Move to Jagran APP

ग्रीन टी जगाए ताजगी का एहसास

इनकी मधुर आवाज दिल के तार छेड़ देती है। सात सुरों में पिरोया हुआ गीत मानो सारे तनाव और परेशानियों को मिनटों में दूर कर देता है। कानों को प्रिय लगने वाली आवाज तराशने के लिए ये करते हैं घंटों रियाज। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक गायक की। अपनी आवाज का जादू बिखेर कर दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देने वाले एक गायक को सुर साध

By Edited By: Published: Fri, 15 Nov 2013 04:10 PM (IST)Updated: Mon, 30 Mar 2015 06:40 PM (IST)
ग्रीन टी जगाए ताजगी का एहसास

इनकी मधुर आवाज दिल के तार छेड़ देती है। सात सुरों में पिरोया हुआ गीत मानो सारे तनाव और परेशानियों को मिनटों में दूर कर देता है। कानों को प्रिय लगने वाली आवाज तराशने के लिए ये करते हैं घंटों रियाज। जी हां, हम बात कर रहे हैं एक गायक की। अपनी आवाज का जादू बिखेर कर दुनिया को मंत्रमुग्ध कर देने वाले एक गायक को सुर साधने के लिए बहुत मेहनत करनी पड़ती है। आवाज सुरीली रहे, इसके लिए उन्हें अपने खानपान पर भी अतिरिक्त ध्यान देना पड़ता है। आवाज के लिए उन्हें बहुत सारी चीजों को छोड़ना भी पड़ता है। आइए झांकते हैं एक सिंगर की लाइफस्टाइल में और डीडी के साथ जानते हैं खानपान का सही तरीका। सही डाइट बताने में मदद कर रही हैं सीनियर डाइटीशियन एंड न्यूट्रिशनिस्ट डॉ,चारु दुआ।

loksabha election banner

दिनचर्या: मैं सुबह 6.30बजे सोती हूं, क्योंकि रात को अपना काम करती हूं। समय मिला और मन किया तो सुबह सोने से पहले एक चक्कर मॉर्निंग वॉक कर लेती हूं। फिर सोती हूं। फिर दोपहर 1-2बजे तक जाग जाती हूं। ज़्यादा समय तो ट्रैवल करना पड़ता है।

ब्रेकफस्ट : मैं नॉन वेजटेरियन हूं। हफ्ते में एक बार ही नॉनवेज खाती हूं। लगभग दोपहर 2 बजे के करीब 2अंडे, 2लाइस ब्राउन ब्रेड, 1ग्लास दूध लेती हूं।

लंच : शाम 7-8 के बीच में लंच करती हूं। जिसमें चावल, 2-3चपाती, दाल व सब्जी लेती हैं।

डिनर : रात में 1-2बजे के करीब ब्रेड के स्लाइस, कोई फल खा लेती हूं। जैसे सेब और केला। साथ में कोल्ड कॉफी ले लेती हूं।

पियंका डाइटीशियन

जसलीन रात भर काम करती हैं इसलिए अपनी लाइफस्टाइल को मैनेज करने की कोशिश करती हैं। वह ब्रेकफस्ट और लंच के बीच ग्रीन टी ले सकती हैं।

-जसलीन ब्रेकफस्ट और लंच के बीच ग्रीन टी ले सकती हैं। देर रात तक काम करने से बॉडी पर बुरा असर पड़ता है। ऐसे में ग्रीन टी पीने से बॉडी डिटॉक्सीफाई होती है और ताजगी का एहसास रहता है।

-वह जिस दिन लंच में दाल नहीं लेती हैं, उस दिन दही, सोया, पनीर या नॉनवेज ले सकती हैं ताकि प्रोटीन की जरूरत पूरी हो सके। लंच में स्प्राउट्स को सैलेड के साथ ले सकती हैं।

-उन्हें नियमित रूप से 100-150 ग्राम फल लेने चाहिए। इससे वजन भी नियंत्रित रहेगा।

-उन्हें शरीर को आराम देने के लिए घर पर 45 मिनट तक योग करना चाहिए। ब्रीदिंग एक्सरसाइज से उन्हें काफी आराम मिलेगा।

-वह अपनी डाइट में फाइबर की मात्रा बढ़ा सकती हैं। उनके लिए लिक्विड डाइट जरूरी है। नीबू पानी, नारियल पानी और जूस उनके लिए फायदेमंद साबित होंगे।


Jagran.com अब whatsapp चैनल पर भी उपलब्ध है। आज ही फॉलो करें और पाएं महत्वपूर्ण खबरेंWhatsApp चैनल से जुड़ें
This website uses cookies or similar technologies to enhance your browsing experience and provide personalized recommendations. By continuing to use our website, you agree to our Privacy Policy and Cookie Policy.