विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

यह एक आर्काइव लेख है, जिसे Feb 03, 2024 को प्रकाशित किया गया था। इसमें दी गई जानकारी वर्तमान समय के लिहाज से पुरानी हो सकती है।

Hanuman Ji Marriage Story: हनुमान जी विवाह के बाद भी क्यों कहलाए ब्रह्मचारी? जानें

By Kaushik SharmaEdited By: Kaushik Sharma
Published: Sat, 03 Feb 2024 11:13 AM (IST)

सनातन धर्म में भगवान हनुमान जी को संकटों से उबारने वाला देवता माना गया है। रामायण ग्रंथ के अनुसार हनुमान ...और पढ़ें

Hanuman Ji Marriage Story: हनुमान जी विवाह के बाद भी क्यों कहलाए ब्रह्मचारी? जानें
Hanuman Ji Marriage Story: हनुमान जी विवाह के बाद भी क्यों कहलाए ब्रह्मचारी? जानें

HighLights

  1. हनुमान जी ने सदैव ब्रह्मचर्य धर्म का पालन किया था।
  2. हनुमान जी ने सूर्य देव से 9 विद्याओं का ज्ञान अर्जित किया था।
  3. सूर्य देव की बेटी सुवर्चला से हनुमान जी ने विवाह किया था।

धर्म डेस्क, नई दिल्ली। Hanuman Ji Marriage Story: सनातन धर्म में भगवान हनुमान जी को संकटों से उबारने वाला देवता माना गया है। रामायण ग्रंथ के अनुसार, हनुमान जी को वानर के मुख वाले अधिक बलिष्ठ पुरुष के रूप में दिखाया गया है। हनुमान जी ने जीवन में सदैव ब्रह्मचर्य धर्म का पालन किया था। कुछ पौराणिक शास्त्रों में हनुमान जी के विवाहित होने का जिक्र किया गया है, लेकिन फिर भी वे सदैव ब्रह्मचारी रहे, तो चलिए जानते हैं कि हनुमान जी के विवाह की कहानी।

हनुमान जी विवाह की कहानी

पराशर संहिता की एक कथा के अनुसार, हनुमान जी विवाहित माने गए हैं। सूर्यदेव की बेटी सुवर्चला के संग हनुमान जी का विवाह हुआ था। ग्रंथ के अनुसार, हनुमान जी ने 9 विद्याओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए सूर्य को अपना गुरु बनाया था। सूर्य देव ने हनुमान जी को 9 में से 5 विद्याओं का ही ज्ञान दिया, लेकिन 4 विद्याओं को प्राप्त करने के लिए हनुमानजी का विवाहित होना आवश्यक था। इससे हनुमान जी को विद्याओं का ज्ञान प्राप्त करने के लिए संकट आ गया। जानकारी के लिए बता दें कि हनुमानजी बाल ब्रह्मचारी होने की वजह से सूर्य देव ने उन्हें 4 विद्याओं का ज्ञान देने से इंकार कर दिया।

यह भी पढ़ें: Radha kund: कृष्ण की नगरी का ये कुंड है रहस्यमयी, स्नान करने से होती है संतान की प्राप्ति

ऐसी स्थिति में सूर्य देव ने हनुमान जी को विवाह करने की बात कही। इस बात पर हनुमान जी सहमत नहीं हुए, लेकिन उन्हें सभी विद्याओं का ज्ञान अर्जित करना था, तो इसलिए हनुमान जी ने विवाह करने के लिए राजी हुए। इसके बाद सूर्य देव ने अपनी पुत्री सुवर्चला से हनुमान जी को विवाह करने की राय दी।

हनुमान जी ने सुवर्चला से की थी शादी

सूर्य देव ने हनुमान जी को बताया कि सुवर्चला से शादी करने के बाद आप जीवन में हमेशा बाल ब्रह्मचारी ही रहोगे। वजह यह है कि विवाह करने के बाद सुवर्चला अपनी तपस्या में लीन रहेगी। इसके पश्चात उन्होंने सुवर्चला से विवाह किया। इसके बाद उन्होंने बाकी की 4 विद्याओं का ज्ञान अर्जित किया। इस तरह से हनुमान जी शारीरिक रूप ब्रह्मचारी बने हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Khatu Shyam Mandir: इस दिन से हो रही है खाटू श्याम मेले की शुरुआत, जानिए इसके पीछे की मान्यता

डिसक्लेमर: 'इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।'