विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

CJP प्रदर्शन में पूर्व BJP विधायक की बेटी भी हिरासत में ली गईं, बंगला साहिब के पास पार्क से पुलिस ने उठाया

Published: Sun, 11 Oct 2026 12:21 AM (IST)

दिल्ली में सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान पूर्व बीजेपी विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह को बंगला साहिब ...और पढ़ें

हिरासत में ली जाने के दौरान खींची गई तस्वीर। फोटो: एक्स

हिरासत में ली जाने के दौरान खींची गई तस्वीर। फोटो: एक्स

HighLights

  1. यशस्विनी राजे सिंह को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया

  2. सीजेपी के मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग पर प्रदर्शन

  3. मतदाता सूची में कथित अनियमितताओं को लेकर विरोध

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर CJP के प्रदर्शन के दौरान पुलिस ने कई नेताओं और प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया।

इसी क्रम में पूर्व BJP विधायक विक्रम सिंह की बेटी यशस्विनी राजे सिंह ने दावा किया कि उन्हें बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास एक पार्क में बैठने के दौरान हिरासत में लिया गया। 

बंगला साहिब के पास पार्क में बैठने पर हिरासत का दावा

यशस्विनी राजे सिंह ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि उन्हें शनिवार को बंगला साहिब गुरुद्वारे के पास एक पार्क में बैठने के कारण दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि उन्हें केशवपुरम पुलिस स्टेशन में रखा गया है।

यह कार्रवाई CJP की ओर से जंतर-मंतर पर चुनाव आयोग के खिलाफ प्रदर्शन की योजना के बीच हुई। प्रदर्शनकारी मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) में कथित अनियमितताओं को लेकर मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग कर रहे थे।

कौन हैं यशस्विनी राजे सिंह?

यशस्विनी राजे सिंह उत्तर प्रदेश की फतेहपुर सदर विधानसभा सीट से पूर्व BJP विधायक विक्रम सिंह की बेटी हैं। उन्होंने जून और जुलाई में परीक्षा के पेपर लीक के मुद्दे पर हुए छात्र प्रदर्शनों में भी हिस्सा लिया था।

उस दौरान प्रदर्शनकारियों ने तत्कालीन केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग की थी। इन प्रदर्शनों के दौरान यशस्विनी ने CJP के अभियान का समर्थन किया था।

यह भी पढ़ें- CJP के बाद अब कांग्रेस भी आक्रामक, 'वोट चोरी' के खिलाफ सोमवार को दिल्ली में फिर राहुल गांधी का प्रदर्शन