सिट्रस चीजों से दे एलर्जी को मात
दिनचर्या : मैं 6.30 बजे उठ जाती हूं। उसके बाद एक कप ब्लैक कॉफी लेती हूं। मुझे पोलन एलर्जी है। इसलिए पिछले दो साल से मैं यौगिक क्रिया 'जलनेति' करती हूं। इसमें नमक मिला गुनगुना पानी नाक के एक तरफ से डालते हैं और दूसरी तरफ से निकालते हैं। इसके कुछ देर बाद मैं 7.00-
दिनचर्या : मैं 6.30 बजे उठ जाती हूं। उसके बाद एक कप ब्लैक कॉफी लेती हूं। मुझे पोलन एलर्जी है। इसलिए पिछले दो साल से मैं
यौगिक क्रिया 'जलनेति' करती हूं। इसमें नमक मिला गुनगुना पानी नाक के एक तरफ से डालते हैं और दूसरी तरफ से निकालते हैं। इसके कुछ देर बाद मैं 7.00-8.30 बजे तक योग क्लास जाती हूं।
ब्रेकफस्ट : 8.30-9.00 बजे मेरे ब्रेकफस्ट में एक ग्लास सोया मिल्क, 1 बोल स्प्राउट्स या सैलेड, 1 टोस्ट 1 फ्राइड एग व 1 सेब होता है।
लंच : तकरीबन 1 बजे 1-2 चपाती, दाल,1 सब़्जी और 1 कटोरी दही लेती हूं।
स्नैक्स : 5.00 से 5.30 बजे तक फल और मसाला चाय लेती हूं।
डिनर : रात 9&30-10.00 बजे तक डिनर करती हूं। मैं काफी पार्टी होस्ट करती हूं। हफ्ते में एक बार घर पर पार्टी करती हूं और एक बार बाहर जाती हूं। मुझे कॉकटेल्स बनाने का शौक है। पार्टी में यह सब जरूर होता है। जब अच्छे मूड में होती हूं तो जैज व कंट्री म्यूजिक सुनती हूं। अमातौर पर 10-11 बजे तक सो जाती हूं। मुझे बुक रीडिंग का शौक है इसलिए सोने से पहले कुछ पढ़ती जरूर हूं।
डाइटीशियन दलजीत कौर
-रितिका की दिनचर्या सही है। बस उन्हें कुछ चीजों में फेरबदल करने की जरूरत है। रितिका अपने ब्रेकफस्ट में कई चीजें लेती हैं, लेकिन उसके बाद लंच से पहले तक वह कुछ नहीं लेती।
इसलिए बेहतर होगा कि जो फल वह ब्रेकफस्ट में लेती हैं उसे 11.00-11.30 बजे तक खाएं।
-उन्हें एक समय लेमन टी लेनी चाहिए, जिससे विटमिन सी मिलेगा। विटमिन सी एलर्जी कम करने में मदद करेगा। उन्हें सिट्रस फल जैसे संतरा, मौसमी व अनन्नास आदि का सेवन अधिक करना चाहिए।
-शाम को ग्रीन टी या नीबू पानी ले सकती हैं। जितना हो सके उन्हें नीबू का सेवन करना चाहिए। कभी-कभी अमरूद खा सकती हैं। दाल, सैलेड या स्प्राउट्स में नीबू डालकर खाएं।
-रतिका रात में सोने से
आधा घंटे पहले कोई फल खा सकती हैं।
-जहां तक हो सके एल्कोहॉल से बचें। बहुत ़जरूरी हो तो कम मात्रा में लें।
-खाने में तेल की मात्रा कम रखें। फ्राइड एग की जगह उबला हुआ अंडा लें।
-फिलहाल वजन सही है, फिटनेस बरकरार रखने के लिए अधिक तली चीजों से परहेज करना जरूरी है।