विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें

सावधान! हरियाणा में एक्टिव हो रहे दो पश्चिमी विभोभ, बारिश को लेकर मौसम विभाग ने जारी की चेतावनी

Published: Mon, 12 Oct 2026 07:00 AM (IST)

हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव आया है, जिससे हिसार सहित 10 जिलों में हल्की बूंदाबांदी और तेज हवाएं चलीं।

10 जिलों में हल्की वर्षा से मौसम में ठंडक, 14 से फिर बदल सकता मौसम का मिजाज।

10 जिलों में हल्की वर्षा से मौसम में ठंडक, 14 से फिर बदल सकता मौसम का मिजाज।

HighLights

  1. पश्चिमी विक्षोभ से हरियाणा के मौसम में आया बदलाव।

  2. हिसार सहित 10 जिलों में हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई।

  3. सुबह-शाम तापमान गिरा, हल्की ठंडक महसूस होने लगी।

जागरण संवाददाता, हिसार। हरियाणा में पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। रविवार को हिसार समेत प्रदेश के कई जिलों में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हुई। इससे सुबह और शाम के समय तापमान में गिरावट के कारण हल्की ठंड महसूस होने लगी है।

मौसम विशेषज्ञ डॉ. चंद्रमोहन ने बताया कि 14 से 16 अक्टूबर के बीच लगातार दो पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने से मौसम में फिर बदलाव की संभावना है। हालांकि, इनके कमजोर रहने के कारण व्यापक वर्षा के आसार नहीं हैं। कुछ स्थानों पर तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है।

कई जिलों में बूंदाबांदी से बदला मौसम

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, कैथल, कुरुक्षेत्र, पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर और करनाल में तेज हवाओं के साथ हल्की बूंदाबांदी दर्ज की गई। कैथल व कुरुक्षेत्र में कुछ स्थानों पर छिटपुट ओलावृष्टि भी हुई। वर्षा हवाओं के चलते मौसम में ठंडक महसूस होने लगी है। प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में दिन और रात के तापमान में गिरावट का रुख बना हुआ है।

सुबह-शाम बढ़ने लगी ठंड

इस बार अल-नीनो परिस्थितियों के प्रभाव से हरियाणा-एनसीआर में मानसून कमजोर रहा और सामान्य से कम बारिश दर्ज की गई। मानसून की वापसी के बाद पश्चिमी विक्षोभ लगातार सक्रिय हो रहे हैं। इनके कारण प्रदेश के उत्तरी हिस्सों में बारिश की गतिविधियां देखने को मिल रही हैं, जबकि अन्य क्षेत्रों में बादलों की आवाजाही बनी हुई है।

पश्चिमी हवाओं की जगह दक्षिण-पूर्वी हवाएं चलने से तापमान में उतार-चढ़ाव हो रहा है। सुबह और शाम के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है। आने वाले दिनों में तापमान में धीरे-धीरे और गिरावट आने की संभावना है। मौसम विशेषज्ञ के अनुसार 14 से 16 अक्टूबर के बीच मौसम फिर प्रभावित हो सकता है। इस दौरान कुछ स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी होने के आसार हैं। फिलहाल प्रदेश में व्यापक बारिश की संभावना नहीं है।