घोषणा के लिए एक प्रेस कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा, जिसका तारीख और समय की जानकारी बोर्ड जल्द ही साझा करेगा।

18 Apr 202312:02:56 PM
UPMSP Result 2023 Live: इन स्टेप में देखें परिणाम

छात्र-छात्राओं को अपना परिणाम देखने के लिए रिजल्ट पोर्टल पर एक्टिव होने वाले हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट लिंक पर क्लिक करना होगा। फिर नये पेज पर अपना रोल नंबर भरकर सबमिट करना होगा, जिसका बाद परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।

18 Apr 202311:15:46 AM
UPMSP Result 2023 Live: परीक्षाफल जल्द, इन विकल्पों से देखें परिणाम

 यूपी बोर्ड हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल को परीक्षार्थी यूपीएमएसपी की आधिकारिक वेबसाइट, results.upmsp.edu.in पर और यूपी सरकार के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर देख पाएंगे।

18 Apr 202310:45:35 AM
LIVE UP Board High School, Inter Results 2023 Updates: मीडिया संगठनों से मांगा एफिडेविट

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद परीक्षाफल देखने के लिए लिंक को आधिकारिक रिजल्ट पोर्टल, result.upmsp.edu.in और यूपी सरकार के रिजल्ट पोर्टल, upresults.nic.in पर उपलब्ध कराएगा। साथ ही, परिणाम विभिन्न मीडिया संगठनों के पोर्टल पर भी उपलब्ध कराएगा। इसके लिए यूपी बोर्ड द्वारा इस साल के परीक्षाफल को उपलब्ध कराए जाने के लिए तमाम मीडिया संगठनों से एफिडेविट मांगा गया है।

18 Apr 202310:06:01 AM
LIVE UP Board Result 2023 Updates: 27 अप्रैल से पहले घोषित हो सकते हैं परिणाम

बता दें कि यूपी बोर्ड द्वारा प्रयास किए जा रहे हैं तो इस बार हाई स्कूल और इंटर परीक्षाफल को 27 अप्रैल से घोषित कर दिए जाएं। यदि ऐसा होता है तो यह पिछले 10 वर्षों में सबसे पहले घोषित होगा।

यह भी पढ़ें - UPMSP 10th, 12th Result 2023: 27 अप्रैल नहीं इससे पहले नतीजे घोषित करने की यूपी बोर्ड की तैयारी

18 Apr 20239:48:10 AM
LIVE UP Board 10th 12th Result 2023 Updates: रिजल्ट जारी करने के लिए चुनाव आयोग से मंजूरी का इंतजार

यूपी बोर्ड द्वारा हाई स्कूल और इंटर रिजल्ट की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और परिणाम घोषित किए जाने के लिए चुनाव आयोग से अनुमति के लिए पत्र लिखा गया है। जिसे मिलते ही यूपीएमएसपी 10वीं, 12वीं रिजल्ट 2023 के लिए नोटिफिकेशन जारी कर देगा। बता दें उत्तर प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव 4 और 11 मई को कराए जाने की घोषणा की जा चुकी है।

यह भी पढ़ें - UP Board Result 2023: हाई स्कूल व इंटर परीक्षाफल के लिए इस डेट की तैयारी, चुनाव आयोग से मंजूरी का इंतजार

जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us
जागरण
को Google न्यूज़ पर फॉलो करें Arrow
जागरण
Follow us