विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

कल फ्री में घूमें दिल्ली के ऐतिहासिक स्मारक, विश्व पर्यटन दिवस पर टूरिस्टों के लिए खास इंतजाम

Published: Sat, 26 Sep 2026 07:54 PM (IST)Updated: Sat, 26 Sep 2026 07:57 PM (IST)

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश मिलेगा। इस दौरान पर्यटन ...और पढ़ें

आज स्मारकों में रहेगा नि:शुल्क प्रवेश। एआई जेनेरेटेड इमेज

आज स्मारकों में रहेगा नि:शुल्क प्रवेश। एआई जेनेरेटेड इमेज

HighLights

  1. विश्व पर्यटन दिवस पर दिल्ली के स्मारकों में नि:शुल्क प्रवेश।

  2. पर्यटन को बढ़ावा देने और विरासत से परिचित कराने की पहल।

  3. स्मारकों के संरक्षण, स्वच्छता और जिम्मेदार पर्यटन पर जागरूकता।

राज्य ब्यूरो, नई दिल्ली। विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर रविवार को दिल्ली के प्रमुख ऐतिहासिक स्मारकों में पर्यटकों को नि:शुल्क प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान पर्यटन को बढ़ावा देने के साथ लोगों को दिल्ली की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से परिचित कराने के लिए विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

पर्यटन दिवस के मौके पर दिल्ली के ऐतिहासिक स्थलों पर आने वाले पर्यटकों के लिए विशेष कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से लोगों को स्मारकों के संरक्षण, स्वच्छता और जिम्मेदार पर्यटन के प्रति जागरुक किया जाएगा।

पर्यटकों को ऐतिहासिक धरोहरों को साफ रखने और उनके संरक्षण में सहयोग करने का संदेश भी दिया जाएगा।

यह भी पढ़ें- अब सिर्फ 'धार्मिक पर्यटन' ही नहीं... तमिलनाडु और राजस्थान को पछाड़ डोमेस्टिक टूरिस्ट में भी UP बना नंबर-1

स्वच्छता और विरासत संरक्षण का संदेश

उधर विश्व पर्यटन दिवस के पूर्व दिन दिल्ली पर्यटन विभाग ने स्वच्छता और पर्यटन का संदेश देने के लिए विशेष विरासत भ्रमण का आयोजन किया। सेवा पखवाड़ा और स्वच्छता अभियान के तहत क्षेत्रीय पर्यटक मार्गदर्शक संघ, दिल्ली के सदस्यों के लिए डबलडेेकर बस से विरासत भ्रमण कराया गया।

इस दौरान प्रतिभागियों को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले चेंज आफ गार्ड समारोह का भी अवलोकन कराया गया। इस विशेष भ्रमण का उद्देश्य दिल्ली की समृद्ध ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विरासत से पर्यटक मार्गदर्शकों को परिचित कराने के साथ उन्हें स्वच्छता और विरासत संरक्षण के प्रति जागरूक करना था।

यह भी पढ़ें- ताजमहल जाने वाले पर्यटकों को बल्लभगढ़ में रोकने की तैयारी, रानी की छतरी-शाही तालाब बनेंगे टूरिस्ट स्पॉट