मानसून के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में क्यों हो रही बारिश? जानें असली वजह
दिल्ली-एनसीआर में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी है, जो सर्दी के आगमन का संकेत है। ...और पढ़ें

मानसून के बाद भी दिल्ली-एनसीआर में बारिश ( एआई जेनरेटेड इमेज )
HighLights
पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता बारिश का मुख्य कारण है।
चक्रवाती प्रवाह और नम हवाएं भी बारिश ला रही हैं।
दिल्ली-एनसीआर में जल्द ही सर्दी का आगमन होगा।
नई दिल्ली, जागरण संवाददाता। उत्तर भारत से मानसून की विदाई ओर है। ऐसे में देश की राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बारिश का दौर चल रहा है, जिसके साथ ही सर्दी के आगमन का आगाज भी हो गया है।
मौसम विभाग की मानें तो अगले कुछ दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में बारिश का सिलसिला ऐसे ही जारी रहेगा।
मानसून की विदाई सितंबर माह में हो गई थी। अब मौसम विज्ञानियों का कहना है कि दिल्ली में अगले दो दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहेगा।
वहीं, पहाड़ी इलाकों में पश्चिमी विक्षोभ की वजह से राजस्थान की सीमा पर चक्रवात जैसी स्थिति भी पैदा हो चुकी है। आइए, आगे जानते हैं कि मानसून की विदाई के बाद बारिश होने की प्रमुख वजहें क्या होती हैं।
1. पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता
मौजूदा समय में हिमालय क्षेत्रों में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय है। इस गैर मानसून की वजह से नम हवाएं, बर्फबारी और ओलावृष्टि की संभावनाएं भी बनी हुई हैं। इसी वजह से उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश के बाद अब दिल्ली में भी बारिश का दौर शुरू हो चुका है। नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में पश्चिमी विक्षोभ का असर देखने को मिल रहा है।
2. चक्रवात का प्रवाह
वहीं, चक्रवात के प्रवाह ने निचले इलाकों में बादलों का घेरा तैयार कर लिया है। पंजाब, हरियाणा और राजस्थान जैसे इलाकों में चक्रवाती गतिविधियां भी देखने को मिल रही हैं। जिसका असर देश की रष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में भी देखने को मिल रहा है।
3. बंगाल की खाड़ी से नम हवाओं का टकराना
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर से आ रही नम हवाएं पश्चिमी विक्षोभ के शुष्क की ठंडी हवाओं से टकरा रही है। इसी वजह से बारिश जैसी स्थिति भी पैदा हो रही है।
4 . तापमान में गिरावट से भी बदला मौसम का मिजाज
आमतौर में मानसून के बाद अक्टूबर में गर्मी बढ़ जाती है। लेकिन, पश्चिमी विक्षोभ के कारण ठंडी नम हवाओं का असर बना रहता है। इसी अंतर की वजह से बारिश और तूफान की स्थिति बनी रहती है।
इसी वजह से नोएडा और गाजियाबाद जैसे इलाकों में बारिश के आसार देखने को मिले। पंजाब के भी कई इलाकों में बारिश की संभावना देखने को मिल रही है।
5. कब तक जारी रहेगा दिल्ली में बारिश का सिलसिला?
मौसम विभाग की माने तो दिल्ली में अभी बारिश का सिलसिला जारी रहेगा। 13 अक्टूबर के बाद बंगाल, बिहार और झारखंड में वेदर सिस्टम बढ़ जाएगा।
दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद में 14 अक्टूबर से मौसम साफ दिखेगा। जिस तरह की स्थिति बनी हुई है, उसे देखते हुए दिल्ली-एनसीआर में 3 से 5 डिग्री सेल्सियस के साथ सर्दी का कहर देखने को मिलेगा।
यह भी पढ़ें- सावधान! हरियाणा में एक्टिव हो रहे दो पश्चिमी विभोभ, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी
