यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Mar 29, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।
नई दिल्ली को डिजाइन करने वाले Edwin Lutyens का 155वां जन्मदिन, आइए इस मौके पर जानें कुछ रोचक तथ्य
देश की ऐतिहासिक इमारत इंडिया गेट और राष्ट्रपति भवन से लेकर पार्लियामेंट और नई दिल्ली के आसपास की कई खास ...और पढ़ें

HighLights
- ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस का जन्म 1869 को लंदन में हुआ था।
- लुटियंस दिल्ली को खूबसूरत शक्त देने में उनका बड़ा योगदान है।
- इंडिया गेट से लेकर राष्ट्रपति भवन और पार्लियामेंट की पुरानी बिल्डिंग को लुटियंस ने ही डिजाइन किया था।
लाइफस्टाइल डेस्क, नई दिल्ली। Edwin Lutyens 155th Birth Anniversary: लुटियंस दिल्ली का नाम आपने भी कई बार सुना होगा, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इसे किसने डिजाइन किया था? बता दें, दिल्ली को राजधानी की खूबसूरत शक्ल देने वाले ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस का आज जन्मदिन है। उनका जन्म 29 मार्च साल 1869 को लंदन में हुआ था, वहीं साल 1944 में 1 जनवरी के दिन उन्होंने लंदन में ही आखिरी सांस ली थी। आइए उनके जन्मदिन के इस मौके पर आपको बताते हैं उनसे जुड़ी कुछ रोचक बातें।

नई दिल्ली को दी खूबसूरत शक्ल
ब्रिटिश आर्किटेक्ट सर एडविन लुटियंस ने ही वायसराय हाउस डिजाइन किया था, जिसे आजादी के बाद राष्ट्रपति भवन बना दिया गया। इसके साथ ही लुटियंस ने पार्लियामेंट और दिल्ली की खास लाल इमारतें भी बनाईं थी। बता दें, एडविन लुटियंस अपनी कला की प्रैक्टिस शीशे के ऊपर साबुन से चित्र बनाकर किया करते थे।
साल 1912 में उन्होंने दिल्ली शहर के सेंट्रल एडमिनिस्ट्रेटिव इलाके का खाका तैयार किया था, जिसके बाद इसका नाम लुटियंस दिल्ली रख दिया गया। बता दें, हर्बर्ट बेकर के साथ मिलकर उन्होंने देश की ऐतिहासिक इमारत इंडिया गेट का डिजाइन भी तैयार किया था।

इस वास्तुकार के साथ मिलकर किया था काम
बता दें, जब एडविन लुटियन को दिल्ली की नई शक्ल बनाने का जिम्मा सौंपा गया था, तब वे अपनी सोच में भारतीयों के प्रति काफी नकारात्मक थे। हालांकि, जब वे दिल्ली में रमे तो पूरे मन से रम गए। अपनी कला से उन्होंने रायसीना की पहाड़ियों से लेकर आधी मैदानी दिल्ली को ही बदल दिया। लुटियंस के साथ वास्तुकार सर हरबर्ट बेकर ने दिल्ली को बदलने में उनका साथ दिया था।
यह भी पढ़ें- 450 साल पहले शाही रसीद हुआ करता था पासपोर्ट, जानें कब और कैसे हुई इसके मॉर्डन रूप की शुरुआत
Picture Courtesy: X
