AI समिट में प्रदर्शन के मामले में दिल्ली पुलिस का बड़ा एक्शन, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष उदय भानु चिब गिरफ्तार
नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित एआई समिट के दौरान यूथ कांग्रेस ने प्रदर्शन किया। इस सिलसिले में इंडियन ...और पढ़ें

समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में चल रहे एआई इंपैक्ट समिट के दौरान केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करने के मामले में नई दिल्ली जिला पुलिस ने भारतीय युवा कांग्रेस के अध्यक्ष उदय भानु को गिरफ्तार कर लिया है।
उसे सोमवार सुबह 11 बजे पूछताछ के लिए बुलाया गया था। कल से उससे लंबी पूछताछ के बाद अंततः गिरफ्तार कर लिया गया। उसे पटियाला हाउस कोर्ट में पेश करने के बाद पूछताछ के पुलिस रिमांड ले सकती है।
जांच में पता चला कि प्रदर्शन की आपराधिक साजिश रचने में उदय भानु भी शामिल था इसलिए उसे गिरफ्तार कर लिया गया। अब तक इस मामले में 8 कांग्रेस कार्यकर्ताओं को दिल्ली पुलिस गिरफ्तार कर चुकी है। तीन चार अन्य को गिरफ्तार किया जाना बाकी है।
कई कांग्रेसी लीडर शामिल - शहजाद पूनावाला
IYC चीफ उदय भानु चिब की गिरफ्तारी पर BJP के नेशनल स्पोक्सपर्सन शहजाद पूनावाला ने कहा कि, कांग्रेस के अलायंस पार्टनर भी यूथ कांग्रेस के प्रोटेस्ट के सपोर्ट में नहीं बोल रहे हैं, यह बहुत ही बेशर्मी वाली हरकत थी। AI समिट में जो हुआ वह सिर्फ चार या पांच लोगों का काम नहीं था, इसमें राहुल गांधी समेत कांग्रेस के सीनियर लीडर शामिल थे।
#WATCH | Delhi | On the arrest of IYC Chief Uday Bhanu Chib, BJP National Spokesperson Shehzad Poonawalla says, "...Even Congress's alliance partners are not speaking in support of the Youth Congress protest... This was such a shameless act. What happened at the AI Summit… pic.twitter.com/yV3ZcrwLUy
— ANI (@ANI) February 24, 2026
यह भी पढ़ें- 'वैश्विक मंच पर अर्धनग्न प्रदर्शन खेदजनक', शिक्षाविदों ने युवा कांग्रेस के विरोध की कड़ी निंदा की
यह भी पढ़ें- एआई समिट में प्रदर्शन की साजिश रची गई थी हिमाचल सदन में, फरार आरोपितों की तलाश में कई राज्यों में दबिश
