विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

एआई समिट में प्रदर्शन की साजिश रची गई थी हिमाचल सदन में, फरार आरोपितों की तलाश में कई राज्यों में दबिश

Published: Sun, 22 Feb 2026 10:31 PM (IST)

एआई इम्पैक्ट समिट में यूथ कांग्रेस के प्रदर्शन की जांच में खुलासा हुआ है कि इसकी साजिश हिमाचल सदन में ...और पढ़ें

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की हर तरफ हो रही निंदा। फाइल फोटो

एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन की हर तरफ हो रही निंदा। फाइल फोटो

timer icon

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

संक्षेप में पढ़ें

जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं द्वारा प्रदर्शन के मामले की जांच में पता चला है कि प्रदर्शनकारी हिमाचल सदन में ठहरे हुए थे। पुलिस को शक है कि प्रदर्शन की साजिश चाणक्यपुरी स्थित हिमाचल सदन में ही रची गई। इसी एंगल पर जांच के लिए पुलिस की टीम हिमाचल सदन पहुंची। यहां कर्मचारियों के साथ उसका विवाद भी हुआ।

आपराधिक साजिश का पता लगाने के लिए पुलिस ने गिरफ्तार व फरार आरोपितों के मोबाइल के सीडीआर निकाल जांच शुरू कर दी है। अभी इस मामले में कांग्रेस के चार कार्यकर्ता ही पकड़े गए हैं। फरार छह अन्य को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस की कई टीमें बिहार, यूपी, मध्य प्रदेश व केरल आदि राज्यों में छापेमारी कर रही हैं, लेकिन अभी कोई पकड़ा नहीं गया है।

इंटरनेट मीडिया पर रविवार को हिमाचल सदन का एक वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें देर रात पुलिस टीम चाणक्यपुरी स्थित हिमाचल सदन में जांच करने के लिए पहुंची थी। वीडियो में दिख रहा है कि पुलिस टीम हिमाचल सदन में लोगों से मामले को लेकर पूछताछ कर रही है और यह पता लगा रही है कि कहीं अन्य कार्यकर्ता अभी भी सदन में तो नहीं ठहरे हुए हैं।

हालांकि इस वीडियो को लेकर किसी भी पुलिस अधिकारी ने इसकी पुष्टि नहीं की है। फिलहाल, पुलिस मामले में शामिल अन्य प्रदर्शनकारियों की तलाश में जुटी है।

यह भी पढ़ें- 'एआई समिट में यूथ कांग्रेस का प्रदर्शन नेपाल के Gen-Z आंदोलन से प्रेरित था', दिल्ली पुलिस का बड़ा दावा

यह भी पढ़ें- बसपा मुखिया मायावती ने कांग्रेसियों को लिया आड़े हाथ, AI Impact Summit की घटना से नाराज

यह भी पढ़ें- एआई समिट में कांग्रेस के प्रदर्शन पर भड़की भाजपा, जम्मू में राहुल गांधी का पुतला फूंका