विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Jun 26, 2025 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

क्या आप भी Grapes को हिंदी में बोलते हैं अंगूर, तो गलत है आपकी जानकारी; यहां जानें सही जवाब

Published: Thu, 26 Jun 2025 05:42 PM (IST)Updated: Thu, 26 Jun 2025 07:54 PM (IST)

पोषक तत्वों से भरपूर अंगूर स्वाद में बेहतरीन और सेहत के लिए शानदार होते हैं। आमतौर पर लोग यही मानते ...और पढ़ें

News Article Hero Image

HighLights

  1. अंगूर सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है।

  2. क्या आप जानते हैं कि अंगूर असल में हिंदी शब्द नहीं है।

  3. इसे हिंदी में कुछ और कहा जाता है।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। सेहतमंद रहने के लिए हम अपनी डाइट में कई तरह के फल और सब्जियां शामिल करते हैं। सेब, केला, अनानास जैसे फल कई लोग खाना पसंद करते हैं और ये सेहत के लिए भी फायदेमंद होते हैं। अंगूर भी इन्हीं फलों में से एक है, जो अपने बेमिसाल फायदों के लिए जाना जाता है। विटामिन-सी से भरपूर यह फल अपने खट्टे-मीठे स्वाद के लिए जाना जाता है।

इसके फायदों के बारे में, तो हर कोई जानता है, लेकिन क्या आप यह जानते हैं कि अंगूर को हिंदी (Grapes ka hindi naam) में क्या कहा जाता है। अब आप सोच रहे होंगे कि हम ऐसा अजीब सवाल क्यों पूछ रहे हैं, क्योंकि इस फल को तो हिंदी में अंगूर ही कहा जाता है। हम सभी ने बचपन में अं से अंगूर तो जरूर पढ़ा होगा है, लेकिन अगर हम कहे कि अंगूर हिंदी शब्द ही नहीं है, तो क्या आप यकीन करेंगे। शायद नहीं, लेकिन आज इस आर्टिकल में हम आपको यही बताने वाले हैं। 

यह भी पढ़ें- ‘Expiry Date’ और ‘Best Before Date’ को समझते हैं एक? तो यहां समझ लें दोनों में अंतर

अंगूर नहीं है हिंदी शब्द

आपने शायद की कभी यह सोचा होगा कि अं से अंगूर हिंदी का कोई शब्द ही नहीं है। यह भी उन्हीं शब्दों में से है, जिसे दूसरी भाषा से लेकर हिंदी भाषा का हिस्सा बनाया गया है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि आखिर अंगूर किस भाषा का शब्द है और अगर हिंदी में इसे अंगूर नहीं कहते, तो इसका सही नाम क्या है। आइए इस आर्टिकल में जानते हैं इन्हीं सारे सवालों के जवाब- 

फारसी शब्द है अंगूर?

बेहद कम लोग ही यह जानते हैं कि जिस अंगूर को हम हिंदी शब्द समझते हैं, वह असल में दूसरी भाषा से लिया गया है। असल में यह एक फारसी शब्द है, जिसका इस्तेमाल हिंदी भाषा में किया जाता है। इसका मतलब है कि ग्रेप्स के लिए इस्तेमाल होने वाला अंगूर एक फारसी शब्द हैं, हिंदी नहीं। ऐसे में सवाल उठता है कि हिंदी में इसे क्या कहा जाता है।

हिंदी में क्या कहलाता है अंगूर?

अगर ग्रेप्स को हिंदी में अंगूर नहीं कहा जाता, तो फिर इसे क्या कहा जाता है। आपको बता दें कि ग्रेप्स यानी अंगूर को हिंदी में दाख कहा जाता है। वहीं, संस्कृत में इसे द्राक्षा कहा जाता है और ग्रेप्स इसके लिए इस्तेमाल होने वाले अंग्रेजी नाम है।