दुनिया में सबसे ज्यादा बोला जाने वाला शब्द है 'OK', क्या आप जानते हैं एक मजाक से हुई थी इसकी शुरुआत?
OK दुनिया के सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले शब्दों में से एक है और इसकी कहानी उससे भी ज्यादा दिलचस्प है। हैरान करने वाली बात यह है कि इसका जन्म एक मजाक से हुआ था और फिर धीरे-धीरे इसने दुनिया भर में लोगों की जुबान पर अपनी जगह बना ली।

लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। क्या आपने कभी सोचा है कि जब आप किसी अनजान देश में घूमने निकले हों और आपको वहां की लोकल लैंग्वेज में 'प्लीज' और 'थैंक यू' के अलावा कुछ न आता हो, तो ऐसा कौन-सा शब्द होगा जिसे ज्यादातर लोग समझते होंगे? जाहिर है, आपका जवाब भी 'OK' ही होगा! दरअसल, यह छोटा-सा वर्ड दुनिया के सबसे ज्यादा पहचाने जाने वाले शब्दों में से एक है और हैरानी की बात है कि इसकी शुरुआत एक मजाक से हुई थी।
कहां से आया OK?
OK शब्द की उत्पत्ति (Origin of The Word OK) को समझने के लिए हमें चलना होगा साल 1839 में, जब अमेरिका के अखबारों में एक अजीब-सा ट्रेंड चला करता था- जानबूझकर गलत वर्तनी और मजेदार संक्षिप्त शब्दों का इस्तेमाल। ठीक वैसे ही जैसे आज के जमाने में लोग चैट में "brb" (be right back) या "lol" लिखते हैं।
ऐसे ही समय में, Boston Morning Post नामक अखबार में एक हल्के-फुल्के व्यंग्य में लिखा गया:
“…et ceteras, o.k.—all correct—and cause the corks to fly…”
यहां "o.k." का मतलब था "oll korrect", जो कि "all correct" का जानबूझकर गलत लिखा गया रूप था।
संक्षिप्त शब्दों और गलत वर्तनी का जमाना
19वीं सदी में अमेरिकी अखबारों में इस तरह की भाषा शैली का चलन था। मजाकिया लेखों में ‘all correct’ को ‘oll korrect’ लिखा जाने लगा और इसी से बना ‘o.k.’। उस समय के अखबारों में जगह की कमी नहीं थी, फिर भी संक्षिप्त शब्दों का इस्तेमाल एक फैशन बन गया था।
दूसरे उदाहरणों में "no go" को "know go", और "no use" को "know yuse" कहा जाता था। उसी तरह, "all right" को "oll wright" यानी "O.W." और "all correct" को "O.K." कहा जाने लगा।
यह भी पढ़ें- हर दिन होता है Professional Life से जुड़े इन 10 शब्दों का इस्तेमाल, लेकिन क्या इनका सही मतलब भी जानते हैं आप?
पूरी दुनिया में कैसे मशहूर हुआ OK?
बता दें, शायद OK शब्द भुला दिया गया होता अगर 1840 का अमेरिकी राष्ट्रपति चुनाव न हुआ होता। जी हां, ऐसा इसलिए क्योंकि इस चुनाव में प्रत्याशी मार्टिन वैन ब्यूरन को उनके होमटाउन Kinderhook की वजह से उपनाम मिला: Old Kinderhook।
उनके समर्थकों ने अपने क्लब का नाम रखा- OK Club, और नारा बना: We’re OK! यहीं से OK शब्द ने राजनीतिक लोकप्रियता भी हासिल कर ली और लोग मानने लगे कि इसका मतलब है Old Kinderhook।
यहीं नहीं रुकीं बहस
OK के अर्थ और उत्पत्ति को लेकर बाद में कई लैंग्वेज थ्योरीज भी सामने आईं। कुछ लोगों ने इसे चॉकटॉ (Choctaw) जनजाति के शब्द okeh से जोड़ा। यहां तक कि अमेरिका के राष्ट्रपति Woodrow Wilson तक इस विचार से सहमत थे, और वो दस्तावेजों पर OK की बजाय "okeh" लिखा करते थे। हालांकि, भाषा वैज्ञानिकों ने बाद में यह साबित किया कि OK असल में 'oll korrect' का ही संक्षिप्त रूप है, और इसकी जड़ें अखबारों के हास्य लेखों से जुड़ी हैं।
OK या Okay : क्या है फर्क?
आज हम OK को कई रूपों में देखते हैं- OK, okay, ok और तीनों ही मान्य और प्रचलित हैं। हालांकि "okay" देखने में ज्यादा फॉर्मल लगता है, लेकिन यह व्याकरण या इतिहास के लिहाज से ज्यादा ‘सही’ नहीं है।
Louisa May Alcott जैसी लेखिकाओं ने भी अपने प्रसिद्ध उपन्यास Little Women में okay शब्द का यूज किया है, लेकिन शुरुआती संस्करणों में इस शब्द की जगह ‘cozy’ था। यानी यह शब्द भी समय के साथ विकसित हुआ।
यह भी पढ़ें- क्यों कीबोर्ड पर आगे-पीछे लिखे होते हैं अक्षर, जानें QWERTY फॉर्मेट के इस्तेमाल का कारण
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों
कृपया धैर्य रखें।