मेडिकल साइंस में भारत का बड़ा कीर्तिमान, 5 आर्म स्वदेशी रोबोट से गुरुग्राम में हुई पहली बीटिंग हार्ट सर्जरी
गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में स्वदेशी फाइव आर्म एसएसआइ मंत्रा रोबोट से दुनिया की पहली ड्यूल-कंसोल बीटिंग-हार्ट बाईपास सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।

5 आर्म स्वदेशी रोबोट से धड़कते दिल की बाईपास सर्जरी और SSI मंत्रा सर्जिकल रोबोट के बारे में जानकारी देते डाॅ. सुधीर पी. श्रीवास्तव। फोटो: जागरण
HighLights
स्वदेशी मंत्रा रोबोट से पहली ड्यूल-कंसोल बाईपास सर्जरी।
मेदांता गुरुग्राम में धड़कते दिल पर सफल ऑपरेशन।
बिना हार्ट-लंग मशीन के जटिल सर्जरी संपन्न।
जागरण संवाददाता, नई दिल्ली। भारत में विकसित स्वदेशी फाइव आर्म एसएसआई मंत्रा सर्जिकल रोबोट से गुरुग्राम स्थित मेदांता अस्पताल में दुनिया की पहली पांच रोबोटिक आर्म वाली रोबोट से ड्यूल-कंसोल बीटिंग-हार्ट बाईपास सर्जरी सफलतापूर्वक की गई।
इस जटिल सर्जरी की विशेष बात यह रही कि सर्जरी के दौरान मरीज का दिल लगातार धड़कता रहा और हार्ट-लंग मशीन का इस्तेमाल नहीं किया गया।
चिकित्सकों के अनुसार टोटली एंडोस्कोपिक कोरोनरी आर्टरी बाईपास (टीईसीएबी) प्रक्रिया में छाती खोले बिना छोटे चीरों के जरिये यह सफल सर्जरी की गई।
दो अलग-अलग स्थानों से सर्जनों ने की सर्जरी
बुधवार को पत्रकारवार्ता में एसएस इनोवेशंस के संस्थापक चेयरमैन एवं सीईओ डॉ. सुधीर पी. श्रीवास्तव और मेदांता के रोबोटिक एवं मिनिमली इनवेसिव कार्डियक सर्जन डॉ. नितिन कुमार राजपूत ने यह जानकारी दी।
मेदांता के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक डॉ. नरेश त्रेहन भी ऑनलाइन पत्रकारवार्ता से जुड़े। एसएस इनोवेशंस के संस्थापक चेयरमैन एवं सीईओ डॉ. सुधीर पी. श्रीवास्तव ने बताया कि यह सर्जरी डॉ. नितिन कुमार राजपूत और मणिपाल अस्पताल जयपुर के चीफ कार्डियक सर्जन डॉ. ललित मलिक ने संयुक्त रूप से की।
दोनों सर्जन अलग-अलग स्थानों से ऑनलाइन जुड़कर प्रक्रिया में शामिल हुए।
पांच रोबोटिक आर्म को एक साथ किया नियंत्रित
डॉ. नितिन कुमार राजपूत और डॉ. ललित मलिक (ऑनलाइन) ने बताया कि सर्जरी पूरी तरह सफल रही और मरीज को परंपरागत बाईपास सर्जरी की तुलना में अस्पताल में कम समय भर्ती रहना पड़ा।
बताया कि सर्जरी में दो अलग-अलग कंसोल से पांच रोबोटिक आर्म को एक साथ नियंत्रित किया गया। हार्ट स्टेबिलाइजेशन सिस्टम की मदद से धड़कते दिल के उस हिस्से को स्थिर रखा गया, जहां बाईपास करना था।
इससे दोनों सर्जनों के बीच बेहतर तालमेल और सटीकता संभव हुई। सर्जरी के 15 दिन बाद मरीज की रिकवरी उत्साहजनक रही। डॉ. पी. सुधीर श्रीवास्तव ने इसे स्वदेशी मेडिकल तकनीक की वैश्विक क्षमता और ''मेक इन इंडिया फार द वर्ल्ड'' सोच की महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
क्या है ड्यूल-कंसोल तकनीक
इस तकनीक में दो सर्जन अलग-अलग स्थानों, दूरी से अलग-अलग कंसोल से एक ही रोबोटिक सिस्टम को नियंत्रित कर समन्वय के साथ सर्जरी करते हैं।
यह भी पढ़ें- दिल्ली की गलियों में छिपी 1500 धरोहरों को मिलेगी नई पहचान, अब QR कोड और डिजिटल मैप से जानेंगे इनका इतिहास
देश और दुनिया की ताजा खबरों के लिए Hindi News देखें। Live Cricket Score , IPO Listings, Shiv Chalisa, राशिफल और दुर्गा चालीसा पर अन्य जानकारी पाएं।