दिल्ली के पर्यटन को मिलेगी नई उड़ान, यमुना क्रूज के बाद लाइट एंड साउंड शो का आगाज; CM रेखा गुप्ता ने किया उद्घाटन
यमुना नदी में क्रूज सफारी के साथ अब लाइट एंड साउंड शो भी शुरू किया गया है। दिल्ली की सीएम ...और पढ़ें

यमुना में लाइट एंड साउंड शो का आगाज। फोटो-दैनिक जागरण
HighLights
यमुना में इलेक्ट्रिक क्रूज के साथ लाइट एंड साउंड शो शुरू।
सीएम रेखा गुप्ता ने छठ महापर्व के पहले दिन किया उद्घाटन।
भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित म्यूजिकल शो का प्रदर्शन।
जागरण संवाददाता, पूर्वी दिल्ली। यमुना में इलेक्ट्रिक क्रूज की सफारी के साथ ही अब शाम को लोग लाइट एंड साउंड शो का आनंद ले सकेंगे। पहली बार यमुना में म्यूजिकल शो की शुरुआत हुई है। सरकार दावा कर रही है यमुना के लाइट शो के जरिये लोगों का जुड़ाव यमुना के साथ बढ़ेगा। शुक्रवार को दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने शो की शुरुआत की।
साथ ही केंद्रीय राज्यमंत्री हर्ष मल्होत्रा, दिल्ली के मंत्री कपिल मिश्रा, मंत्री मनजिंदर सिंह सिरसा, व सांसद मनोज तिवारी के साथ नमो यमुना रिवर सफारी परिसर में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित म्यूजिकल शो देखा।
छठ महापर्व के पहले दिन लाइट शो का शुभारंभ
छठ महापर्व के पहले दिन आस्था, भक्ति और उत्सव का अद्भुत संगम नमो रिवर में देखने को मिला। शो की शुरुआत यमुना जी और उनके भाई यम के जन्म की पौराणिक गाथा के मनोहारी चित्रण के साथ हुई। इस शो में गोलोक से यमुना के पृथ्वी पर अवतरण की दिव्य कथा को प्रस्तुत किया गया।
इसके बाद यमुना जी और भगवान श्रीकृष्ण से जुड़ी लीलाओं को संगीत, लाइट और म्यूजिकल फाउंटेन के भव्य समन्वय के माध्यम से जीवंत किया गया।
-1794583227590.webp)
सांस्कृतिक विरासत को जानने का अवसर
इस दौरान सीएम रेखा गुप्ता ने कहा कि छठ की शुरुआत भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं पर आधारित इस भव्य लाइट एंड साउंड शो का आनंद लेना हम सभी के लिए विशेष अनुभव है।
रिवर सफारी के माध्यम से दिल्ली के दिल वालों को यमुना से जुड़ने, उसकी सांस्कृतिक विरासत को जानने और परिवार के साथ मनोरंजन के नए अवसर मिल रहे हैं। यमुना केवल आस्था का केंद्र नहीं, दिल्ली के पर्यटन और सांस्कृतिक गतिविधियों की भी नई पहचान बन रही है।

छठ महापर्व एक साथ मनाने का संदेश
सीएम ने इस दौरान आम आदमी पार्टी पर राजनीति का आरोप लगाते हुए कहा कि छठ महापर्व आस्था और एकता का पर्व है। राजनीतिक द्वेष भुलाकर मिल-जुलकर यह महापर्व मनाना चाहिए। यह पर्व समाज को जोड़ने और आपसी सद्भाव को मजबूत करने का संदेश देता है। दिल्ली सरकार यमुना के संरक्षण, उसकी सफाई व तटों के विकास जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध हैं।
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।